Mon 04 May 2026
Breaking News Exclusive
भाजपा की प्रचंड जीत पर कमला नगर में जश्न का माहौल, आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण कर मनाई खुशी नवजात शिशुओं के लिए जीवनदाई साबित होगा मदर मिल्क बैंक श्री मनःकामेश्वर मठ के श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ हेतु भूमि पूजन संपन्न अग्रवाल महासभा ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा की पूजन कर मनाया स्थापना दिवस शमसाबाद में भव्यता से निकली भगवान परशुराम शोभायात्रा, ढोल-नगाड़ों व जयकारों से गूंजा नगर सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएगा प्रचार रथ, भाजपा ध्वज फहराकर किया आगरा लोकसभा के विभिन्न क्षेत्रों के लिए रवाना शब्द स्वर वंदन में उठा आत्ममंथन का स्वर, युवा पीढ़ी को धर्म से जोड़ने पर जोर झूलेलाल मेले में सिंधी कला, संस्कृति और खान-पान के संगम संग बिखरे कला और संस्कृति के रंग नितेश अग्रवाल बने अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष और महामंत्री बने सतेन्द्र अग्रवाल गौ माता को राष्ट्र माता' बनाने के संकल्प के साथ तहसील पर उमड़ा आस्था का जन-सैलाब!

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: एसपी सिंह बघेल ने साधा विदेश मंत्री से संपर्क, आगरा के मर्चेंट नेवी अफसर का पार्थिव देह भारत लाने को मांगी मदद

Pragya News 24

Thu, Jun 27, 2024
Post views : 17

आगरा। चीन में अचानक कार्डिएक अटैक के चलते काल के गाल में समाए मर्चेंट नेवी के चीफ़ इंजीनियर अनिल कुमार के पार्थिव शरीर भारत लाने के लिए आगरा के सांसद प्रो. बघेल ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से संपर्क साधा है, जिस पर विदेश मंत्री ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

आगरा के चाणक्य पुरी के मैरीन इंजीनियर अनिल कुमार की पार्थिव देह जब 14वें दिन भी चीन से भारत नहीं पहुंचा तो आगरा के सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल ने सीधे विदेश मंत्री एस जयशंकर प्रसाद से संपर्क साधा। उन्होंने लोकसभा के स्थगित होने के बाद जहां विदेश मंत्री से मुलाकात कर मर्चेंट नेवी के इंजीनियर के परिजनों की व्यथा बताई और अनिल की पार्थिव देह भारत लाने का आग्रह भी किया। उन्होंने विदेश मंत्री को पूरी जानकारी व्हाट्एप के माध्यम से भी दी। विदेश मंत्री एस जयशंकर प्रसाद ने जल्द ही समस्या के समाधान का भरोसा आगरा के सांसद को दिया है।

आपको बता दें कि अनिल कुमार चीन के झेजियांग प्रांत के झोऊशान शहर में तैनात थे। वे मर्चेंट नेवी कंपनी एमवीजी एच नाइटिंगल में चीफ इंजीनियर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे।11 जून की रात्रि अचानक उनकी तबियत खराब हुई, उन्हें झोऊशान हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया। जहां से ठीक होने के बाद उन्हें हॉस्पीटल से छुट्टी मिल गयी। 12 जून की दोपहर अचानक सीने में फिर से दर्द होने लगा और उन्हें फिर हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया। इस बार वे हॉस्पीटल से जीवित नहीं लौट सके। उनकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी। तब से लेकर अब तक उनका परिवार इंजीनियर की पार्थिव देह का इंतजार कर रहा है, उनकी पत्नी और मां निरंतर चीनी दूतावास के संपर्क में है। मृतक की पत्नी ने ट्वीट के माध्यम से पीएम और विदेश मंत्री से भी मदद मांगी है।

जब ये खबर आगरा के सांसद एसपी सिंह बघेल को पता चली तो उन्होंने सीधे विदेश मंत्री एस जयशंकर से मदद मांगी। आगरा के सांसद ने विदेश मंंत्री से आगरा के इंजीनियर अनिल कुमार की पार्थिव देह जल्द से जल्द भारत लाने का आग्रह किया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन