Wed 24 Jun 2026
Breaking News Exclusive
ऑटिज्म ग्रसित बच्चों के लिए योग है वरदान, दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान ‘कफन’ फिल्म ने दिया मानवता, एकता और सामाजिक समरसता का सशक्त संदेश कमला नगर में वरिष्ठ नागरिकों को मिली बड़ी सौगात, बहुद्देश्यीय हॉल और ई-लाइब्रेरी का हुआ शिलान्यास ग्रीष्मकालीन अवकाश में भी नहीं थमा योग का उत्साह, प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रिकॉर्ड सहभागिता भारत विकास परिषद् नवज्योति शाखा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित किया विशाल योग शिविर डॉ. हेडगेवार महानाट्य में जीवंत हुआ संघ स्थापना का इतिहास, राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत रहा सूरसदन क्षत्रिय समाज की एकता का संकल्प, राजपुर चुंगी शाखा के पदाधिकारियों ने ली शपथ पिता के समर्पण को मिला सम्मान: बेस्ट फादर अवार्ड-2026 में आठ प्रेरणादायी पिताओं का अभिनंदन खाटू श्यामजी ग्लोबल सोसाइटी के रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर में 62 यूनिट रक्तदान जूता मार्केट में एनओसी की अंतिम तिथि बढ़कर 10 जुलाई, दलालों से सावधान रहने की अपील

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: दो-दो 'राम' पर भारी पड़े 'राज', रोमांचक मुकाबले में 45405 वोट से जीते

Pragya News 24

Tue, Jun 4, 2024
Post views : 28

Agra. फतेहपुर सीकरी लोकसभा चुनाव के रोमांचक मुकाबले में आखिरकार राम को हार का सामना करना पड़ा। लोगों ने सोचा ही नहीं था कि इस बार राम हार जाएंगे और एक बार फिर राज का राज कायम हो जाएगा लेकिन शायद राम को भी यही मंजूर था कि वह खुद हर जाएं। इस बार एक नहीं बल्कि दो-दो राम हार गए और राज दोनों राम पर भारी पड़ गया।

आपको बताते चलें कि फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पर भाजपा से राजकुमार चाहर, कांग्रेस गठबंधन रामनाथ सिकरवार और बसपा से रामनिवास शर्मा के साथ अन्य निर्दलीय चुनावी मैदान में थे। सभी पार्टी के नेताओं ने इस सीट पर अपना दमखम दिखाया लेकिन फतेह भाजपा की हुई। फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट को लेकर भाजपा की भी साख दांव पर लगी थी। पिछली बार इस सीट से राजकुमार चाहर पीएम मोदी से अधिक वोटों से जीते थे लेकिन इस बार क्षेत्र में जो उनका विरोध था उसको लेकर पार्टी के आला कमान भी चिंतित था। इसीलिए सीएम योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सहित पार्टी के आलाधिकारी उनके पक्ष में समर्थन जुटाने के लिए जुटे रहे।

मतगणना शुरू होते ही राम (रामनाथ सिकरवार) राज पर भारी पड़ने लगे और उनकी जीत का अंतर भी बढ़ने लगा लेकिन दोपहर के बाद चुनावी रोमांचक देखने को मिला। राम पर राज भारी पड़ गए। उन्होंने राम को लगभग 6000 वोटो से पीछे छोड़ दिया लेकिन एक बार फिर राम ने रफ्तार पकड़ी और लगभग 1000 वोट से आगे हो गए। इसके बाद शह और मात का खेल चलता रहा। आखिरकार राम को राज के हाथों हार का सामना करना पड़ा। बड़ी बात यह है कि एक नहीं बल्कि दो-दो राम राज से हार गए और फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पर एक बार फिर राज का राज कायम हो गया।

जिसने भी सुना की राम हर गए वह आश्चर्यचकित रह गया कि आखिरकार यह कैसी संभव हो गया। दबी जुबान से लोगों ने कहा ही दिया कि आखिरकार मोदी की साख बचाने के लिए लोगों ने राम को हरा ही दिया और राज का राज फतेहपुर सीकरी पर कायम कर दिया जिससे मोदी के हाथ मजबूत हो सके।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन