Mon 26 Oct 2026
Breaking News Exclusive
डांडिया की धुन पर थिरके कदम, मारुति फॉरेस्ट में छाया दीपावली उत्सव का उल्लास शरद पूर्णिमा पर श्री प्रेमनिधि मंदिर में सजा महारास का अलौकिक दरबार शरद पूर्णिमा पर रजत अलंकरण और श्वेत पुष्पों से सजे खाटू श्याम बाबा, दर्शनों को उमड़े श्रद्धालु शतरंज-कैरम में दिमागी कौशल का प्रदर्शन, दौड़ में दिखाया दम; रचनात्मक प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने बिखेरे रंग श्री कृष्ण लीला महोत्सव समिति ने पार्वती घाट पर किया यमुना मैया का पूजन, चुनरी अर्पित कर की निर्मल धारा की कामना रमन वाटिका में आज सजेगी डांडिया की महफिल, ‘रास-ए-नवरात्रि नाइट्स’ में झूमेंगे शहरवासी चूड़ियों की खनक और डांडिया की थाप पर झूमीं महिलाएं, करवा चौथ उत्सव में बिखरी सोलह शृंगार की छटा ‘हेलो-हाय छोड़ो, भक्ति से नाता जोड़ो’ का संदेश देकर छाए छह वर्षीय बाल संत भक्त भागवत एक माह तक गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, श्रीराम सहित अन्य स्वरूपों की विदाई पर भावुक हुए श्रद्धालु चुनरी मनोरथ से होगा श्रीकृष्ण लीला महोत्सव का शंखनाद, यमुना मैया को अर्पित होगी चुनरी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: ईदगाह पुल के नीचे महिला का शव मिलने से हड़कंप, जाँच में जुटी पुलिस

Pragya News 24

Mon, Jul 1, 2024
Post views : 55

Agra. ईदगाह रेलवे पुल के नीचे उसे समय हड़कंप गया जब नग्न अवस्था में एक महिला का शव पड़ा हुआ मिला। इसकी सूचना तुरंत जीआरपी आगरा कैंट को दी गई। सूचना मिलते जीआरपी आगरा कैंट मौके पर पहुंच गई और कानूनी कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम गृह भिजवा दिया।

जानकारी के मुताबिक लोगों ने बताया कि ईदगाह रेलवे पुल के नीचे कुछ युवक क्रिकेट खेल रहे थे। क्रिकेट खेलते समय बॉल घटना स्थल पहुंची यहां पर बाल उठाने एक युवक पहुंचा तो उसने देखा एक शव पड़ा हुआ है और शव पूरी तरह से नग्न अवस्था में है। घटना की सूचना दी गयी। जानकारी पर पहुंची जीआरपी आगरा कैंट ने कानूनी कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम गृह भिजवा दिया और पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।

जीआरपी से जब पूछताछ की गई तो उनका कहना था कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले का खुलासा होगा लेकिन ऐसा प्रतीत हो रहा है कि पत्थर पर सिर मारकर हत्या की गई है।

मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियो से जब वार्ता हुई तो उनका कहना था क्रिकेट खेलने के दौरान उन्हें शव दिखाई दिया और फिर उसकी सूचना जीआरपी को दे दी। आसपास जब लोगों से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि यह महिला यहां पर घूमती रहती थी। वह विक्षिप्त स्थिति में रहती है। फिलहाल हत्या कैसे हुई इसका खुलासा पीएम रिपोर्ट से होगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन