Sun 09 Aug 2026
Breaking News Exclusive
नर्वदेश्वर महादेव मंदिर में छाया कृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास, जयकारों से गूंजा परिसर सावन की फुहारों संग सजा हरियाली तीज उत्सव, हरे परिधानों में झलकी भारतीय परंपरा जिस शोध को मिला तिरस्कार, उसी ने प्रजनन चिकित्सा को दी नई दिशा बढ़ती उम्र में मातृत्व-पितृत्व की तैयारी, फर्टिलिटी प्रिजर्वेशन की आधुनिक तकनीकों पर मंथन रुद्राभिषेक से गूंजा शिवत्व, वैदिक मंत्रों और आध्यात्मिक चेतना से सराबोर हुआ वातावरण सावन उत्सव में संस्कृति और आधुनिकता का संगम, मल्हारों पर झूमीं महिलाएं शिक्षक नहीं, गुरु बनकर तय करें नई पीढ़ी की दिशा : योगेंद्र उपाध्याय तीजोत्सव मेले में सजेगा भारतीय संस्कृति का रंग, नारी प्रतिभाओं को मिलेगा मंच सूरसदन में उतरा कैलाश, डमरू की थाप पर गूंजा हर-हर महादेव पुष्पवर्षा और शंखनाद से हुआ सपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: श्री गिरिराज जी सेवक मंडल परिवार ने आयोजित किया त्रैमासिक चिकित्सा शिविर, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी सेवा

Pragya News 24

Sun, Oct 12, 2025
Post views : 73
  • सेवा का छठा वर्ष : 300 से अधिक विशेष बच्चों को मिला निःशुल्क उपचार

आगरा। मानव सेवा ही माधव सेवा है की भावना के साथ श्री गिरिराज जी सेवक मंडल परिवार, आगरा द्वारा रे-ऑफ होम्योपैथिक वेलफेयर सोसाइटी के सहयोग से रविवार को बल्केश्वर स्थित श्री गणेश राम नागर सरस्वती शिशु बालिका विद्या मंदिर में त्रैमासिक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह सेवा कार्य पिछले छह वर्षों से लगातार जारी है, जिसके तहत शारीरिक और मानसिक रूप से विशेष बच्चों को उपचार और नई आशा प्रदान की जा रही है।

शिविर में मानसिक पक्षाघात, शारीरिक पक्षाघात, अनुवांशिक रोग, भेंगापन, अविकसित बच्चे, डीएमडी, उदंड व्यवहार, अंधापन और बहरापन जैसे रोगों से पीड़ित 300 से अधिक बच्चों का निःशुल्क परीक्षण एवं उपचार किया गया। साथ ही तीन माह की दवाइयाँ निःशुल्क वितरित की गईं। सभी मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए श्री गिरिराज जी सेवक मंडल परिवार द्वारा भोजन की व्यवस्था की गई।

संस्था के सदस्यों अजय गोयल, श्याम सुंदर माहेश्वरी और पवन कुमार अग्रवाल ने बताया कि शिविर में डॉ. शिव शंकर मितवार, डॉ. नितिन वर्मा, डॉ. अंकित त्यागी, डॉ. ललित गोला, डॉ. रोहित वर्मा, डॉ. भूपेंद्र सिंह, डॉ. ज्योति चौधरी, डॉ. निशांत, डॉ. दिशा और डॉ. रेशमा सहित 30 सदस्यीय चिकित्सा टीम ने सहयोग किया। अगला निःशुल्क चिकित्सा शिविर 11 जनवरी 2026 को आयोजित किया जाएगा।

इस अवसर पर संस्था के मनोज कुमार गर्ग, नीरज कुमार अग्रवाल, मनीष गोयल, कविता अग्रवाल, उर्मिला माहेश्वरी आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन