Tue 25 Aug 2026
Breaking News Exclusive
जनकपुरी में इस बार दिखेगा राजसी वैभव, 300 फीट चौड़े मंच पर साकार होगा श्रीराम-जानकी विवाह शादी के सीजन में बढ़ेगी सुरक्षा तो सुगम होगा यातायात, पुलिस से वेडिंग इंडस्ट्री ने मांगा सहयोग सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल, विद्यार्थियों के लिए लगाए दो आरओ वाटर प्लांट बच्चों की बिगड़ती जीवनशैली पर विशेषज्ञ की चेतावनी, पैकेज्ड फूड और मोबाइल से बनाएं दूरी माधवी बेटियों का मायका कार्यक्रम का भावपूर्ण समापन, तिलक, आशीर्वाद, उपहार और सावन की मिठास के साथ हुई विदाई 251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की तैयारियों को लेकर बैठक, आयोजन में जुटेंगे देशभर के परिजन आगरा हौजरी मैन्युफैक्चरर्स एंड ट्रेडर्स ऑर्गेनाइजेशन की नई कार्यकारिणी गठित, राकेश बंसल लगातार चौथी बार अध्यक्ष नर्मदेश्वर महादेव पर सहस्त्र घट अभिषेक से गूंजा सीताराम मंदिर बलि-वामन प्रसंग और श्रीराम चरित्र के बाद मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, नंदोत्सव में झूमे श्रद्धालु 1924 से चली आ रही ऐतिहासिक परंपरा को नई कार्यकारिणी देगी भव्य विस्तार, महिला प्रकोष्ठ का भी होगा गठन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

श्रीजगन्नाथ मंदिर : संकीर्तन के साथ गीता जयन्ती पर्व पर हुआ फूल बंगले का आयोजन, 14 दिसम्बर को सूरसदन में होगा गीता ओलम्पियाड का आयोजन

Pragya News 24

Mon, Dec 1, 2025
Post views : 111

आगरा। संयमित जीवन के साथ मेहनत और कर्मप्रधानता का ज्ञान देने वाली श्रीमद्भगवत गीता का आज ही के दिन लगभग पांच हजार वर्ष पहले श्रीकृष्ण ने अर्जुन को उपदेश दिया था। इसीलिए शुक्ल पक्ष, मार्गशीर्ष माह की एकादशी को मोक्षदा एकादशी भी कहा जाता है। क्योंकि मोक्षता एकादशी के दिन ही मोक्षप्रदायी गीता का अवतरण हुआ। कमला नगर स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर (इस्कॉन) में आज मोक्षदा एकादशी व गीता जयन्ती के पावन पर्व को भक्तिभाव के साथ मनाते हुए यह जानकारी मंदिर के अध्यक्ष अरविन्द प्रभु ने दी।

हरे राम-हरे कृष्णा... संकीर्तन के साथ भव्य फूल बंगले का आयोजन किया गया। भगवान जगन्नाथ जी, बहन सुभद्रा व बलभद्र को लाल रंग की पोशाक से श्रंगारित किया गया। संध्या काल में गीता के 18 अध्यायों के श्लोक का संस्कृत में पाठ किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने श्रद्धा के साथ भाग लिया। गीता जयन्ती के मौके पर मंदिर व मंदिर के श्रद्धालुओं द्वारा श्रीमद्भगवत गीता का दान भी किया गया, जिससे मोक्षदायनी गीता का प्रचार प्रसार हो। नई पीढ़ी इसे पढ़े और सद्मार्ग के रास्ते पर चले। अच्छे कर्म करके अच्छे मनुष्य बनें। इसके लिए जीवन में संयम का होना बहुत आवश्यक है। अरविन्द प्रभु ने बताया कि 14 दिसम्बर को सूरसदन में गीता ओलम्पियाड समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसमें शहर के लगभग 200 स्कूलों के विद्यार्थियों के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्य रूप से इस अवसर पर मुख्य रूप से शैलेन्द्र अग्रवाल, कामता प्रसाद अग्रवाल, आशु मित्तल, सुशील अग्रवाल, सुनील मनचंदा, संजीव मित्तल, संजीव बंसल, राजेश उपाध्याय, ओमप्रकाश अग्रवाल, हरिदास, अदिति गौरांगी, शाश्वत नन्दलाल, ज्योति बंसल, संजय कुकरेजा आदि उपस्थित थे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

dhar

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन