महाराज पृथ्वीराज चौहान : पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा अनावरण को लेकर जनसंपर्क अभियान, अष्टमी पर उपवास रखेंगे शीटू चौहान
Pragya News 24
Wed, Oct 14, 2026
एत्मादपुर (आगरा)। मुड़ी चौराहे पर महाराज पृथ्वीराज चौहान की भव्य प्रतिमा के अनावरण को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। इस आयोजन के प्रति जनभागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से भाजपा नेता शीटू चौहान (सीटू चौहान) ने विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस कर क्षेत्रवासियों से अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की। उन्होंने घोषणा की कि वह अष्टमी के दिन उपवास रखेंगे और समर्थकों के साथ गांव-गांव तथा घर-घर जाकर पीले चावल बांटते हुए लोगों को आयोजन से जुड़ने का निमंत्रण देंगे।
पृथ्वीराज चौहान हमारे गौरव और स्वाभिमान के प्रतीक : शीटू चौहान
प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए शीटू चौहान ने कहा कि महाराज पृथ्वीराज चौहान भारतीय इतिहास, शौर्य और स्वाभिमान के प्रतीक हैं। मुड़ी चौराहे पर उनकी प्रतिमा का अनावरण क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण अवसर है। उन्होंने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपने इतिहास, परंपराओं और वीर महापुरुषों के योगदान से परिचित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
पीले चावल बांटकर घर-घर पहुंचाएंगे निमंत्रण
शीटू चौहान ने बताया कि अष्टमी के दिन उपवास रखने के साथ वह अपने समर्थकों के साथ क्षेत्र के गांवों और घरों तक पहुंचेंगे। इस दौरान पीले चावल बांटकर लोगों को आयोजन में शामिल होने का निमंत्रण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक इस ऐतिहासिक पहल का संदेश पहुंचाना और अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करना है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर इस गौरवपूर्ण अवसर का हिस्सा बनें और महाराज पृथ्वीराज चौहान के शौर्य, पराक्रम तथा राष्ट्रप्रेम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाएं।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये रहे मौजूद
इस अवसर पर बसंत यादव, मनोज बघेल (जिला पंचायत सदस्य, आगरा), नवीन परमार और रवीन्द्र शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने आयोजन को लेकर जनजागरूकता बढ़ाने और क्षेत्रवासियों को कार्यक्रम से जोड़ने की पहल पर चर्चा की।
Tags :
Agra News
Pragya News
Uttar Pradesh News
UP News
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन