Tue 27 Oct 2026
Breaking News Exclusive
रंग जुलूस में बिखरे भारतीय संस्कृति के रंग, आगरा की सड़कों पर दिखा ‘लघु भारत’ पीएमएमवीवाई बनी मातृत्व का सहारा, जिले में 28,488 गर्भवती महिलाओं ने कराया पंजीकरण ‘रास-ए-नवरात्रि नाइट्स’ में लाइव डीजे और गरबा की धूम, सिंगर काजल यादव व एंकर राशिद ने बांधा समां सामाजिक समरसता यात्रा से एक सूत्र में पिरोएंगे सभी समाज, 3 नवंबर से होगी शुरुआत धवल पोशाक में श्रीहरि के दिव्य दर्शन, 2100 दीपों से जगमगाया श्रीजगन्नाथ मंदिर सम्मान समारोह और डांडिया-गरबा के रंगों के साथ 139वें माथुर वैश्य जयंती महोत्सव का भव्य समापन गोवर्धन में सजेगा गिरिराज जी का दिव्य छप्पन भोग दरबार, तैयारियां तेज शरद पूर्णिमा पर भक्ति की बयार, पीताम्बरा महायज्ञ की सफलता के लिए गूंजे जयकारे डांडिया की धुन पर थिरके कदम, मारुति फॉरेस्ट में छाया दीपावली उत्सव का उल्लास शरद पूर्णिमा पर श्री प्रेमनिधि मंदिर में सजा महारास का अलौकिक दरबार

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: शू फैडरेशन ने जीएसटी टोकन कूपन फिर से शुरु करके दी स्व. सामा जी को श्रद्धांजलि

Pragya News 24

Sat, Oct 5, 2024
Post views : 49
  • द आगरा शू फैक्टर्स फैडरेशन कार्यालय में फैडरेशन के संस्थापक स्व. राजकुमार जी की 10वीं पुण्य तिथि के अवसर पर व्यापारियों की सुविधा के लिए प्रारम्भ किया गया जीएसटी टोकन कूपन

आगरा। द आगरा शू फैक्टर्स फैडरेशन के संस्थापक स्व. राजकुमार सामा जी को हींग की मंडी स्थिति कार्यालय में आयोजित गोष्ठी में आज सरकार से मान्यता प्राप्त जीएसटी टोकन कूपन फिर से शुरु कर श्रद्धांजलि दी गई। मुख्य अतिथि एडिशनल कमिश्वर जीएसटी ग्रेड-1 व मारुति शरण चैबे, ज्वाइन कमिश्नर प्रमोद दुबे ने कूपन जारी कर फैडरेशन को शुभकामनाएं दी। उम्मीद जताई की सभी व्यापारी ईमानदार करदाता के रूप में कार्य करेंगे। विभाग द्वारा फैडरेशन का पूरा सहयोग किया जाएगा।

कार्यक्रम का शुभारम्भ फैडरेशन के अध्यक्ष विजय सामा ने स्व. राजकुमार सामा के चित्र पर माल्यापर्ण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। स्मृति चिन्ह प्रदान कर अतिथियों का स्वागत करते हुए विजय सामा ने कहा कि पूर्व में जब व्यापार कर व वेट हुआ करता था, तब आये दिन सर्वे आदि के कारण व्यापारी परेशान होते थे। सेल्स टैक्स विभाग से नूरा कुश्ती चलती रहती थी। विभाग द्वारा दिए सुझाव के बाद स्व. राजकुमार सामा ने सरकार से मान्यता प्राप्त टोकन कूपन प्रारम्भ किया। बीच में टोकन कूपन की व्यवस्था रुक गई थी। जिसे फैडरेशन के नाम व स्व. सामा जी के फोटो के साथ आज फिर से प्रारम्भ किया गया है। टोकन लगा बिल बात का प्रमाण होगा कि आगरा का व्यापारी जो माल भेज रहा है, उसका जीएसटी में रजिस्ट्रेशन सही है, वह नकली बिल नहीं है। फैडरेशन के सभी सदस्यों ने स्व. सामा जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कहा कि स्व. राजकुमार सामा जी के अपनी लगन कर्मठशीलता के साथ अपने व्यापार और समाज को आगे बढ़ाने के संदेश के साथ संस्था को आगे ले जाने का प्रयास कर रहे हैं। अजय महाजन ने कहा कि सामा जी जैसे सादगी, अनुशासित जीवन व्यक्ति अपने जीवन को सफलता पूर्वक जी सकता है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से नरेन्द्र पुरसनानी, दिलप्रीत सिंह, प्रमोद महाजन, संजय अरोरा, संजय मगन, अनिल अरोरा, घनश्याम दास, रवि आदि उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन