Wed 29 Apr 2026
Breaking News Exclusive
झूलेलाल मेले में सिंधी कला, संस्कृति और खान-पान के संगम संग बिखरे कला और संस्कृति के रंग नितेश अग्रवाल बने अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष और महामंत्री बने सतेन्द्र अग्रवाल गौ माता को राष्ट्र माता' बनाने के संकल्प के साथ तहसील पर उमड़ा आस्था का जन-सैलाब! एमएसएमई उद्यमियों को सशक्त बनाने की दिशा में पीएनबी का मेगा आउटरीच कार्यक्रम आमंत्रण और ध्वज यात्रा के साथ हुआ मां पीतांबरा महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ प्रेलुडिएस्टा सिल्वर जुबली जिला स्कूल शतरंज टूर्नामेंट 2026 का भव्य आगाज तीन दिवसीय भव्य उत्सव, 22, 23 और 24 अप्रैल को होगा सीताराम मंदिर, वजीरपुरा में पंचम वार्षिक उत्सव सेवा, संस्कार और संवेदनाओं का संगम, सामूहिक विवाह में तीन जोड़ों की नई जिंदगी शुरू अक्षय तृतीया पर तपस्या फाउंडेशन का सेवा-संस्कार: दान महोत्सव व भजन संध्या में उमड़ी श्रद्धा नव दंपति और उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं पर फोकस, शहरी व ग्रामीण स्वास्थ्य केन्द्रों पर खुशहाल परिवार दिवस होगा आयोजित

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

विप्र कल्याण आयोग के गठन की उठी पुरजोर माँग : होटल पीएल पैलेस में हुई अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक

• आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, गोरखपुर, लखनऊ, बरेली, रामपुर, गाजियाबाद, दिल्ली, बिहार, चंडीगढ़ और बिजनौर से जुटे विप्र बंधु
• ब्राह्मणों के संगठित होने से ही बचेगी भारतीय संस्कृतिः पं. बी.डी. शर्मा

आगरा। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा (रजि.) एवं ब्राह्मण प्रोफेशनल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक का आयोजन रविवार को संजय प्लेस स्थित होटल पीएल पैलेस में किया गया। आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, गोरखपुर, लखनऊ, बरेली, रामपुर, गाजियाबाद, दिल्ली, बिहार, चंडीगढ़ और बिजनौर से आए विप्र बंधुओं ने एकजुटता का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती, भगवान परशुराम एवं महामना पं0 मदन मोहन मालवीय के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कार्यक्रम अध्यक्ष पं. बी0डी0 शर्मा, राष्ट्रीय सचिव पं. मुनीश चन्द शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष पं. त्रिभुवन शर्मा, संरक्षक पं. महेश शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पं. सुरेन्द्र पाण्डेय, राष्ट्रीय संरक्षक राजपाल शर्मा और ब्राह्मण प्रोफेशनल एसोसिएशन के सचिव डॉ. पंकज नगाइच द्वारा किया गया। मंगलाचरण एवं स्वस्तिवाचन पूनम वार्ष्णेय द्वारा किया गया। स्वागत गीत कल्पना शर्मा एवं आरती शर्मा द्वारा प्रस्तुत किया गया। बैठक में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर अवकाश, विप्र कल्याण आयोग के गठन एवं रुनकता को पर्यटन स्थल घोषित करने की पुरजोर माँग उठाई गई।

ब्राह्मणों पर अनर्गल आरोप लगाना देश को कमजोर करने की साजिश का हिस्सा
राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. बी.डी. शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण ही भारत की वैदिक सनातन संस्कृति का ध्वजवाहक है। ब्राह्मणों के बिना भारतीय संस्कृति की कल्पना नहीं की जा सकती। ऐसी स्थिति में जो लोग ब्राह्मणों पर अनर्गल आरोप लगाते हैं, वे देश को कमजोर करने की साजिश का हिस्सा हैं। इसलिए ब्राह्मणों को संगठित होकर भारतीय संस्कृति को बचाना है, तभी राष्ट्र की उन्नति हो सकेगी।

ब्रज की सभ्यता-संस्कृति को धरोहर के रूप में मिलेगी पहचान
पत्रिका ‘ब्रज माधुर्य भाग-2’ का विमोचन किया गया। कार्यक्रम अध्यक्ष पं. बी.डी. शर्मा ने कहा कि पत्रिका ‘ब्रज माधुर्य भाग-2’ में ब्रज की संस्कृति की मिठास है, पत्रिका पाठकों को ब्रज की सभ्यता एवं संस्कृति से परिचित कराएगी। पत्रिका के बारे में बताते हुए महासभा की महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. मधु भारद्वाज ने कहा कि पत्रिका ब्रज की सभ्यता एवं संस्कृति की धरोहर के रूप में पहचानी जाएगी। पत्रिका में अनेक आलेखों के माध्यम से ब्रज की संस्कृति, ब्राह्मण समाज, मन्दिरों आदि की जानकारी दी गई है।

ब्राह्मणों सहित सभी सवर्णों के साथ भेदभाव कर रहे भारतीय नेता
अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष पं. त्रिभुवन शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र में देश के प्रत्येक नागरिक को समान अवसर मिलने की गारण्टी होती है, लेकिन सबसे बड़े लोकतंत्र का दावा करने वाले भारत के नेता ब्राह्मणों सहित सभी सवर्णों के साथ घोर भेदभाव करते हैं। शिक्षा, न्याय, राजनीति, रोजगार, प्रमोशन किसी में भी ब्राह्मणों को समान अवसर प्राप्त नहीं हैं।

ये भी रहे प्रमुख रूप से शामिल
विगत वर्ष की कार्यवाही की रिपोर्ट राष्ट्रीय सचिव पं. मुनीश चन्द शर्मा द्वारा प्रस्तुत की गई। अंजू अग्निहोत्री, अनिल शर्मा, कांति शर्मा, डा. सिद्धार्थ दुबे, डा. शैलजा शर्मा, पं. सूरज तिवारी का स्वागत महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. बी.डी. शर्मा द्वारा शॉल ओढ़ाकर एवं मोतियों की माला पहनाकर किया गया।

कार्यक्रम में शशि तिवारी, दीप्ती भार्गव, आनन्द शंकर शर्मा, अरुणकांत सारस्वत, नीलम शर्मा, ममता पचौरी, वंदना तिवारी, सुनीता झा, आकांक्षा शर्मा, विजया तिवारी, किरन शर्मा, कल्पना शर्मा, डॉ. रामेन्द्र शर्मा, सुनयन शर्मा, अपूर्व शर्मा, क्रतेन शर्मा, आभा चतुर्वेदी, कल्पना राजोरिया ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन डा. मधु भारद्वाज ने किया। धन्यवाद ज्ञापन पं. महेश शर्मा ने किया।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

up

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन