Tue 25 Aug 2026
Breaking News Exclusive
जनकपुरी में इस बार दिखेगा राजसी वैभव, 300 फीट चौड़े मंच पर साकार होगा श्रीराम-जानकी विवाह शादी के सीजन में बढ़ेगी सुरक्षा तो सुगम होगा यातायात, पुलिस से वेडिंग इंडस्ट्री ने मांगा सहयोग सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल, विद्यार्थियों के लिए लगाए दो आरओ वाटर प्लांट बच्चों की बिगड़ती जीवनशैली पर विशेषज्ञ की चेतावनी, पैकेज्ड फूड और मोबाइल से बनाएं दूरी माधवी बेटियों का मायका कार्यक्रम का भावपूर्ण समापन, तिलक, आशीर्वाद, उपहार और सावन की मिठास के साथ हुई विदाई 251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की तैयारियों को लेकर बैठक, आयोजन में जुटेंगे देशभर के परिजन आगरा हौजरी मैन्युफैक्चरर्स एंड ट्रेडर्स ऑर्गेनाइजेशन की नई कार्यकारिणी गठित, राकेश बंसल लगातार चौथी बार अध्यक्ष नर्मदेश्वर महादेव पर सहस्त्र घट अभिषेक से गूंजा सीताराम मंदिर बलि-वामन प्रसंग और श्रीराम चरित्र के बाद मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, नंदोत्सव में झूमे श्रद्धालु 1924 से चली आ रही ऐतिहासिक परंपरा को नई कार्यकारिणी देगी भव्य विस्तार, महिला प्रकोष्ठ का भी होगा गठन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

रोटरी क्लब आगरा : टीका उत्सव को सफल बनाने हेतु रोटरी क्लब आगरा का सहयोग

• रोटरी क्लब ने जनजागरुकता बढ़ाने के लिए दिए बैनर

आगरा । रोटरी क्लब आगरा के प्रतिनिधि मंडल द्वारा सोमवार को टीका उत्सव कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अरुण श्रीवास्तव को प्रचार-प्रसार के लिए बैनर प्रदान किए गए। बैनर प्रदान करते हुए रोटरी क्लब आगरा के सचिव राहुल वाधवा ने कहा कि टीकाकरण प्रत्येक बच्चे का मौलिक अधिकार है तथा बच्चों को गंभीर बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

सीएमओ ने टीका उत्सव के दौरान सभी लक्षित बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने का आह्वान करते हुए अभिभावकों से आगे आने की अपील की।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. उपेन्द्र कुमार ने पोलियो अभियान एवं नियमित टीकाकरण कार्यक्रमों में रोटरी क्लब आगरा द्वारा किए जा रहे सहयोग की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग बनाए रखने का अनुरोध किया।

इस अवसर पर रोटरी क्लब आगरा के सचिव राहुल वाधवा ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को हर संभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। टीका उत्सव के अंतर्गत सभी लक्षित बच्चों को टीकाकृत करने की शपथ के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

कार्यक्रम मे प्रोग्राम आफिसर जे एस आई नितिन खन्ना, रोटेरियन शाह फाहिद, रोटेरियन हरीश तोमर, एस एम् ओ महिमा चतुर्वेदी, ड़ॉ. ऋषि गोपाल, कृष्ण गोपाल शर्मा, कुलदीप भारद्वाज डी पी एम्, डॉ. दीक्षा गौतम, डॉ. सुनीता पिप्पल, डॉ आरुशिका, डॉ. गौरव बघेल, सचिन कुमार सहायक शोध अधिकारी व अन्य लोग उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

Health

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन