Wed 24 Jun 2026
Breaking News Exclusive
ऑटिज्म ग्रसित बच्चों के लिए योग है वरदान, दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान ‘कफन’ फिल्म ने दिया मानवता, एकता और सामाजिक समरसता का सशक्त संदेश कमला नगर में वरिष्ठ नागरिकों को मिली बड़ी सौगात, बहुद्देश्यीय हॉल और ई-लाइब्रेरी का हुआ शिलान्यास ग्रीष्मकालीन अवकाश में भी नहीं थमा योग का उत्साह, प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रिकॉर्ड सहभागिता भारत विकास परिषद् नवज्योति शाखा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित किया विशाल योग शिविर डॉ. हेडगेवार महानाट्य में जीवंत हुआ संघ स्थापना का इतिहास, राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत रहा सूरसदन क्षत्रिय समाज की एकता का संकल्प, राजपुर चुंगी शाखा के पदाधिकारियों ने ली शपथ पिता के समर्पण को मिला सम्मान: बेस्ट फादर अवार्ड-2026 में आठ प्रेरणादायी पिताओं का अभिनंदन खाटू श्यामजी ग्लोबल सोसाइटी के रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर में 62 यूनिट रक्तदान जूता मार्केट में एनओसी की अंतिम तिथि बढ़कर 10 जुलाई, दलालों से सावधान रहने की अपील

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: स्नान यात्रा में गजानन स्वरूप में दर्शन देंगे श्रीहरि

Pragya News 24

Wed, Jun 19, 2024
Post views : 33
  • श्रीजगन्नाथ मंदिर में 22 जून को आयोजित किया जाएगा श्रीजगन्नाथ महाभिषेक
  • पंच नदियों के जल व पंचगव्य के 251 कलशों से होगा अभिषेक

आगरा। श्रीजगन्नाथ महाभिषेक (स्नान यात्रा) में 22 जून को श्रीहरि बहन सुभद्रा व भाई बलराम संग गजानन स्वरूप में भक्तों को दर्शन देंगे। खास बात है कि इस पावन अवसर पर भगवान की पोशाक व श्रंगार सामग्री को कई महीनों की मेहनत के बाद आगरा में ही भक्तों द्वारा तैयार किया गया है। जरी व रेशमी धागों से सुसज्जित आकाशीय रंग की पोशाक में जगन्नाथ भगवान महाभिषेक के उपरान्त भक्तों को दर्शन देंगे।

कमला नगर स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर (इस्कान) के अध्यक्ष अरविन्द प्रभु ने आमंत्रण पत्र विमोचन कार्यक्रम में जानकारी देते हुए बताया कि 22 जून को मंगला आरती के उपरान्त राज भोग के उपरान्त श्रीजगन्नाथ भगवान शोभायात्रा मृदंग और मंजीरों संग हरि कीर्तन करते हुए मंदिर से महाराजा अग्रसेन सेवा सदन, कमला नगर के लिए प्रस्थान करेगी। जहां षोड़श उपचार (16 प्रकार की सामग्री भगवान को अर्पित करने) के बाद भगवान का पंच नदियों के जल, पंचामृत, पंचगव्य व फलों के रस के 251 कलशों अभिषेक होगा। अभिषेक के उपरान्त गजानन स्वरूप में भगवान का श्रंगार किया जाएगा। उड़ीसा की नृत्य नाटिका जगन्नाथ अष्टगम का मंचन आगरा के ही भक्तजन करेंगे। 22 जून के बाद श्रीजगन्नाथ मंदिर के पट भक्तों के लिए बंद हो जाएंगे। इसके उपरान्त भगवान लगभग 15 दिन बाद भक्तों को नयन उत्सव में दर्शन देंगे।

इस अवसर पर मुख्य रूप से शैलेन्द्र अग्रवाल, कांता प्रसाद अग्रवाल, राहुल बंसल, आशु मित्तल, गौरव बंसल, केशव अग्रवाल, अखिल बंसल, विकास बंसल लड्डू, अमित बंसल, विमल नयन फतेहपूरियां, ओमप्रकाश अग्रवाल, संजय कुकरेजा, बृजेश अग्रवाल, राजीव मल्होत्रा, नीलेश कुमार गुप्ता आदि उपस्थित थे।

22 जून को श्रीजगन्नाथ महाभिषेक महोत्सव में किस समय क्या कार्यक्रम होगा

  • दोपहर 12 बजे श्रीजगन्नाथ मंदिर से महाराजा अग्रसेन सेवा सदन तक शोभायात्रा।
  • दोपहर 2 बजे हरिनाम संकीर्तन।
  • दोपहर 3 बजे महाभिषेक।
  • शाम 6 बजे प्रवचन।
  • शाम 7 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम।
  • शाम 8 बजे महाआरती।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन