Mon 26 Oct 2026
Breaking News Exclusive
डांडिया की धुन पर थिरके कदम, मारुति फॉरेस्ट में छाया दीपावली उत्सव का उल्लास शरद पूर्णिमा पर श्री प्रेमनिधि मंदिर में सजा महारास का अलौकिक दरबार शरद पूर्णिमा पर रजत अलंकरण और श्वेत पुष्पों से सजे खाटू श्याम बाबा, दर्शनों को उमड़े श्रद्धालु शतरंज-कैरम में दिमागी कौशल का प्रदर्शन, दौड़ में दिखाया दम; रचनात्मक प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने बिखेरे रंग श्री कृष्ण लीला महोत्सव समिति ने पार्वती घाट पर किया यमुना मैया का पूजन, चुनरी अर्पित कर की निर्मल धारा की कामना रमन वाटिका में आज सजेगी डांडिया की महफिल, ‘रास-ए-नवरात्रि नाइट्स’ में झूमेंगे शहरवासी चूड़ियों की खनक और डांडिया की थाप पर झूमीं महिलाएं, करवा चौथ उत्सव में बिखरी सोलह शृंगार की छटा ‘हेलो-हाय छोड़ो, भक्ति से नाता जोड़ो’ का संदेश देकर छाए छह वर्षीय बाल संत भक्त भागवत एक माह तक गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, श्रीराम सहित अन्य स्वरूपों की विदाई पर भावुक हुए श्रद्धालु चुनरी मनोरथ से होगा श्रीकृष्ण लीला महोत्सव का शंखनाद, यमुना मैया को अर्पित होगी चुनरी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: पीएनबी के एनपीए में उल्लेखनीय सुधार, बड़े बकायेदारों पर विशेष ध्यान, घर बैठे सुविधाएं उपलब्ध करा रहा बैंक - अतुल गोयल

Pragya News 24

Sun, Jun 16, 2024
Post views : 58
  • पंजाब नेशनल बैंक के प्रबंध निदेशक ने दी सुविधाओं की जानकारी, फील्ड स्टाफ को भी दिए निर्देश

आगरा, 16 जून। पंजाब नैशनल बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी अतुल कुमार गोयल ने रविवार को यहां कहा कि उनके बैंक ने देश के अग्रणी डिजिटल बैंक के रूप में पहचान बनाई है। बैंक अपने ग्राहकों को डिजिटल माध्यम से त्वरित ऋण और अन्य सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है जिससे उन्हें शाखा में भी जाने की आवश्यकता नहीं है। बैंक के नॉन-परफॉर्मिंग एसेट यानी गैर निष्पादित परिसंपत्तियों (एनपीए) में भी सुधार हुआ है, बैंक छोटे बकायेदारों के साथ ही बड़े बकायेदारों से वसूली पर विशेष ध्यान दे रहा है।

गोयल यहां होटल जेपी पैलेस में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पंजाब नेशनल बैंक का प्रदर्शन निरंतर सुधर रहा है। बैंक ने 31 मार्च, 2024 को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष में रु, 23.50 लाख करोड़ का कारोबार पार किया है एवं बैंक का शुद्ध लाभ 228.8% बढ़कर रु. 8245 करोड़ हो गया है। बैंक का सकल एन.पी.ए. 8.74% से घटकर 5.73% हो गया है। बैंक का शुद्ध एन.पी.ए. 2.72% से घटकर 0.73% हो गया है। साथ ही बैंक का प्रोविजन कवरेज अनुपात 95.39% हो गया है। बैंक ने प्रत्येक वित्तीय आंकडें पर अच्छा प्रदर्शन किया है।

गोयल ने कहा कि मोबाइल ऐप के जरिए खाताधारकों को अनेक सुविधाएं घर बैठे उपलब्ध कराई जा रही हैं।ग्राहकों को स्वयं से पासबुक प्रिंटिंग, धनराशि जमा करने एवं निकासी की सुविधा प्रदान की जा रही हैं इसी सुविधा के तहत आगरा के रामबाग में भी पीएनबी की ई-लॉबी शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि ई-जीएसटी बैंक की यूनिक सेवा है जो व्यावसायियों को उपलब्ध करायी जा रही है। डिजिटल गृह, कार एवं व्यक्तिगत ऋण सहित क्रेडिट कार्ड भी अब डिजिटल माध्यम से ग्राहकों को बस कुछ क्लिक पर दी जा रही है।

गोयल ने अपने दो दिवसीय दौरे में ग्राहक संपर्क कार्यक्रम के माध्यम से आगरा अंचल के प्रमुख ग्राहकों को उन्मुख उत्पादों की जानकारी दी। उन्होंने फील्ड स्टाफ सदस्यों को बैंक की प्राथमिकताओं से अवगत कराते हुए कहा कि लाभप्रदता बढाने के लिए हमें खुदरा, कृषि एवं एमएसएमई ऋण पर विशेष ध्यान देना होगा, अच्छी गुणवत्ता वाले कारपोरेट ऋण स्वीकृत करने के साथ ही एनपीए नियन्त्रण एवं वसूली में बढ़ोत्तरी करनी होंगी।

इस अवसर पर अंचल प्रमुख जान मोहम्मद, उप अंचल प्रमुख एस. एन. गुप्ता, आगरा मंडल प्रमुख अनिल अहलुवालिया तथा अलीगढ, बुलन्दशहर, बरेली, इटावा एवं झांसी मंडल के कार्यालय प्रमुखों सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन