Thu 25 Jun 2026
Breaking News Exclusive
ऑटिज्म ग्रसित बच्चों के लिए योग है वरदान, दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान ‘कफन’ फिल्म ने दिया मानवता, एकता और सामाजिक समरसता का सशक्त संदेश कमला नगर में वरिष्ठ नागरिकों को मिली बड़ी सौगात, बहुद्देश्यीय हॉल और ई-लाइब्रेरी का हुआ शिलान्यास ग्रीष्मकालीन अवकाश में भी नहीं थमा योग का उत्साह, प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रिकॉर्ड सहभागिता भारत विकास परिषद् नवज्योति शाखा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित किया विशाल योग शिविर डॉ. हेडगेवार महानाट्य में जीवंत हुआ संघ स्थापना का इतिहास, राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत रहा सूरसदन क्षत्रिय समाज की एकता का संकल्प, राजपुर चुंगी शाखा के पदाधिकारियों ने ली शपथ पिता के समर्पण को मिला सम्मान: बेस्ट फादर अवार्ड-2026 में आठ प्रेरणादायी पिताओं का अभिनंदन खाटू श्यामजी ग्लोबल सोसाइटी के रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर में 62 यूनिट रक्तदान जूता मार्केट में एनओसी की अंतिम तिथि बढ़कर 10 जुलाई, दलालों से सावधान रहने की अपील

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: 29 को पं. दीनदयाल स्मृति महोत्सव मेला में दस हजार लोगों को संबोधित करेंगे सतपाल महाराज

Pragya News 24

Wed, Sep 25, 2024
Post views : 28
  • स्मृति महाेत्सव मेला के शुभारंभ में होगा सद्भावना सम्मेलन
  • एक राष्ट्र, एक ध्वज और एक आत्मा पर सतपाल महाराज रखेंगे विचार
  • उत्तराखंड सरकार के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने किया निमंत्रण स्वीकार

आगरा। आज की पीढ़ी को देशभक्ति के साथ आधात्मिक उन्नति का ज्ञान देने के लिए एक राष्ट्र, एक ध्वज और एक आत्मा की सीख देंगे सतपाल महाराज (पर्यटन मंत्री, उत्तराखंड)। फरह, आगरा में होने जा रहे पंडित दीनदयाल स्मृति महोत्सव मेला में सतपाल महाराज को सुनने के लिए दस हजार से अधिक अनुयायी पहुंचेंगे। इस संदर्भ में उन्होंने निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। आयोजन को लेकर स्मृति महोत्सव मेला समिति अध्यक्ष एड. सोहनलाल शर्मा, मंत्री मनीष अग्रवाल रावी, संयोजक योगेश आभा, पंकज शर्मा ने देहरादून स्थित सतपाल महाराज के कार्यालय पर भेंट की। सतपाल महाराज ने मेला महोत्सव में होने वाले सद्भावना सम्मेलन का पोस्टर जारी किया।

देहरादून कार्यालय से सद्भावना सम्मेलन की व्यवस्थाओं का समन्वय कर रहे उनके शिष्य महात्मा सत्य बोधानंद ने बताया कि पं. दीन दयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव मेला के अन्तर्गत 29 सितंबर को होने वाले सद्भावना सम्मेलन को सतपाल महाराज संबोधित करेंगे। सम्मेलन का मुख्य विषय एक राष्ट्र, एक ध्वज, एक आत्मा होगा। उन्होंने बताया कि सतपाल महाराज का मानना है कि आज की युवा पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति तो है किंतु आध्यात्मिक उन्नति नहीं है। सनातन संस्कारों को लेकर गंभीरता नहीं है। शिक्षा के साथ आध्यात्म पर भी जोर दिया जाए। क्योंकि प्रत्येक व्यक्ति में सदभावना तभी आ सकती है जब आत्म उन्नति हो।

स्मृति महोत्सव समिति अध्यक्ष एड. सोहन लाल शर्मा ने बताया कि सतपाल महाराज ने निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। 29 सितंबर को कलश यात्रा और हवन के साथ मेला का शुभारंभ होगा। विशाल पंडाल में सुबह 11:30 बजे संकीर्तन होगा और इसके बाद 12:30 बजे से एक घंटे का सतपाल महाराज सद्भावना सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
मंत्री मनीष अग्रवाल रावी ने बताया कि ये सौभाग्य की बात है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की स्मृति स्थल पर सतपाल महाराज के दिव्य वचनों काे सुनने का सुअवसर मिलेगा। सद्भावना सम्मेलन के विशाल पंडल और सुदृढ़ व्यवस्थाओं के मध्य 10 हजार से अधिक अनुयायी पहुंचेंगे। साध्वी और संत विशाल मंच पर उपस्थित रहेंगे। आयोजन से एक दिन पूर्व ही सतपाल महाराज मथुरा की सीमा में प्रवेश कर जाएंगे। सर्वप्रथम जन्मभूमि स्मारक पर पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद आयोजन में सम्मलित होंगे। उन्होंने कहा कि ये मेला साधारण नहीं है अपितु विचारों का मेला है जो राष्ट्रभक्ति भाव के लिए पोषक का काम करता है।

आयोजन की व्यवस्था प्रभारी नीरज कुमार गर्ग और कोषाध्यक्ष नरेंद्र पाठक हैं। चार दिवसीय आयोजन से पूर्व 28 सितंबर को सुंदरकांड का पाठ एवं भजन अन्तर्राष्ट्रीय भजन गायक मनीष शर्मा द्वारा होंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन