Mon 04 May 2026
Breaking News Exclusive
भाजपा की प्रचंड जीत पर कमला नगर में जश्न का माहौल, आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण कर मनाई खुशी नवजात शिशुओं के लिए जीवनदाई साबित होगा मदर मिल्क बैंक श्री मनःकामेश्वर मठ के श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ हेतु भूमि पूजन संपन्न अग्रवाल महासभा ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा की पूजन कर मनाया स्थापना दिवस शमसाबाद में भव्यता से निकली भगवान परशुराम शोभायात्रा, ढोल-नगाड़ों व जयकारों से गूंजा नगर सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएगा प्रचार रथ, भाजपा ध्वज फहराकर किया आगरा लोकसभा के विभिन्न क्षेत्रों के लिए रवाना शब्द स्वर वंदन में उठा आत्ममंथन का स्वर, युवा पीढ़ी को धर्म से जोड़ने पर जोर झूलेलाल मेले में सिंधी कला, संस्कृति और खान-पान के संगम संग बिखरे कला और संस्कृति के रंग नितेश अग्रवाल बने अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष और महामंत्री बने सतेन्द्र अग्रवाल गौ माता को राष्ट्र माता' बनाने के संकल्प के साथ तहसील पर उमड़ा आस्था का जन-सैलाब!

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: जयपुर में छापेमारी, आगरा की कम्पनी के 10 किलो चांदी के नकली प्रोडक्ट बरामद

Pragya News 24

Tue, Jun 25, 2024
Post views : 19
  • जैन पायल के अब तक दिल्ली, मेरठ व जयपुर में छापेमारी के दौरान लगभग 150 किलो नकली प्रोडक्ट बरामद
  • चांदी के व्यापार में सेंध लगा रहे नकली प्रोडक्ट, एकजुट होकर काम करें व्यापारी
  • जैन पायल ने प्रेस वार्ता में नकली प्रोडक्ट बनाने वाले शहरों के नामों का किया खुलासा

आगरा। 19 जून 2024 को जयपुर के प्रतिष्ठानों से बरामद 10 किलो जैन पायल के नकली प्रोडक्ट (एन जैन, जैन ए व जोन के नाम से) बरामद होने के साथ अब तक लगभग 150 किलो नकली प्रोडक्ट को पकड़ा जा चुका है। मई 2023 को मेरठ में 100 किलो व 3 फरवरी 2024 को दिल्ली के प्रतिष्ठानों से 45 किलो चांदी के नकली प्रोडक्ट बरामद किए थे। जांच के दौरान प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी नकली प्रोडक्ट आगरा के सर्राफा बाजार में ही तैयार किए जा रहे हैं यानि दवाओं के साथ अब चांदी के नकली प्रोडक्ट की मंडी भी बनता जा रहा है आगरा। जिससे नामी कम्पनियों की साख पर सेंध लग रही है और ग्राहकों का भी नुकसान हो रहा है।

जैन पायल द्वारा चोखो जीमण में प्रेस वार्ता आयोजित कर बताया कि 30 हजारी कोर्ट दिल्ली के आदेश पर नियुक्त लोकल कमिश्नर द्वारा 19 जून को जयपुर के सर्राफा बाजार से जैन पायल के 10 किलो चांदी के नकली प्रोडक्ट बरामद कर सीज कर दिया गया है। ज्वैलर्स ने कार्रवाही के दौरान आगरा के प्रतिष्ठित ज्वैलर्स का नाम बताया जो जैन पायल के नाम से कम गुणवत्ता वाले नकली माल बनाकर कई शहरों की सर्राफा मंडियों में बेच रहे हैं। लगभग 15 दिन में नकली प्रोडक्ट बनाने वाले आगरा के मैन्यूफैक्चरर पर बड़ी कार्रवाही की तैयारी है। जैन पायल के नाम से मिलते जुलते नामों के और कम गुणवत्ता वाले प्रोडक्ट बाजार में बेच रहे हैं। बताया कि कॉपी राइट एक्ट, ट्रेड मार्क एक्ट के अनुसार कोई भी चांदी की ज्वैलरी मैन्यूफैक्चरर द्वारा जैन या इससे मिलते जुलते शब्दों का प्रयोग कर नहीं बेची जा सकती। बताया कि ग्वालियर, इंदौर, भोपाल, जयपुर, जोधपुर, अजमेर, दिल्ली, मेरठ, लखनऊ, कानपुर, अमृतसर, लुधियाना, मथुरा, गाजियाबाद, बैंगलोर, चेन्नई सहित आगरा में भी बड़ी कम्पनियों के नाम का दुरुपयोग कर नकली माल बाजार में उतारा जा रहा है। इससे अच्छा काम करने वाली कम्पनियों की साख खराब होने के साथ ग्राहकों को भी नुकसान झेलना पड़ता है।

कहां कब कितना नकली माल बरामद हुआ

  1. मई 2023 को मेरठ में 100 किलो चांदी के नकली प्रोडक्ट।
  2. 3 फरवरी 2024 को दिल्ली में 45 किलो चांदी के नकली प्रोडक्ट।
  3. 19 जून 2024 को जयपुर में 10 किलो चांदी के नकली के प्रोडक्ट।

आम जन व व्यापारियों के लिए ये टिप्स दिए…

  • लोगो पर विशेष ध्यान दें।
  • बिना बिल के न खरीदें। बिल पर गुणवक्ता अवश्य लिखी होनी चाहिए।
  • सिटी एसपी या कोर्ट के माध्यम से कार्यवाही कराई जा सकती है।
  • अपने प्रोडक्ट का कॉपीराइट व ट्रेडमार्क अवश्य कराएं। ताकि अन्य कोई आपके नाम का दुरुपयोग न कर सके।
  • सभी व्यापारियों को एक साथ काम करना चाहिए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन