Mon 26 Oct 2026
Breaking News Exclusive
रंग जुलूस में बिखरे भारतीय संस्कृति के रंग, आगरा की सड़कों पर दिखा ‘लघु भारत’ पीएमएमवीवाई बनी मातृत्व का सहारा, जिले में 28,488 गर्भवती महिलाओं ने कराया पंजीकरण ‘रास-ए-नवरात्रि नाइट्स’ में लाइव डीजे और गरबा की धूम, सिंगर काजल यादव व एंकर राशिद ने बांधा समां सामाजिक समरसता यात्रा से एक सूत्र में पिरोएंगे सभी समाज, 3 नवंबर से होगी शुरुआत धवल पोशाक में श्रीहरि के दिव्य दर्शन, 2100 दीपों से जगमगाया श्रीजगन्नाथ मंदिर सम्मान समारोह और डांडिया-गरबा के रंगों के साथ 139वें माथुर वैश्य जयंती महोत्सव का भव्य समापन गोवर्धन में सजेगा गिरिराज जी का दिव्य छप्पन भोग दरबार, तैयारियां तेज शरद पूर्णिमा पर भक्ति की बयार, पीताम्बरा महायज्ञ की सफलता के लिए गूंजे जयकारे डांडिया की धुन पर थिरके कदम, मारुति फॉरेस्ट में छाया दीपावली उत्सव का उल्लास शरद पूर्णिमा पर श्री प्रेमनिधि मंदिर में सजा महारास का अलौकिक दरबार

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: 18 अक्टूबर से होगा श्री बटेश्वरनाथ मेला, भव्य दीपोत्सव, यमुना आरती और अखिल भारतीय कवि सम्मेलन बनाएंगे खास

Pragya News 24

Sat, Sep 27, 2025
Post views : 195

• जिला पंचायत आगरा की बैठक सम्पन्न, विकास योजनाओं और श्री बटेश्वरनाथ मेले की तैयारियाँ तेज

आगरा। जिला पंचायत सभागार, बालूगंज में आयोजित बैठक में विकास योजनाओं की प्रगति और आगामी श्री बटेश्वरनाथ मेले की भव्य तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया की अध्यक्षता में हुई। बैठक में अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया ने कहा कि अन्त्योदय गाँव, किसान, गरीब, महिलाओं और युवाओं के उत्थान के लिए जिला पंचायत निरंतर प्रयत्नशील है। उन्होंने बताया कि जिला पंचायत द्वारा 18 अक्टूबर से 9 नवम्बर तक भव्य, दिव्य और आलौकिक श्री बटेश्वरनाथ मेला आयोजित किया जाएगा। इस दौरान दीपोत्सव, यमुना आरती, रामलीला-रासलीला, लोकगायन, खेल प्रतियोगिताएँ (मिनी मैराथन, कबड्डी, वॉलीबॉल, क्रिकेट टूर्नामेंट, दंगल) एवं अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। पशु मेले का पंजीकरण 14 अक्टूबर से प्रारम्भ होगा।

खेल एवं आधारभूत विकास कार्य
बैठक में बताया गया कि जिले में खेलों को बढ़ावा देने हेतु जोगरा खुर्द, जैतपुर कलां, किरावली व एत्मादपुर में मिनी स्टेडियम का निर्माण कार्य प्रगति पर है। साथ ही विभिन्न महापुरुषों के नाम पर 15 नवीन क्रीड़ास्थल तैयार किए जा रहे हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों, नालियों, शौचालयों और जलाशयों के सौन्दर्यीकरण कार्य भी तेजी से किये जा रहे हैं। जिला पंचायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देशानुसार गड्ढामुक्त सड़कों के अभियान में भी सक्रिय सहयोग कर रही है।

महिला सशक्तीकरण और पर्यावरण
बैठक में मुख्य रूप से महिला आर्थिक सुरक्षा के लिए स्वयं सहायता समूहों को बढ़ावा देने तथा प्रधानमंत्री की लखपति दीदी योजना को गति प्रदान करने पर जोर दिया गया। साथ ही हर माह सघन वृक्षारोपण अभियान चलाने का संकल्प लिया गया।

जीएसटी (2) सुधार पर धन्यवाद प्रस्ताव
बैठक में सर्वसम्मति से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा लागू किए गए जीएसटी (2) सुधार के लिए धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया गया। जिला पंचायत का मानना है कि इससे बचत बढ़ेगी, क्रय शक्ति मजबूत होगी, औद्योगिक उत्पादन में वृद्धि होगी तथा भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा। बैठक के समापन पर अध्यक्ष डॉ. भदौरिया ने कहा कि आओ हम सब मिलकर संकल्प लें कि स्वदेशी अपनाएँगे और आत्मनिर्भर भारत बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, सांसद राजकुमार चाहर, कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य, कैबिनेट मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय, पूर्व विधायक डॉ राजेंद्र सिंह, राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति, महिला आयोग अध्यक्ष बबीता चौहान, राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन एवं नवीन जैन आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन