Sun 25 Oct 2026
Breaking News Exclusive
डांडिया की धुन पर थिरके कदम, मारुति फॉरेस्ट में छाया दीपावली उत्सव का उल्लास शरद पूर्णिमा पर श्री प्रेमनिधि मंदिर में सजा महारास का अलौकिक दरबार शरद पूर्णिमा पर रजत अलंकरण और श्वेत पुष्पों से सजे खाटू श्याम बाबा, दर्शनों को उमड़े श्रद्धालु शतरंज-कैरम में दिमागी कौशल का प्रदर्शन, दौड़ में दिखाया दम; रचनात्मक प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने बिखेरे रंग श्री कृष्ण लीला महोत्सव समिति ने पार्वती घाट पर किया यमुना मैया का पूजन, चुनरी अर्पित कर की निर्मल धारा की कामना रमन वाटिका में आज सजेगी डांडिया की महफिल, ‘रास-ए-नवरात्रि नाइट्स’ में झूमेंगे शहरवासी चूड़ियों की खनक और डांडिया की थाप पर झूमीं महिलाएं, करवा चौथ उत्सव में बिखरी सोलह शृंगार की छटा ‘हेलो-हाय छोड़ो, भक्ति से नाता जोड़ो’ का संदेश देकर छाए छह वर्षीय बाल संत भक्त भागवत एक माह तक गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, श्रीराम सहित अन्य स्वरूपों की विदाई पर भावुक हुए श्रद्धालु चुनरी मनोरथ से होगा श्रीकृष्ण लीला महोत्सव का शंखनाद, यमुना मैया को अर्पित होगी चुनरी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटाने पहुंची टीम पर हमला, पुलिस की कार्यशैली भी घेरे में

Pragya News 24

Fri, Apr 19, 2024
Post views : 71

Agra. सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर सरकार सख्त है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार अधिकारियों को सरकारी जमीनों से अवैध कब्जे हटाने के निर्देश दे चुके है। अधिकारी व कर्मचारी इस आदेश का पालन कर रहे है तो उन्हें बंधक बनाकर मारपीट की जा रही है। ताजा मामला मलपुरा थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है।

सिंचाई विभाग के अवर अभियंता व कर्मचारी नहर की जमीन पर से अवैध कब्जा हटाने गए तो कॉलोनाइजर ने उन्हें बंधक बना लिया उनके साथ मारपीट की गई। पुलिस को सूचना दी गई तो 1 घंटे बाद पहुंची। पुलिस ने सिंचाई विभाग के कर्मचारी और अधिकारियों को मुक्त कराया गया। पीड़ित सिंचाई विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों ने मारपीट की तहरीर मालपुरा थाने में दी तो पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज किया लेकिन मेडिकल नहीं कराया जिससे कर्मचारियों में खासा आक्रोश देखने को मिला।

पूरा मामला मलपुरा थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। जानकारी के मुताबिक मौजा बरारा के राजवाहा नहर पर निर्मित पुलिया पर अवैध निर्माण की सूचना मिली थी। इस पर शीशपाल विजयपाल सिंह मौका मुआयना कर रही थी तभी आगरा की ओर आ रही नहर पर एक पुलिया का निर्माण चल रहा था जो अवैध था। विनोद कुमार पुत्र रमेश चंद्र इस पुलिया पर अवैध कब्जे का निर्माण कर रहे थे। जब टीम ने इस पुलिया पर चल रहे अवैध निर्माण को रोका तो आरोपी कॉलोनाइजर अपने समर्थकों के साथ हावी हो गया। गली गलौज करने लगा और बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट कर दी। इसकी सूचना पुलिस को दी गयी तो आरोपी ने उनके मोबाइल तक छीन लिए। पुलिस लगभग 1 घन्टे बाद पहुँची।

पीड़ित ने बताया कि पुलिस द्वारा उन्हें बंधक मुक्त कराए जाने के बाद वह मालपुरा थाने पहुंचे। लिखित में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली लेकिन उनका मेडिकल नहीं कराया ना ही उन्हें मेडिकल कराने के लिए चिट्ठी दी गई। पुलिस की इस कार्यशैली से सभी कर्मचारियों में भी खासा रोष देखने को मिला।

घटना से आकर्षित होकर कर्मचारियों ने प्रतापपुर स्थित सिंचाई विभाग के ऑफिस पर बैठक की, जहां पीड़ित ने सभी पदाधिकारी के सामने अपनी व्यथा रखी, साथ ही पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए। इसको लेकर कर्मचारी संघ के नेताओं में खासा आक्रोश देखने को मिला। कर्मचारी नेता अजय शर्मा का कहना था कि पुलिस की कार्यशाली पूरी तरह से संदिग्ध नजर आ रही है। पीड़ित को गंभीर चोट है और हालत अस्पताल में भर्ती करने की हो रखी है। अगर पुलिस की यह कार्य शैली नहीं बदली तो वह आंदोलन के लिए बाध्य हो जाएंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन