Thu 22 Oct 2026
Breaking News Exclusive
भरत-राम मिलन देख छलक उठीं आंखें, गले लगते ही मिट गया वर्षों का विरह लायंस क्लब कोनरॉय ने गौशाला में अर्पित किया छप्पन भोग, छह कुंतल सब्जियां कीं भेंट रणभूमि में लक्ष्मण के प्रहार से धराशायी हुआ मेघनाद, रामलीला मैदान गूंजा जय श्रीराम के जयघोषों से मां सिद्धिदात्री की भक्ति में झूमे श्रद्धालु, गूंजे जयकारे सोने की लंका में हनुमान जी ने लगाई आग, रामसेतु बांध लंका पहुंची वानर सेना विनय अग्रवाल के इनकार के बावजूद बने मुख्य संरक्षक, दिनेश पाठक संभालेंगे अध्यक्ष की जिम्मेदारी ‘मिशन 9000’ के तहत बांटे तुलसी के पौधे सीताराम मंदिर में जनकपुरी महोत्सव समिति का भव्य स्वागत रणभूमि में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, प्रभु श्रीराम के अमोघ अस्त्र से धराशायी हुआ कुंभकर्ण सूर्पणखा की कटी नाक, स्वर्ण मृग का छल और सीता हरण से सजी रामलीला

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

छीपीटोला बाजार : नवीन जैन के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर रक्तदान शिविर, युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

Pragya News 24

Wed, Oct 14, 2026
Post views : 66

आगरा। राज्यसभा सांसद श्री नवीन जैन के 14 अक्टूबर को होने वाले जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर छीपीटोला बाजार कमेटी की ओर से जैन भवन, छीपीटोला में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं और स्थानीय व्यापारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वैच्छिक रक्तदान किया तथा जरूरतमंदों की मदद का संकल्प लिया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने सांसद नवीन जैन के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिवस की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।

साफा पहनाकर और माल्यार्पण कर किया अभिनंदन
कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद नवीन जैन का साफा पहनाकर, माल्यार्पण कर और भाजपा का पटका पहनाकर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इसके बाद सांसद ने उपस्थित गणमान्यजनों और कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर जन्मदिवस की खुशियां साझा कीं। आयोजन के दौरान सेवा, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।

रक्तदान के जरिए दिया जनसेवा का संदेश
शिविर में क्षेत्रीय युवाओं और व्यापारियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। आयोजकों ने रक्तदान को जरूरतमंद मरीजों की सहायता का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए लोगों को सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। शिविर का उद्देश्य सांसद नवीन जैन के जन्मदिवस को सेवा कार्य से जोड़ते हुए समाज के प्रति जिम्मेदारी का संदेश देना रहा।

विधायक और भाजपा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं
इस अवसर पर छावनी विधायक डॉ. जीएस धर्मेश और भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने सांसद नवीन जैन को जन्मदिवस की अग्रिम बधाई देते हुए उनके जनसेवा कार्यों की सराहना की।

कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक प्रवीण जैन, मुरारीलाल जैन, भाजपा मंडल महामंत्री आयुष जैन, दीपक जैन, अमित जैन ‘तन्नू’ और मीडिया प्रभारी राहुल जैन सहित अन्य कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका रही। अंत में आयोजकों ने रक्तदाताओं, अतिथियों और उपस्थित कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन