Wed 24 Jun 2026
Breaking News Exclusive
ऑटिज्म ग्रसित बच्चों के लिए योग है वरदान, दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान ‘कफन’ फिल्म ने दिया मानवता, एकता और सामाजिक समरसता का सशक्त संदेश कमला नगर में वरिष्ठ नागरिकों को मिली बड़ी सौगात, बहुद्देश्यीय हॉल और ई-लाइब्रेरी का हुआ शिलान्यास ग्रीष्मकालीन अवकाश में भी नहीं थमा योग का उत्साह, प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रिकॉर्ड सहभागिता भारत विकास परिषद् नवज्योति शाखा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित किया विशाल योग शिविर डॉ. हेडगेवार महानाट्य में जीवंत हुआ संघ स्थापना का इतिहास, राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत रहा सूरसदन क्षत्रिय समाज की एकता का संकल्प, राजपुर चुंगी शाखा के पदाधिकारियों ने ली शपथ पिता के समर्पण को मिला सम्मान: बेस्ट फादर अवार्ड-2026 में आठ प्रेरणादायी पिताओं का अभिनंदन खाटू श्यामजी ग्लोबल सोसाइटी के रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर में 62 यूनिट रक्तदान जूता मार्केट में एनओसी की अंतिम तिथि बढ़कर 10 जुलाई, दलालों से सावधान रहने की अपील

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: आगरा पहुंचे लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष ने की गाँव चलो अभियान की शुरुआत

Pragya News 24

Fri, Aug 16, 2024
Post views : 34

आगरा. लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार वर्मा आगरा पहुंचे थे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और फिर गांव चलो अभियान की आगरा में शुरुआत की। इस अभियान को लेकर उन्होंने सेवला रोड स्थित राज पैराडाइज होटल में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। पार्टी के इस अभियान को आगरा जिले मे धरातल पर लाने के लिए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी। इस दौरान वह पत्रकारों से भी रूबरू हुए।

पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में पार्टी की पकड़ मजबूत करने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की नेतृत्व में इस अभियान को छेड़ा गया है। पार्टी उत्तर प्रदेश में अपनी जमीनी पकड़ मजबूत करना चाहती है जिससे आगामी चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं को यहां से लड़ाई जा सके। इस दौरान वह विपक्षी दलों पर भी हमलावर होते हुए दिखाई दिए। सपा नेता द्वारा नाबालिक के साथ दुराचार करने की घटना पर उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के आगरा जिला अध्यक्ष डॉक्टर के एस तोमर ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार वर्मा का जोरदार स्वागत किया। 30 किलो की माला से उनका माल्यार्पण किया गया। साथियों ने तलवार भी भेंट की और फिर उसके बाद गांव चलो अभियान को लेकर चर्चाएं की गई। जिला अध्यक्ष डॉक्टर जी एस तोमर का कहना था कि पार्टी ने आम गरीब और किसानों को जोड़ने के लिए जिस अभियान की शुरुआत की है उसे हर घर तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा जिससे हर घर से एक व्यक्ति पार्टी कार्यकर्ता के रूप में पार्टी में शामिल हो और सक्रिय कार्यकर्ता बने।

इस दौरान उन्होंने कहा कि उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष ही गरीब और किसान की बात कर रहे हैं। इस समय एससी एसटी में क्रीमी लेयर को आरक्षण से मुक्त करने का जो मुद्दा उठा है वह चिराग पासवान ने ही उठाया है। सभी लोगों ने पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया और आगरा जिले में चलो गांव की ओर अभियान को सफल बनाने की बात कही।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन