Wed 29 Apr 2026
Breaking News Exclusive
झूलेलाल मेले में सिंधी कला, संस्कृति और खान-पान के संगम संग बिखरे कला और संस्कृति के रंग नितेश अग्रवाल बने अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष और महामंत्री बने सतेन्द्र अग्रवाल गौ माता को राष्ट्र माता' बनाने के संकल्प के साथ तहसील पर उमड़ा आस्था का जन-सैलाब! एमएसएमई उद्यमियों को सशक्त बनाने की दिशा में पीएनबी का मेगा आउटरीच कार्यक्रम आमंत्रण और ध्वज यात्रा के साथ हुआ मां पीतांबरा महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ प्रेलुडिएस्टा सिल्वर जुबली जिला स्कूल शतरंज टूर्नामेंट 2026 का भव्य आगाज तीन दिवसीय भव्य उत्सव, 22, 23 और 24 अप्रैल को होगा सीताराम मंदिर, वजीरपुरा में पंचम वार्षिक उत्सव सेवा, संस्कार और संवेदनाओं का संगम, सामूहिक विवाह में तीन जोड़ों की नई जिंदगी शुरू अक्षय तृतीया पर तपस्या फाउंडेशन का सेवा-संस्कार: दान महोत्सव व भजन संध्या में उमड़ी श्रद्धा नव दंपति और उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं पर फोकस, शहरी व ग्रामीण स्वास्थ्य केन्द्रों पर खुशहाल परिवार दिवस होगा आयोजित

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: निमोनिया से बचाव के लिए सांस अभियान शुरू

Pragya News 24

Wed, Nov 12, 2025
Post views : 69
  • 12 नवंबर से 28 फरवरी 2026 तक चलेगा अभियान
  • शून्य से पांच साल तक के बच्चों को निमोनिया से बचाव को चलाया जाएगा समग्र अभियान
  • बचाव व उपचार हेतु किया जाएगा जागरुक, पीसीवी का टीकाकरण कराने पर होगा जोर

आगरा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार, 12 नवंबर 2025 से जनपद में सांस अभियान की शुरूआत की गई है। यह अभियान 28 फरवरी 2026 तक चलाया जाएगा। अभियान के अंतर्गत शून्य से पांच साल तक के बच्चों में निमोनिया व उससे होने वाली जटिलताओं से जागरूक करने के लिए जनपद में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि सांस अभियान के अंतर्गत शून्य से पांच साल तक की आयु के सभी बच्चों की निमोनिया हेतु स्क्रीनिंग, चिकित्सा अधिकारियों व नर्सिंग अधिकारियों को निमोनिया स्किल लैब प्रशिक्षण, चिकित्सा संस्थानों पर प्रचार सामग्री प्रदर्शन, आवश्यक दवाओं की उपलब्धता, निमोनिया के लक्षणों की पहचान व प्रबंधन हेतु आमुखीकरण किया जाएगा। इसके साथ ही आशा कार्यकर्ता व आंगनवाड़ी द्वारा सामुदाय स्तर पर बैठक आयोजित करके लोगों में बच्चों को निमोनिया से बचाव करने के लिए जागरुक किया जाएगा। बुधवार से इसकी शुरूआत हो गई है।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. उपेंद्र कुमार ने बताया कि अभियान की इस साल की थीम ‘निमोनिया नहीं, तो बचपन सही’ रखी गई है. उन्होंने बताया कि अभियान के मुख्य घटक पीपीटी यानी प्रिवेंट, प्रोटेक्ट व ट्रीट रणनीति को अपनाते हुए पीसीवी वैक्सीन के तीनों डोज (06 सप्ताह और 14 सप्ताह में दो प्राथमिक खुराकें और 09 महीने में एक बूस्टर खुराक)लगाना सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही पीएचसी, सीएचसी व जिला अस्पतालों में निमोनिया से ग्रसित बच्चों के लिए बेड रिजर्व रखे जा रहे हैं. निमोनिया व गंभीर निमोनिया का प्रोटोकॉल अनुरूप उपचार उपलब्ध करवाया जा रहा है. साथ ही समुदाय स्तर पर आशाओं द्वारा नियमित भ्रमण कर बच्चों में निमोनिया के लक्षणों, खांसी, बलगम, तेज सांस, पसलियां चलना व सांस लेने में परेशानी होना आदि लक्षणों के आधार पर पहचान की जाएगी, साथ ही रेफर भी किया जाएगा.

डीआईओ ने बताया कि निमोनिया फेंफड़ों के संक्रमण, बैक्टीरिया, वायरस एवं फंगल संक्रमण से होता है। बच्चों में निमोनिया होने के कई कारण हो सकते हैं। जैसे- बच्चे का वजन कम होना व कुपोषित होना, मां के द्वारा शिशु को छह माह तक स्तनपान न कराया जाना, घरेलू प्रदूषण, खसरा व पीसीवी टीकाकरण न कराना, जन्म-जात विकृतियों जैसे क्लेफ्ट पैलेट, अनुवांशिक ह्रदय विकृति तथा अस्थमा, निमोनिया की आशंका को बढ़ावा देते हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन