Sun 09 Aug 2026
Breaking News Exclusive
सावन उत्सव में संस्कृति और आधुनिकता का संगम, मल्हारों पर झूमीं महिलाएं शिक्षक नहीं, गुरु बनकर तय करें नई पीढ़ी की दिशा : योगेंद्र उपाध्याय तीजोत्सव मेले में सजेगा भारतीय संस्कृति का रंग, नारी प्रतिभाओं को मिलेगा मंच सूरसदन में उतरा कैलाश, डमरू की थाप पर गूंजा हर-हर महादेव पुष्पवर्षा और शंखनाद से हुआ सपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह महाकालेश्वर धाम में श्रीराम जन्मोत्सव की छाई भक्ति, श्रीराम कथा और महारुद्राभिषेक में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ 23 कला गुरुओं का हुआ भव्य सम्मान, 'गुरु शिल्पी सम्मान–2026' में गुरु-परंपरा को नमन डोला मार्ग का निरीक्षण, तैयारियां तेज; 6 अक्टूबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: सेवा ही सच्ची भक्ति, श्रीकृष्ण लीला समिति के 100 वर्षों में पहली बार आयोजित हुआ विशाल रक्तदान शिविर

Pragya News 24

Wed, Oct 29, 2025
Post views : 155
  • मानवता के पथ पर भक्ति की नई मिसाल, श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

आगरा। श्रीकृष्ण लीला समिति के 100 वर्षों के गौरवशाली इतिहास में पहली बार लीला स्थल वाटर वर्क्स स्थित गौशाला पर आयोजित विशाल रक्तदान शिविर ने सेवा, समर्पण और भक्ति का अद्वितीय संगम प्रस्तुत किया। भक्ति भाव से ओतप्रोत इस पहल ने दर्शाया कि जहां भक्ति है, वहीं सेवा भी ईश्वर के समीप पहुंचने का सच्चा मार्ग है।

रक्तदान शिविर का शुभारंभ एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने इस नई पहल की सराहना करते हुए कहा कि श्रीकृष्ण लीला केवल धर्म और संस्कृति का उत्सव नहीं, बल्कि यह मानवता का पर्व भी है। पहली बार लीला समिति ने जो रक्तदान शिविर आयोजित किया है, वह समाज में जीवनदान का संदेश देगा।

समिति अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष श्रीकृष्ण लीला महोत्सव नई मिसाल कायम कर रहा है। जहां लीला का शुभारंभ पहली बार यमुना मैया के चुनरी मनोरथ से हुआ था, वहीं अब मानव सेवा की दिशा में यह विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया है। आगामी चरण में श्रीकृष्ण को प्रिय कदंब के पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया जाएगा।

रक्तदान शिविर में श्रद्धालुओं का उत्साह देखने योग्य था। विशेष उल्लेखनीय यह रहा कि सबसे पहले रक्तदान करने वालों में महिलाएं आगे रहीं रिंकिता अग्रवाल और रागिनी अग्रवाल ने शिविर की शुरुआत की। पुरुष वर्ग में प्राचीन सीताराम मंदिर, वजीरपुर के महंत अनंत उपाध्याय, पंडित मुकेश शर्मा और पंडित पंकज शास्त्री ने प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। रक्तदान करने वालों में आयुष बंसल, अनुराग गोयल, अंकित अग्रवाल, कन्हैया अग्रवाल, आशु बंसल, क्षितिज बंसल, राजेश अग्रवाल, अंकित चौहान, सनी गुप्ता, सुमित अग्रवाल, प्रमोद कुमार आदि शामिल रहे।

लीला संयोजक शेखर गोयल ने बताया कि यह आयोजन एसएन मेडिकल कॉलेज, ब्लड बैंक टीम के सहयोग से सम्पन्न हुआ, जिसमें डॉ. विनय गोयल, डॉ. सूरज, डॉ. काव्या, प्रमोद कुमार, सुरेंद्र सिंह, दिव्या, सृष्टि, गरिमा और गौरव सिंह की टीम ने समर्पणपूर्वक सहयोग दिया। अंत में समिति की ओर से रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया और इस आयोजन को “भक्ति से सेवा की ओर बढ़ता एक ऐतिहासिक कदम” कहा गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन