Tue 27 Oct 2026
Breaking News Exclusive
रंग जुलूस में बिखरे भारतीय संस्कृति के रंग, आगरा की सड़कों पर दिखा ‘लघु भारत’ पीएमएमवीवाई बनी मातृत्व का सहारा, जिले में 28,488 गर्भवती महिलाओं ने कराया पंजीकरण ‘रास-ए-नवरात्रि नाइट्स’ में लाइव डीजे और गरबा की धूम, सिंगर काजल यादव व एंकर राशिद ने बांधा समां सामाजिक समरसता यात्रा से एक सूत्र में पिरोएंगे सभी समाज, 3 नवंबर से होगी शुरुआत धवल पोशाक में श्रीहरि के दिव्य दर्शन, 2100 दीपों से जगमगाया श्रीजगन्नाथ मंदिर सम्मान समारोह और डांडिया-गरबा के रंगों के साथ 139वें माथुर वैश्य जयंती महोत्सव का भव्य समापन गोवर्धन में सजेगा गिरिराज जी का दिव्य छप्पन भोग दरबार, तैयारियां तेज शरद पूर्णिमा पर भक्ति की बयार, पीताम्बरा महायज्ञ की सफलता के लिए गूंजे जयकारे डांडिया की धुन पर थिरके कदम, मारुति फॉरेस्ट में छाया दीपावली उत्सव का उल्लास शरद पूर्णिमा पर श्री प्रेमनिधि मंदिर में सजा महारास का अलौकिक दरबार

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: राजा जनक व रानी सुनयना सँग जनकपुरी महोत्सव समिति ने शिवम पार्क में मिथिला महल के निर्माण के लिए किया विधि विधान से भूमि पूजन

Pragya News 24

Mon, Aug 11, 2025
Post views : 58
  • आयरन स्ट्रक्चर पर 250 फुट लंबाई और 125 फुट ऊँचाई के साथ मुख्यमंच बनेगा बेहद भव्य और चित्ताकर्षक
  • केमिकल लगाकर करेंगे वॉटरप्रूफ, प्रभु स्वरूपों को नहीं छू सकेंगी बारिश की बूँदें

आगरा। इस बार जनकपुरी महोत्सव के लिए कमला नगर के बी ब्लॉक स्थित शिवम पार्क में जनक महल के स्थान पर मिथिला महल बनाया जा रहा है। शिवम पार्क में रविवार को भूमि पूजन समारोह के दौरान उक्त जानकारी देते हुए मिथिला महल का निर्माण करने वाले अभिनंदन डेकोरेटर्स (पुरुषोत्तम टेंट हाउस) के स्वामी राहुल गोयल व सचिन गोयल पुत्र स्वर्गीय श्री अजय कुमार गोयल (अज्जू भाई) ने संयुक्त रूप से बताया कि आयरन स्ट्रक्चर पर 250 फुट लंबाई और 125 फुट ऊँचाई के साथ मुख्यमंच बेहद भव्य और चित्ताकर्षक बनाया जाएगा। केमिकल लगाकर इसको वॉटरप्रूफ करेंगे। प्रभु स्वरूपों को बारिश की बूँदें नहीं छू सकेंगी।
उन्होंने बताया कि विगत 15 दिनों से मिथिला महल के निर्माण में लगने वाली सामग्री को तैयार किया जा रहा है। कोलकाता के 70-80 कारीगर मिथिला महल को 35 दिन में पूर्ण आकार प्रदान करेंगे। महल में खिड़की और दरवाजों के साथ दोनों तरफ दरबारी स्वरूप उकेरा जाएगा। 1500 से 2000 लोगों के बैठने की व्यवस्था रहेगी। महल परिसर को रंग-बिरंगे फूलों, गमलों और फब्बारों से सुसज्जित किया जाएगा। महल में राम भक्तों के प्रवेश के लिए दो आकर्षक सिंह द्वारा बनाए जाएंगे।

शिवम पार्क में मिथिला महल के लिए पंडित राकेश गुरु और पंडित जवाहर ने वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ विधि विधान से भूमि पूजन संपन्न करवाया। भूमि पूजन के बाद मिथिला महल के लिए पहली बल्ली भी भगवान राम के जयकारों के साथ गाढ़ी गई। राजा जनक राजेश अग्रवाल एवं रानी सुनयना श्रीमती अंजू अग्रवाल मुख्य यजमान की भूमिका में रहे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री पार्षद प्रदीप कुमार अग्रवाल एवं संयोजक पार्षद पंकज अग्रवाल ने किया।

भूमि पूजन में मुख्य संरक्षक राज्यसभा सांसद नवीन जैन, केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, मार्गदर्शक लघु उद्योग निगम उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष राकेश गर्ग, महापौर हेमलता दिवाकर, उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान, पूरन डाबर, महोत्सव समिति के अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल, स्वागताध्यक्ष डीडी सिंघल, सुरक्षा प्रमुख शशांक तिवारी, मयंक पाठक, गौरव परमार, महामंत्री उमेश कंसल, कोषाध्यक्ष रामरतन मित्तल, सहकोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल बैंक, संयोजक नितिन कोहली, वरिष्ठ संरक्षक श्रीभगवान रैपुरिया, चौधरी विजेंद्र सिंह, संरक्षक जीवनलाल मित्तल, गोविंद प्रसाद अग्रवाल सीए, नरेंद्र बंसल चांदी वाले, रामगोपाल गोयल, स्वदेश विकल, स्वागत मंत्री भरत महाजन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरिश्चंद्र अग्रवाल, रंगेश त्यागी, मोहित अग्रवाल, उपाध्यक्ष राकेश मित्तल, कृष्ण कुमार गुप्ता, राजीव नागरानी, राधा मोहन रैपुरिया, आशीष मित्तल, महेश चंद्र अग्रवाल, विधि प्रकोष्ठ संयोजक दीपक माहेश्वरी, विकास मेहरा, केके अग्रवाल, सीए राकेश अग्रवाल, अनुराज अग्रवाल, पर्व अग्रवाल, हरीश शर्मा गुड्डू, संजीव शर्मा, पवन अग्रवाल, मनीष बंसल, दिनेश कुमार, वरुण कुमार जैन, विजय गोयल, राकेश त्यागी, आदर्श नंदन गुप्ता, विमल फतेहपुरिया, विकास गर्ग, ओम प्रकाश गुप्ता, पूर्व पार्षद राजेंद्र तिवारी, पूर्व पार्षद अमित ग्वाला, अनिल अग्रवाल, अशोक गोयल, भगवती प्रसाद शाक्य, देवेंद्र जैन, पार्षद हरिओम गोयल बाबा, प्रवीण अग्रवाल, रूप किशोर अग्रवाल एडवोकेट, राकेश जैन प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
जनकपुरी महोत्सव महिला समिति की ओर से मुख्य संरक्षक श्रीमती अंजू अग्रवाल, उपाध्यक्ष अंजू, कार्यकारिणी सदस्य अर्चना अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष चारु गर्ग, गरिमा अग्रवाल, जागृति गोयल, मोनिका अग्रवाल, मिल्की, मीरा बंसल, नीलम अग्रवाल, निधि अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल, राधिका अग्रवाल जैन, रुचि अग्रवाल, शकुन अग्रवाल, शिखा, शुचि अग्रवाल, सोनिया शर्मा, सरिता गोयल, शशि गोयल, संजना नागरानी, उर्मिल अग्रवाल, इंद्रा अग्रवाल, मानसी अग्रवाल और विनीता अग्रवाल की सहभागिता रही।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन