Sat 08 Aug 2026
Breaking News Exclusive
पुष्पवर्षा और शंखनाद से हुआ सपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह महाकालेश्वर धाम में श्रीराम जन्मोत्सव की छाई भक्ति, श्रीराम कथा और महारुद्राभिषेक में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ 23 कला गुरुओं का हुआ भव्य सम्मान, 'गुरु शिल्पी सम्मान–2026' में गुरु-परंपरा को नमन डोला मार्ग का निरीक्षण, तैयारियां तेज; 6 अक्टूबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

स्वास्थ्य विभाग : डायरिया से डर नहीं’ कार्यक्रम की त्रैमासिक समीक्षा बैठक

Pragya News 24

Fri, Mar 13, 2026
Post views : 154

आगरा I स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में गुरुवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में ‘डायरिया से डर नहीं’ कार्यक्रम की त्रैमासिक समीक्षा बैठक हुई I पापुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल इंडिया (पीएसआई इंडिया) एवं केनव्यू के सहयोग से आयोजित बैठक की अध्यक्षता जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. उपेंद्र कुमार और डिप्टी सीएमओ आरसीएच डॉ. सुरेंद्र मोहन प्रजापति द्वारा की गई I

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शून्य से पांच साल तक के बच्चों की डायरिया के कारण होने वाली मृत्यु दर को शून्य करना और दस्त प्रबंधन को बढ़ावा देना है।

इस मौके पर डिप्टी सीएमओ आरसीएच ने कहा कि डायरिया से डर नहीं कार्यक्रम के अन्तर्गत आशा कार्यकर्ताओं, आशा संगिनी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पीएसआई इंडिया के सहयोग से प्रशिक्षित किया गया है I इसके साथ ही डायरिया रोको अभियान (स्टॉप डायरिया कैम्पेन) के दौरान ई रिक्शा के माध्यम से डायरिया से बचाव और प्रबन्धन के बारे में प्रचार-प्रसार किया जायेगा । उन्होंने बताया कि जिले के विभिन्न स्थानों पर दीवार लेखन कराया गया है I प्रचार-प्रसार के तहत ही रैली निकाली जाएगी और स्कूल गतिविधियों में पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों में डायरिया से बचाव के सन्देश पहुंचाए गए हैं I इस मौके पर डॉ. सुरेंद्र मोहन प्रजापति ने कहा कि ज़िंक-ओआरएस के साथ डायरिया से डर नहीं I

एनयूएचएम के नोडल अधिकारी डॉ. ऋषि गोपाल डॉ. रिषि गोपाल शर्मा ने कहा कि डायरिया की पहचान समय पर होना और आवश्यक उपचार मुहैया कराना अत्यंत आवश्यक है I प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा डायरिया से डर नहीं कार्यक्रम के अन्तर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों आशा, स्टाफ नर्स, फर्मासिस्ट, डीपीएम, डीसीपीएम, बीपीएम, बीसीपीएम, एमओ आईईसी एवं अर्बन समन्वयक को आईईसी वितरित की गई I

समीक्षा बैठक में पीएसआई इंडिया के प्रतिनिधि बिभीषण ने अब तक की गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया I हेल्थ मैनेजमेंट इन्फार्मेशन सिस्टम (एचएमआईएस) की रिपोर्ट की भी समीक्षा की गयी I जिला कार्यक्रम प्रबन्धक (डीपीएम) कुलदीप कुमार ने रिपोर्टिंग में सुधार के बारे में चर्चा की I डीसीपीएम डॉ.विजय सिंह ने बेहतर कार्य करने हेतु प्रेरित किया I शहरी स्वास्थ्य समनन्वयक आकाश ने डायरिया कार्यक्रम के तहत की जाने वाली गतिविधियों की वजह से होने वाले सुधार के बारे मे चर्चा की साथ ही यूपीएचसी पर बनाए गए ओआरएस एवं ज़िंक कार्नर को लेकर चर्चा की I

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रिषि गोपाल शर्मा ने कहा कि डायरिया की पहचान समय पर होना और आवश्यक उपचार मुहैया कराना अत्यंत आवश्यक है I प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा डायरिया से डर नहीं कार्यक्रम के अन्तर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों आशा, स्टाफ नर्स, फर्मासिस्ट, डीपीएम, डीसीपीएम, बीपीएम, बीसीपीएम, एमओ आईईसी एवं अर्बन समन्वयक को आईईसी वितरित की गईI

कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज की डॉ. दिव्या यादव ,डॉ. महिमा चौधरी, इरशाद,अफजल, एमओआईसी, जिला महिला अस्पताल के प्रतिनिधि, बीसीपीएम, एवं पी एस आई से पंकज कुमार,आरती,सोनल उपस्थित रहे I

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन