Fri 19 Jun 2026
Breaking News Exclusive
दिव्य प्रेम का सर्वोच्च आदर्श है राधा-कृष्ण का मिलन : देवी माहेश्वरी श्रीजी फूड प्रोसेसिंग से लेकर मनोरंजन तक, बीएन ग्रुप ने जीता आगरा का दिल किसान गोष्ठी, वित्तीय जागरूकता एवं मेगा ऋण मुक्ति शिविर में बड़ी संख्या में ऋण खातों का हुआ निस्तारण यूएचएनडी दिवस पर पिलाई गई विटामिन-ए की खुराक किसान अब अन्नदाता ही नहीं, कृषि उद्यमी भी : संजय कुमार सिंह राधा नाम से ही मिलती है श्रीकृष्ण कृपा, वृषभान-कीर्ति के महल में गूंजी जन्मोत्सव की बधाइयां ईरान-अमेरिका युद्ध विराम से निर्यात व्यापार को मिलेगी नई गति : गोपाल गुप्ता 108 कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, राधा माधव रसामृत कथा का शुभारंभ फूड एक्सपो में दिखा भविष्य का भारत, 15 हजार से अधिक लोगों ने देखा उद्योग, नवाचार और आत्मनिर्भरता का संगम भव्य घटयात्रा के साथ गणधर वलय विधान का शुभारंभ, जयकारों से गूंजा आगरा

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

इंटरनेशनल फ़िल्म फ़ेस्टिवल रॉटरडैम 2026 : इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के लिए संकल्प भारद्वाज की फिल्म ‘उस्ताद बंटू’ का हुआ चयन

आगरा। ताज नगरी के लिए एक ऐतिहासिक और गर्वपूर्ण क्षण है जब शहर के युवा अभिनेता संकल्प भारद्वाज अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं। अर्ष जैन द्वारा निर्देशित उनकी फ़िल्म ‘उस्ताद बंटू’ का चयन इंटरनेशनल फ़िल्म फ़ेस्टिवल रॉटरडैम 2026 के प्रतिष्ठित हार्बर सेक्शन में हुआ है। यह सेक्शन वैश्विक स्तर पर उभरते, साहसी और सशक्त सिनेमाई प्रयोगों के लिए जाना जाता है।

संकल्प भारद्वाज की माँ वरिष्ठ महिला साहित्यकार डॉ. मधु भारद्वाज ने बताया कि ‘उस्ताद बंटू’ का निर्माण 1719 फ़िल्म फ़ैक्ट्री और येलो ऑरेंज के बैनर तले किया गया है। यह फ़िल्म न केवल एक अभिनेता के रूप में संकल्प भारद्वाज की सशक्त उपस्थिति को दर्शाती है, बल्कि आगरा जैसे शहर से निकलकर अंतर्राष्ट्रीय मंच तक पहुँचने की प्रेरणादायक यात्रा को भी उजागर करती है।

रेड सी इंटरनेशनल फ़िल्म फ़ेस्टिवल से भी मिली महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय फंडिंग
डॉ. मधु भारद्वाज ने बताया कि इससे पहले फ़िल्म ‘उस्ताद बंटू’ आईएफएफआई के अंतर्गत आयोजित वेव्स बाज़ार के वर्क-इन-प्रोग्रेस लैब में भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा चुकी है, जहाँ इसे प्रसाद लैब्स द्वारा विशेष कलर करेक्शन मेंशन प्राप्त हुआ। यही नहीं, फ़िल्म को रेड सी इंटरनेशनल फ़िल्म फ़ेस्टिवल से महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय फंडिंग भी मिली है, जो इसकी वैश्विक स्वीकार्यता और सिनेमाई संभावनाओं को रेखांकित करती है।

रंगमंच के क्षेत्र में भी संकल्प ने दिया उल्लेखनीय योगदान
संकल्प भारद्वाज का सफ़र केवल सिनेमा तक सीमित नहीं रहा है, बल्कि रंगमंच में भी उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है। वे 2023 और 2024 में एलटीजी रिपर्टरी का हिस्सा रहे, जो भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत देश की अग्रणी रंगमंच संस्थाओं में से एक है। इसके अतिरिक्त, वे चर्चित शॉर्ट फ़िल्म ‘हेल्प योरसेल्फ’ में भी नज़र आए, जिसे विभिन्न राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर कई पुरस्कार और सराहनाएँ प्राप्त हुईं।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

International Film

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन