Sun 25 Oct 2026
Breaking News Exclusive
डांडिया की धुन पर थिरके कदम, मारुति फॉरेस्ट में छाया दीपावली उत्सव का उल्लास शरद पूर्णिमा पर श्री प्रेमनिधि मंदिर में सजा महारास का अलौकिक दरबार शरद पूर्णिमा पर रजत अलंकरण और श्वेत पुष्पों से सजे खाटू श्याम बाबा, दर्शनों को उमड़े श्रद्धालु शतरंज-कैरम में दिमागी कौशल का प्रदर्शन, दौड़ में दिखाया दम; रचनात्मक प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने बिखेरे रंग श्री कृष्ण लीला महोत्सव समिति ने पार्वती घाट पर किया यमुना मैया का पूजन, चुनरी अर्पित कर की निर्मल धारा की कामना रमन वाटिका में आज सजेगी डांडिया की महफिल, ‘रास-ए-नवरात्रि नाइट्स’ में झूमेंगे शहरवासी चूड़ियों की खनक और डांडिया की थाप पर झूमीं महिलाएं, करवा चौथ उत्सव में बिखरी सोलह शृंगार की छटा ‘हेलो-हाय छोड़ो, भक्ति से नाता जोड़ो’ का संदेश देकर छाए छह वर्षीय बाल संत भक्त भागवत एक माह तक गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, श्रीराम सहित अन्य स्वरूपों की विदाई पर भावुक हुए श्रद्धालु चुनरी मनोरथ से होगा श्रीकृष्ण लीला महोत्सव का शंखनाद, यमुना मैया को अर्पित होगी चुनरी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: ओटीटी स्टार आशिम गुलाटी बोले− लाइफ में स्पाइस के साथ शुगर भी जरूरी, इसलिए सफलता के साथ असफलता भी करें पसंद

Pragya News 24

Tue, Apr 23, 2024
Post views : 66
  • स्पाइसी शुगर सीजन 5 में मनोरंजन का रंग जमाया ओटीटी स्टार आशिम गुलाटी ने
  • पांच वर्षाें से लगातार शिक्षा, सेवा और मनोरंजन पर काम कर रही संस्था का बढ़ाया उत्साह
  • आप की अदालत की तर्ज पर संस्थापक पूनम सचदेवा ने दागे सवाल, बेबाक आशिम बोले, दिल जीत लिया आगरा ने

आगरा। सिद्धार्थ मल्हाेत्रा और आदित्य राय कपूर जैसे लुक को खुद की तारीफ बताने वाले ओटीटी स्टार आशिम गुलाटी ने अपनी अदाओं और बेबाकी से आगरा का दिल जीत लिया। मौका था स्पाइसी शुगर संस्था के सीजन 5 के शुभारंभ का, जिसे नाम दिया गया था एक नरम गरम मस्ती भरी शाम आशिम गुलाटी के साथ।

मंगलवार को हरीपर्वत स्थित होटल होली डे इन में आयोजित कार्यक्रम का आरंभ टेलीविजन से बॉलीवुड और अब ओटीटी पर अपनी धाक जमाने वाले चर्चित सितारे आशिम गुलाटी, संस्थापक पूनम सचदेवा आरती अरोड़ा, पूजा लूथरा, सिमरन अवतानी, शिखा जैन, चांदनी ग्रोवर, पावनी सचदेवा, रेनू लांबा, मंजरी शर्मा, सपना ने दीप प्रज्जवलन के साथ किया।

इससे पूर्व आशिम गुलाटी ने अपनी स्पेशल एंट्री के साथ संस्था की सदस्यों को प्रभावित कर दिया। कार्यक्रम स्थल पर हाथाें में गुलाब लिये सबसे पीछे से प्रवेश किया। जैसे ही आशिम की एंट्री हुयी वैसे ही पूरी महफिल में तालियाें की गड़गड़ाहट गूूंज उठी।

इसके बाद आप की अदालत की तर्ज पर संस्थापक पूनम सचदेवा ने रूपहले पर्दे के सितारे को हर सवाल का जवाब सिर्फ सच में देने की शपथ दिलवायी। इसके बाद शुरू हुआ आशिम पर सवालों के दागने का दौर। प्रश्नों की बौछार दोधारी थी, एक ओर मंच पर से संस्थापक पूनम सचदेवा तो दूसरी ओर दर्शकदीर्घा में बैठी सदस्याओं ने निजी और करियर से संबंधित प्रश्न किये, जिनका जवाब आशिम ने बेबाकी से गुदगुदाते अंदाज में दिया।

कार्यक्रम का संचालन शिखा जैन ने किया। इस अवसर पर प्रश्न करने वालीं सदस्य रानी रल्लन, सिमरन अवटानी, रिचा बंसल, सोनाली खंडेलवाल, माला खेड़ा, कविता अग्रवाल, शिखा जैन, पुष्पा पोपटानी, रोली सिन्हा, सौम्या श्रीवास्तव सदस्याओं को आशिम गुलाटी की ओर से सम्मानित किया गया। पंचुएलिटी का पुरस्कार रीता जग्गी को दिया गया। चांदनी ग्रोवर, पावनी सचदेवा, रेनू लांबा, पूजा लूथरा, पूजा ओबराय, हरबानी मग्गो आदि कार्यक्रम में उपस्थित रहीं।

संस्था कर रही महिला सशक्तिकरण की दिशा में काम
संस्थापक पूनम सचदेवा ने बताया कि 2019 में संस्था की स्थापना की थी, तभी से ज्ञान और मनोरंजन के साथ सेवा के क्षेत्र में अग्रसर हैं। संस्था के पांचवे वर्ष में प्रवेश के साथ संकल्प लिया गया है कि महिलाओं के हुनर को निखार कर उन्हें स्वरोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।

नसीरुद्दीन शाह अपने आप में हैं एक्टिंग स्कूल: आशिम गुलाटी
ओटीटी स्टार आशिम गुलाटी ने स्पाइसी शुगर की संस्थापक पूनम सचदेवा के सवालों का सफगोई से जवाब दिया। ताज डिवाइडेड बाय ब्लड में नसीरुद्दीन शाह के साथ काम करने के अनुभव के सवाल पर कहा कि नसीर साहब अपने आप में एक्टिंग की पूरी पाठशाला हैं। करिश्मा कपूर को देखते हुए बड़े हुए और उनके साथ जब स्क्रीन साझा की तो सपना सच हो गया। उन्होंने कहा कि सपने हमेशा देखने चाहिए, वो कभी न कभी पूरे होते जरूर हैं।

आशिम गुलाटी ने कहा कि बॉलीवुड में कुछ भी शॉर्ट कट नहीं है। अगर प्रतिभा नहीं है तो परिवार का बड़ा नाम भी कुछ नहीं कर पाता। आने वाले प्रोजेक्ट के बारे में बताया कि जल्द ही एमेजॉन मिनी पर उनकी सीरीज आने वाली है। साथ ही कई बड़े बैनर तले फिल्म शुरू होने जा रही हैं। वेबसीरीज में गालियों का अंधाधुंध प्रयोग के प्रश्न पर आशिम ने कहा कि अमर्यादित भाषा उन्हें भी असहज करती है लेकिन सभी शो और फिल्में आज युवाओं की पसंद को ध्यान पर रख कर बनती हैं। इसलिए कुछ किया नहीं जा सकता।

आशिम का टीवी से फिल्म और ओटीटी का सफर
टेलीविजन शो गुलमोहर ग्रैंड से अपना अभिनय करियर शुरू करने वाले आशिम उस वक्त चर्चा में आए थे जब उन्होंने ब्लॉक बस्टर फिल्म तुम बिन का सिक्वल किया। इसके बाद उनका सफर लगातार टीवी शाे, फिल्में और वेबसीरीज पर जारी रहा। आशिम का नाम उस वक्त अधिक सुर्खियों में आया जब उन्होंने नसिरउद्दीन शाह और अदिति राव हैदरी जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ ताज डिवाइडिड बाय ब्लड में सलीम का किरदार निभाया। इसके बाद उनकी चूना, जी करदा आदि वेबसीरीज ने भी खूब सफलता हासिल की।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन