Sat 27 Jun 2026
Breaking News Exclusive
ऑटिज्म ग्रसित बच्चों के लिए योग है वरदान, दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान ‘कफन’ फिल्म ने दिया मानवता, एकता और सामाजिक समरसता का सशक्त संदेश कमला नगर में वरिष्ठ नागरिकों को मिली बड़ी सौगात, बहुद्देश्यीय हॉल और ई-लाइब्रेरी का हुआ शिलान्यास ग्रीष्मकालीन अवकाश में भी नहीं थमा योग का उत्साह, प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रिकॉर्ड सहभागिता भारत विकास परिषद् नवज्योति शाखा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित किया विशाल योग शिविर डॉ. हेडगेवार महानाट्य में जीवंत हुआ संघ स्थापना का इतिहास, राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत रहा सूरसदन क्षत्रिय समाज की एकता का संकल्प, राजपुर चुंगी शाखा के पदाधिकारियों ने ली शपथ पिता के समर्पण को मिला सम्मान: बेस्ट फादर अवार्ड-2026 में आठ प्रेरणादायी पिताओं का अभिनंदन खाटू श्यामजी ग्लोबल सोसाइटी के रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर में 62 यूनिट रक्तदान जूता मार्केट में एनओसी की अंतिम तिथि बढ़कर 10 जुलाई, दलालों से सावधान रहने की अपील

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: लघु उद्योग भारती ने घोषित की उ. प्र. की नई कार्यकारिणी, आगरा के दीपक अग्रवाल प्रदेश उपाध्यक्ष और मनीष अग्रवाल फिर बने प्रदेश सचिव

Pragya News 24

Sun, Aug 3, 2025
Post views : 32
  • अयोध्या में लघु उद्योग भारती उत्तर प्रदेश की कार्यसमिति बैठक सम्पन्न
  • वार्षिक बैठक में उत्तर प्रदेश की 75 जिलों से लघु उद्यमी एवं पदाधिकारी रहे उपस्थित

आगरा। अयोध्या की पावन धरती पर उद्यमिता, नेतृत्व और संगठनात्मक सशक्तिकरण का संगम देखने को मिला, जहां लघु उद्योग भारती उत्तर प्रदेश की दो वर्षीय कार्यसमिति की घोषणा के साथ आगरा को एक बार फिर गौरवपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। दीपक अग्रवाल और मनीष अग्रवाल रावी जैसे समर्पित कार्यकर्ताओं पर संगठन ने पुनः विश्वास जताकर यह संदेश दिया कि निरंतर सेवा, प्रतिबद्धता और नेतृत्व की पहचान कभी अनदेखी नहीं होती।

शनिवार को धार्मिक नगरी अयोध्या में लघु उद्योग भारती उत्तर प्रदेश की प्रादेशिक कार्यसमिति बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें प्रदेश भर के 75 जिलों से आए उद्यमियों ने भागीदारी की। बैठक में 2025-26 की दो वर्षीय कार्यसमिति की घोषणा की गई, जिसमें आगरा के दीपक अग्रवाल को उपाध्यक्ष और मनीष अग्रवाल रावी को फिर से प्रदेश सचिव घोषित किया गया। कार्यसमिति ने रविंद्र सिंह (लखनऊ) को प्रदेश अध्यक्ष और अमित अग्रवाल (मुरादाबाद) को महामंत्री घोषित किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रकाश चंद, प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री गोपाल दास नंदी और उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राकेश गर्ग विशेष रूप से उपस्थित रहे। आगरा निवासी दीपक अग्रवाल और मनीष अग्रवाल, दोनों के पूर्व कार्यों, समर्पण और संगठनात्मक दृष्टिकोण की पदाधिकारियों ने खुलकर सराहना की। कार्यक्रम में उद्यमिता संवर्धन, आत्मनिर्भर भारत अभियान, लघु उद्योगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने और युवा उद्यमियों को सशक्त करने जैसे अहम विषयों पर चर्चा हुई।

अयोध्या बैठक में आगरा से प्रमुख रूप से पहुंचे जिला महासचिव राजीव बंसल कोषाध्यक्ष संजीव जैन, अपने प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी की घोषणा के साथ राजीव बंसल जी ने कहा कि हमारे लिए गौरव की बात है कि संगठन ने आगरा की दो वरिष्ठ पदाधिकारी को प्रदेश कार्य समिति में रखकर आगरा का सम्मान बढ़ाया है ऐसी स्थिति में औद्योगिक दृष्टिकोण से आगरा का और पक्ष मजबूत होगा

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन