Wed 24 Jun 2026
Breaking News Exclusive
ऑटिज्म ग्रसित बच्चों के लिए योग है वरदान, दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान ‘कफन’ फिल्म ने दिया मानवता, एकता और सामाजिक समरसता का सशक्त संदेश कमला नगर में वरिष्ठ नागरिकों को मिली बड़ी सौगात, बहुद्देश्यीय हॉल और ई-लाइब्रेरी का हुआ शिलान्यास ग्रीष्मकालीन अवकाश में भी नहीं थमा योग का उत्साह, प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रिकॉर्ड सहभागिता भारत विकास परिषद् नवज्योति शाखा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित किया विशाल योग शिविर डॉ. हेडगेवार महानाट्य में जीवंत हुआ संघ स्थापना का इतिहास, राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत रहा सूरसदन क्षत्रिय समाज की एकता का संकल्प, राजपुर चुंगी शाखा के पदाधिकारियों ने ली शपथ पिता के समर्पण को मिला सम्मान: बेस्ट फादर अवार्ड-2026 में आठ प्रेरणादायी पिताओं का अभिनंदन खाटू श्यामजी ग्लोबल सोसाइटी के रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर में 62 यूनिट रक्तदान जूता मार्केट में एनओसी की अंतिम तिथि बढ़कर 10 जुलाई, दलालों से सावधान रहने की अपील

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: भारतीय वन्यजीव संस्थान के जलज परियोजना के तहत केन्द्रीय विद्यालय 3 में आयोजित हुई चित्रकला प्रतियोगिता

Pragya News 24

Sat, Aug 31, 2024
Post views : 27

आगरा। जलीय जैव विविधता और नदी संसाधनों के संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाने के प्रयास में, भारतीय वन्यजीव संस्थान, देहरादून, ने राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन की जलज पहल के अंतर्गत एक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में पीएम केंद्रीय विद्यालय आगरा कैंट, आगरा के 135 छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्रों को दो समूहों में विभाजित किया गया। एक समूह में कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थी शामिल थे, और दूसरे समूह में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थी थे।

युवा कलाकारों ने ‘जल संरक्षण’ और ‘वन्यजीव संरक्षण’ जैसे दो महत्वपूर्ण विषयों पर अपनी रचनात्मकता को चित्रों के माध्यम से व्यक्त किया। प्रतियोगिता के द्वारा विद्यार्थियों को पर्यावरणीय मुद्दों की समझ और प्रकृति के संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण मंच मिला।

कार्यक्रम के दौरान भारतीय वन्यजीव संस्थान से सीनियर प्रोजेक्ट एसोसिएट सुश्री स्नेहा शर्मा और जलज तकनीकी सहायक सुश्री निहारिका सिंह ने छात्रों को गंगा नदी और उसकी सहायक नदी यमुना की जैव विविधता की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में बताया। उन्होंने जलीय जीवो पर प्लास्टिक कचरे के हानिकारक प्रभावों को रेखांकित किया और प्लास्टिक प्रदूषण को कम करने के व्यावहारिक उपाय सुझाए, साथ ही छात्रों को पर्यावरण के अनुकूल आदतें अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य उपेंद्र कुमार, उप-प्रधानाचार्य ब्रजबाला और कला एवं शिक्षा की शिक्षक राजेश पुनिया को भारतीय वन्यजीव संस्थान के अधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता में केवल छात्रों को अपनी कलात्मक प्रतिभा दिखाने का मौका दिया बल्कि युवाओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी की भावना भी विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

यह कार्यक्रम जलज पहल की एक और सफल प्रयास का प्रतीक है, जिसमें समुदाय, विशेष रूप से युवा पीढ़ी, को गंगा नदी और उसकी समृद्ध जैव विविधता की सुरक्षा और पुनर्स्थापन के मिशन में शामिल किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन