Sun 25 Oct 2026
Breaking News Exclusive
डांडिया की धुन पर थिरके कदम, मारुति फॉरेस्ट में छाया दीपावली उत्सव का उल्लास शरद पूर्णिमा पर श्री प्रेमनिधि मंदिर में सजा महारास का अलौकिक दरबार शरद पूर्णिमा पर रजत अलंकरण और श्वेत पुष्पों से सजे खाटू श्याम बाबा, दर्शनों को उमड़े श्रद्धालु शतरंज-कैरम में दिमागी कौशल का प्रदर्शन, दौड़ में दिखाया दम; रचनात्मक प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने बिखेरे रंग श्री कृष्ण लीला महोत्सव समिति ने पार्वती घाट पर किया यमुना मैया का पूजन, चुनरी अर्पित कर की निर्मल धारा की कामना रमन वाटिका में आज सजेगी डांडिया की महफिल, ‘रास-ए-नवरात्रि नाइट्स’ में झूमेंगे शहरवासी चूड़ियों की खनक और डांडिया की थाप पर झूमीं महिलाएं, करवा चौथ उत्सव में बिखरी सोलह शृंगार की छटा ‘हेलो-हाय छोड़ो, भक्ति से नाता जोड़ो’ का संदेश देकर छाए छह वर्षीय बाल संत भक्त भागवत एक माह तक गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, श्रीराम सहित अन्य स्वरूपों की विदाई पर भावुक हुए श्रद्धालु चुनरी मनोरथ से होगा श्रीकृष्ण लीला महोत्सव का शंखनाद, यमुना मैया को अर्पित होगी चुनरी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: फिल्म निर्देशक से लेकर अनेक अधिकारियों, नेताओं के गुरू हैं रामनाथ गौतम, आज भी दे रहे निर्धन बच्चों को भौतिकी की निःशुल्क शिक्षा

Pragya News 24

Sun, May 12, 2024
Post views : 61

आगरा। वर्ष 1964 से शिक्षा जगत में सक्रिय रामनाथ गौतम एक एसे गौरवशाली शिक्षाविद हैं, जिनके नामचीन शिष्यों की बहुत लंबी फेहरिस्त हैं। गदर फिल्म के निर्देशक अनिल शर्मा जैसी अनेक हस्तियों को उन्होंने शिक्षा प्रदान की है। देश-विदेश में रह रहे आईएएस, पीसीएस अधिकारी, नेता, उद्योगपति आदि के भी वे गुरू रहे हैं। उनके शिष्य लगातार आगरा आकर गुरु के चरणों की रज माथे पर लगा कर जाते है।

लीडर्स आगरा के अभिनंदन अभियान की श्रंखला निरंतर बढ़ती जा रही है। प्रत्येक सप्ताह “चलें शहर को समर्पित, बुजुर्ग विभूतियों के घर, उनका अभिनंदन एवं चरण वंदन करने” अभियान के तहत शनिवार को लीडर्स आगरा द्वारा आगरा की धरोहर विभूति शिक्षाविद 83 वर्षीय रामनाथ गौतम के अशोक नगर स्थित आवास पर पहुंच कर उनका सम्मान किया। मुख्य अतिथि पूर्व पार्षद राजेश प्रजापति और लीडर्स आगरा के महामंत्री एवं पूर्व पार्षद सुनील जैन ने उन्हें शाल ओढ़ाया। सुनील बग्गा, मुकुल शर्मा, रवि गिड़वानी सहित अन्य पदाधिकारियों ने उन्हें इलायची की माला, प्रशस्ति पत्र आदि प्रदान कर अभिनंदन किया।

श्री गौतम ने अपने सम्मान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लीडर्स आगरा द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान सराहनीय है। एक अदभुत प्रयास है। इस कार्यक्रम मे सम्मानित आगरा की विभिन्न शख्शियत जरूर युवाओं की जिज्ञासा बन कर प्रेरणा -सोत्र बनेंगी।

सुनील जैन ने बताया कि गौतम जी को तत्कालीन राष्ट्रपति वीवी गिरि भी सम्मानित कर चुके हैं। डा.प्रतिभा अग्रवाल (लंदन), डा.मुकेश अग्रवाल (वाशिंगटन), डा.आशु यादव (न्यूजर्सी) इनके शिष्य रहे हैं। फिल्म कलाकार ब्रजेंद्र काला ने इनसे शिक्षा ली है। अतः श्री गौतम आगरा के गौरव हैं। अंत मे लीडर्स आगरा के सभी पदाधिकारियों ने उनके चरण वंदन कर आशीर्वाद लिया।

सम्मान समारोह के अवसर पर लीडर्स आगरा के महामंत्री सुनील जैन, संरक्षक आदर्श नंदन गुप्ता, पूर्व पार्षद राजेश प्रजापति, मुकुल शर्मा, रवि गिड़वानी, राहुल जैन, रौबिन जैन, सोनू प्रजापति, दीपू वर्मा, राजू सविता आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन