Mon 26 Oct 2026
Breaking News Exclusive
डांडिया की धुन पर थिरके कदम, मारुति फॉरेस्ट में छाया दीपावली उत्सव का उल्लास शरद पूर्णिमा पर श्री प्रेमनिधि मंदिर में सजा महारास का अलौकिक दरबार शरद पूर्णिमा पर रजत अलंकरण और श्वेत पुष्पों से सजे खाटू श्याम बाबा, दर्शनों को उमड़े श्रद्धालु शतरंज-कैरम में दिमागी कौशल का प्रदर्शन, दौड़ में दिखाया दम; रचनात्मक प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने बिखेरे रंग श्री कृष्ण लीला महोत्सव समिति ने पार्वती घाट पर किया यमुना मैया का पूजन, चुनरी अर्पित कर की निर्मल धारा की कामना रमन वाटिका में आज सजेगी डांडिया की महफिल, ‘रास-ए-नवरात्रि नाइट्स’ में झूमेंगे शहरवासी चूड़ियों की खनक और डांडिया की थाप पर झूमीं महिलाएं, करवा चौथ उत्सव में बिखरी सोलह शृंगार की छटा ‘हेलो-हाय छोड़ो, भक्ति से नाता जोड़ो’ का संदेश देकर छाए छह वर्षीय बाल संत भक्त भागवत एक माह तक गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, श्रीराम सहित अन्य स्वरूपों की विदाई पर भावुक हुए श्रद्धालु चुनरी मनोरथ से होगा श्रीकृष्ण लीला महोत्सव का शंखनाद, यमुना मैया को अर्पित होगी चुनरी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

एसएमई शाखा का लोकार्पण : एसबीआई की संजय प्लेस एसएमई शाखा नए स्वरूप में शुरू, मुख्य महाप्रबंधक, दिल्ली मंडल देवाशीष मिश्रा ने किया लोकार्पण

• दिल्ली सर्किल के मुख्य महाप्रबंधक देवाशीष मिश्रा रहे मुख्य अतिथि
• आगरा रीजन की चार अन्य शाखाओं का भी हुआ वर्चुअल उद्घाटन

आगरा। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने MSME सेक्टर को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए संजय प्लेस स्थित पुनर्निर्मित एसएमई शाखा का शुभारंभ किया। शाखा भवन का उद्घाटन मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबंधक दिल्ली सर्किल देवाशीष मिश्रा ने घंटा बजाकर - शंख ध्वनि के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर उपमहाप्रबंधक , एसबीआई संजय के. सिंह ने मुख्य अतिथि का बुके भेंट कर स्वागत किया। मुख्य अतिथि देवाशीष मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय स्टेट बैंक MSME क्षेत्र के विकास के लिए अनेक प्रभावी सेवाएँ और योजनाएँ संचालित कर रहा है। उन्होंने बताया कि SBI की MSME एवं इन्वेस्टमेंट सॉल्यूशंस उद्यमियों को पूँजी, परामर्श और विकास सहायता प्रदान कर रही हैं।

उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि अमेरिका द्वारा लगाए गए टैरिफ से प्रभावित निर्यातकों के लिए भारत सरकार की CGSE योजना (Credit Guarantee Scheme for Exports) MSME क्षेत्र के लिए बड़ी राहत है, जो निर्यात से जुड़े उद्यमों को सुरक्षित और सुलभ वित्तीय सहयोग प्रदान करती है। साथ ही उन्होंने कहा कि SBI के आधुनिक टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस, डिजिटल प्लेटफॉर्म और व्यापक बैंकिंग नेटवर्क से बैंक की पहुँच और सेवा गुणवत्ता और मजबूत हुई है।

कार्यक्रम में श्री मिश्रा ने आगरा रीजन की चार अन्य पुनर्निर्मित शाखाओं का भी वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। इस मौके पर उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियाँ विशेष रूप से मौजूद रहीं, जिनमें एफमेक अध्यक्ष गोपाल गुप्ता, मेट्रो एंड मेट्रो के एमडी अजीत कल्सी, बसंत एंटरप्रेन्योर्स के विनय मित्तल, भोले बाबा ग्रुप के एमडी हरि शंकर अग्रवाल एवं कृष्ण मुरारी लाल अग्रवाल, लेदर लिंकर्स के ललित अरोरा, विरोला इंटरनेशनल के ईशान सचदेवा, गंगा रतन ग्रुप के किशोर गुप्ता और गणपति इंफ्राडवलपर्स के चेयरमैन अनिल अग्रवाल मुख्य रूप से शामिल रहे।

अतिथियों का स्वागत एसबीआई के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा किया गया, जिनमें सहायक महाप्रबंधक एसएमई आगरा संदीप गुप्ता एवं पुनीत शर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक आगरा अमित कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक फिरोजाबाद नवीन वाधवा, क्षेत्रीय प्रबंधक एटा एवं मैनपुरी किशोर कुमार तथा ट्रेज़री मार्केटिंग ऑफिसर दीक्षित गुप्ता प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

SBI Bank News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन