Thu 13 Aug 2026
Breaking News Exclusive
नर्वदेश्वर महादेव मंदिर में छाया कृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास, जयकारों से गूंजा परिसर सावन की फुहारों संग सजा हरियाली तीज उत्सव, हरे परिधानों में झलकी भारतीय परंपरा जिस शोध को मिला तिरस्कार, उसी ने प्रजनन चिकित्सा को दी नई दिशा बढ़ती उम्र में मातृत्व-पितृत्व की तैयारी, फर्टिलिटी प्रिजर्वेशन की आधुनिक तकनीकों पर मंथन रुद्राभिषेक से गूंजा शिवत्व, वैदिक मंत्रों और आध्यात्मिक चेतना से सराबोर हुआ वातावरण सावन उत्सव में संस्कृति और आधुनिकता का संगम, मल्हारों पर झूमीं महिलाएं शिक्षक नहीं, गुरु बनकर तय करें नई पीढ़ी की दिशा : योगेंद्र उपाध्याय तीजोत्सव मेले में सजेगा भारतीय संस्कृति का रंग, नारी प्रतिभाओं को मिलेगा मंच सूरसदन में उतरा कैलाश, डमरू की थाप पर गूंजा हर-हर महादेव पुष्पवर्षा और शंखनाद से हुआ सपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: चोरी की ऑटो बेचने की सूचना पर पुलिस ने बिछाया जाल, तीन चोर पकड़े

Pragya News 24

Mon, Jun 10, 2024
Post views : 40

Agra. ताजगंज थाना पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इन शातिर चोरों से एक चोरी का ऑटो भी बरामद हुआ है। पुलिस ने इन तीनों शातिर चोरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई को अंजाम दिया और जेल भेज दिया है। इन चोरों के पकड़े जाने से गुरुवार रात को होटल के पास से चोरी हुए ऑटो की घटना का खुलासा हो गया है।

जानकारी के मुताबिक चेकिंग के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि चौकी बसई में ड्रीम होटल के पास से जो पीले रंग का एक सीएनजी ऑटो चोरी हुआ था, उस ऑटो को तीन व्यक्ति बेचने की फिराक में है। इस समय नगला मेवाती की ओर जाने वाले रास्ते पर खड़े हैं। इस सूचना पर थाना ताजगंज पुलिस ने तुरंत कार्रवाई को अंजाम दिया और मुखबिर के बताए स्थान की घेराबंदी कर तीन अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। इन अभियुक्तों के कब्जे से एक सीएनजी ऑटो बरामद हुआ है।

ताजगंज थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गुरुवार रात को नगला मेवाती निवासी सलमान ने शिकायत दर्ज कराई थी। बताया था कि वह रात करीब 10:00 बजे सीएनजी ऑटो बसई चौकी के पास एक होटल के बाहर खड़ा करके घर चला गया था। 2 घंटे बाद वापस आया तो ऑटो वहां नहीं था जब उसने पुलिस से शिकायत की तो सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए। ऑटो को चुराने वाले आरोपी कैद हुए। ऑटो और आरोपी की पहचान कर ली गई। तीनों शातिर चोरों को ऑटो के साथ गिरफ्तार कर लिया गया और उनसे ऑटो भी बरामद कर लिया गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन