Wed 29 Apr 2026
Breaking News Exclusive
झूलेलाल मेले में सिंधी कला, संस्कृति और खान-पान के संगम संग बिखरे कला और संस्कृति के रंग नितेश अग्रवाल बने अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष और महामंत्री बने सतेन्द्र अग्रवाल गौ माता को राष्ट्र माता' बनाने के संकल्प के साथ तहसील पर उमड़ा आस्था का जन-सैलाब! एमएसएमई उद्यमियों को सशक्त बनाने की दिशा में पीएनबी का मेगा आउटरीच कार्यक्रम आमंत्रण और ध्वज यात्रा के साथ हुआ मां पीतांबरा महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ प्रेलुडिएस्टा सिल्वर जुबली जिला स्कूल शतरंज टूर्नामेंट 2026 का भव्य आगाज तीन दिवसीय भव्य उत्सव, 22, 23 और 24 अप्रैल को होगा सीताराम मंदिर, वजीरपुरा में पंचम वार्षिक उत्सव सेवा, संस्कार और संवेदनाओं का संगम, सामूहिक विवाह में तीन जोड़ों की नई जिंदगी शुरू अक्षय तृतीया पर तपस्या फाउंडेशन का सेवा-संस्कार: दान महोत्सव व भजन संध्या में उमड़ी श्रद्धा नव दंपति और उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं पर फोकस, शहरी व ग्रामीण स्वास्थ्य केन्द्रों पर खुशहाल परिवार दिवस होगा आयोजित

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: शूटिंग चैंपियनशिप 2025: सत्या चमके, शुभांशी, कैनेथ और नविका ने भी लहराया परचम

Pragya News 24

Sun, Aug 3, 2025
Post views : 79
  • रिमफायर एंड एयर राइफल बेंचरेस्ट शूटिंग चैंपियनशिप 2025 का भव्य समापन
  • देशभर के 103 प्रतिभागियों ने दिखाया कौशल, कर्नल डीके मिश्रा ने किया सम्मानित

आगरा। एकाग्र दृष्टि, स्थिर सांसें और लक्ष्य पर केंद्रित उंगलियां, ताज नगरी आगरा इन दिनों सटीकता और संतुलन की परिभाषा बन गई, जब देशभर के 103 से अधिक युवा निशानेबाजों ने रिमफायर एंड एयर राइफल बेंचरेस्ट शूटिंग चैंपियनशिप 2025 में अपने हुनर का जबरदस्त प्रदर्शन किया। तीन दिनों तक चले इस रोमांचक मुकाबले का समापन रविवार को हुआ, जिसमें 470 अंकों के साथ सत्या ने ओवरऑल चैंपियन बनकर विजयी निशाना साधा। प्रतियोगिता ने न केवल प्रतिभाओं को मंच दिया, बल्कि भारत के उभरते शूटिंग कौशल की नई तस्वीर भी पेश की।

तीन दिवसीय नेशनल रिमफायर एंड एयर राइफल बेंचरेस्ट शूटिंग चैंपियनशिप 2025 का भव्य समापन रविवार को 2 यूपी बटालियन एनसीसी, ताज रोड परिसर में हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि कर्नल डीके मिश्रा ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए और अपने प्रेरक शब्दों से सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि बेंचरेस्ट शूटिंग जैसे खेल युवाओं में न केवल अनुशासन और आत्मनियंत्रण की भावना विकसित करते हैं, बल्कि यह मानसिक संतुलन और निर्णय क्षमता को भी मजबूती प्रदान करते हैं। इस तरह की प्रतियोगिताओं से देश को भविष्य के अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज मिलेंगे। इस प्रतियोगिता का आयोजन रिमफायर एंड एयर राइफल्स बेंचरेस्ट शूटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया (आरएबीएसएआई) द्वारा किया गया।

संस्था के अध्यक्ष रजत विज ने बताया कि इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, पंजाब, दिल्ली, कर्नाटक, उत्तराखंड और तमिलनाडु सहित 9 राज्यों से 103 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य भारत को बेंचरेस्ट शूटिंग में वैश्विक मानचित्र पर प्रतिष्ठित स्थान दिलाना है।
महासचिव हिना विज ने बताया कि प्रतियोगिता को विभिन्न वर्गों में विभाजित कर तीन प्रमुख श्रेणियों में आयोजित किया गया अंडर-18, अंडर-40 और 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग, जिसमें प्रतिभागियों ने 250 और 500 पॉइंट्स लक्ष्य पर फायरिंग की। इसके अतिरिक्त फ्री हैंड श्रेणी भी आकर्षण का केंद्र रही।

प्रतियोगिता में ट्रेजैक्ट्रॉन एयर राइफल का विशेष तकनीकी सहयोग रहा। उनके विशेषज्ञ जेनुअल और हर्षद ने प्रतिभागियों को आधुनिक उपकरणों व शूटिंग तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी।

प्रतियोगिता के दौरान बेंचरेस्ट शूटिंग के तकनीकी मापदंड, दृष्टि संतुलन, फायरिंग तकनीक और भारतीय तकनीकी नवाचार पर भी व्यावहारिक चर्चा हुई। समापन समारोह में ऋषि, स्वरूप, भावतेश, पीयूष, आयुष गर्ग आदि उपस्थित रहे।

विभिन्न श्रेणियों में विजेताओं के परिणाम इस प्रकार रहे:

अंडर-18 (महिला):
शुभांशी वर्मा – 444
दिव्यंका विज – 417
शिविका जैन – 379

अंडर-18 (पुरुष):
कैनेथ बेंजामिन – 467
रजत – 452
संस्कार गर्ग – 430

अंडर-18 (फ्री हैंड) – महिला:
नविका सिंह – 218
वैष्णवी – 212
नैना – 202

अंडर-18 (फ्री हैंड) – पुरुष:
अद्विक – 223
वेद आर्य – 223 (संयुक्त स्थान)
ललित – 201

अंडर-40 (महिला):
कृष्णा – 221
नैंसी – 216
कुमकुम – 189

अंडर-40 (पुरुष):
आयुष कुशवाहा – 235
पुष्पेंद्र – 233
अनस – 215

अंडर-40 (महिला बेंचरेस्ट):
पियूषिका – 451
इफरा – 438
पारस बेन – 429

40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग:
सिद्धार्थ सिंह – 462
मधुकर यादव – 460
के महेश – 454

अंडर-40 डबल कार्ड श्रेणी:
सत्या – 470
पुनीत – 466
रेनुअल – 466

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन