Tue 27 Oct 2026
Breaking News Exclusive
रंग जुलूस में बिखरे भारतीय संस्कृति के रंग, आगरा की सड़कों पर दिखा ‘लघु भारत’ पीएमएमवीवाई बनी मातृत्व का सहारा, जिले में 28,488 गर्भवती महिलाओं ने कराया पंजीकरण ‘रास-ए-नवरात्रि नाइट्स’ में लाइव डीजे और गरबा की धूम, सिंगर काजल यादव व एंकर राशिद ने बांधा समां सामाजिक समरसता यात्रा से एक सूत्र में पिरोएंगे सभी समाज, 3 नवंबर से होगी शुरुआत धवल पोशाक में श्रीहरि के दिव्य दर्शन, 2100 दीपों से जगमगाया श्रीजगन्नाथ मंदिर सम्मान समारोह और डांडिया-गरबा के रंगों के साथ 139वें माथुर वैश्य जयंती महोत्सव का भव्य समापन गोवर्धन में सजेगा गिरिराज जी का दिव्य छप्पन भोग दरबार, तैयारियां तेज शरद पूर्णिमा पर भक्ति की बयार, पीताम्बरा महायज्ञ की सफलता के लिए गूंजे जयकारे डांडिया की धुन पर थिरके कदम, मारुति फॉरेस्ट में छाया दीपावली उत्सव का उल्लास शरद पूर्णिमा पर श्री प्रेमनिधि मंदिर में सजा महारास का अलौकिक दरबार

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: श्री गिरिराज सेवा मंडल ने गोवर्धन में लगाई अरदास

Pragya News 24

Tue, Oct 7, 2025
Post views : 94
  • छटा तेरी तीन लोक से न्यारी है श्री गोवर्धन महाराज …
  • 56 भोग मनोरथ के लिए श्री गिरिराज जी सेवा मंडल की तैयारी शुरू
  • 29 दिसंबर को गोवर्धन में लगेंगे दिव्य 56 भोग, सजेगी भव्य फूल बंगला और हजारों लोगों की होगी प्रसादी

आगरा। श्री गिरिराज जी सेवा मंडल परिवार की ओर से आगामी 29 दिसंबर को गोवर्धन की पावन भूमि में आन्योर परिक्रमा मार्ग स्थित काष्णि आश्रम में दिव्य छप्पन भोग महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। विगत कई वर्षों से भव्यता के साथ संपन्न होने वाले इस कार्यक्रम की तैयारियां श्री गिरिराज जी सेवा मंडल के पदाधिकारी व सदस्यों ने शुरु कर दी हैं। संस्थापक नितेश अग्रवाल ने बताया कि छप्पन भोग मनोरथ को सफल बनाने के लिए सोमवार को गोवर्धन में श्री गिरिराज के श्री चरणों में अरदास लगायी। आगरा से गोवर्धन पहुँचने पर सुबह सबसे पहले साधु सेवा की गई। गिरिराज महाराज का श्रृंगार और अभिषेक कर भजन कीर्तन किया।

गिरिराज महाराज का महाअभिषेक काष्र्णि आश्रम के व्यवस्थापक राष्ट्रीय संत हरिओम महाराज ने कराया। अध्यक्ष अजय सिंघल ने बताया कि भाव से भरी महिलाएं अपने घर से एक-एक थाल गिरिराज जी के लिए स्वनिर्मित छप्पन भोग लायीं। सभी ने भावनात्मक रूप से गिरिराज महाराज को भोग अर्पित किये। श्रद्धालुओं ने छटा तेरी तीन लोक से न्यारी है श्री गोवर्धन महाराज.., गोवर्धन धारी श्याम आपकी शोभा हैं न्यारी.. जैसे भजनो से भक्ति का अलौकिक रसपान किया।

इस अवसर पर संस्थापक नितेश अग्रवाल, सह संस्थापक मयंक अग्रवाल, महंत कपिल नागर, अध्यक्ष अजय सिंघल, महासचिव विजय अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विशाल बंसल, कार्यक्रम संयोजक लक्ष्मण अग्रवाल, चंद्रमोहन, रुचि बंसल, विशाल वर्मा, विकास जैन, पुनीत जैन, नीरज मित्तल, शिवानी सिंघल, नरेंद्र गर्ग, संतोष अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन