Sat 27 Jun 2026
Breaking News Exclusive
ऑटिज्म ग्रसित बच्चों के लिए योग है वरदान, दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान ‘कफन’ फिल्म ने दिया मानवता, एकता और सामाजिक समरसता का सशक्त संदेश कमला नगर में वरिष्ठ नागरिकों को मिली बड़ी सौगात, बहुद्देश्यीय हॉल और ई-लाइब्रेरी का हुआ शिलान्यास ग्रीष्मकालीन अवकाश में भी नहीं थमा योग का उत्साह, प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रिकॉर्ड सहभागिता भारत विकास परिषद् नवज्योति शाखा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित किया विशाल योग शिविर डॉ. हेडगेवार महानाट्य में जीवंत हुआ संघ स्थापना का इतिहास, राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत रहा सूरसदन क्षत्रिय समाज की एकता का संकल्प, राजपुर चुंगी शाखा के पदाधिकारियों ने ली शपथ पिता के समर्पण को मिला सम्मान: बेस्ट फादर अवार्ड-2026 में आठ प्रेरणादायी पिताओं का अभिनंदन खाटू श्यामजी ग्लोबल सोसाइटी के रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर में 62 यूनिट रक्तदान जूता मार्केट में एनओसी की अंतिम तिथि बढ़कर 10 जुलाई, दलालों से सावधान रहने की अपील

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: भारत माता की प्रतिमा पर गूंजे राष्ट्रभक्ति के स्वर, राष्ट्रीय संयोजक सूर्यकांत केलकर ने की भव्य आरती

Pragya News 24

Sun, Aug 17, 2025
Post views : 34

आगरा। भारत रक्षा मंच द्वारा रविवार को दीवानी चौराहा स्थित भारत माता प्रतिमा पर महा आरती की गई। मुख्य अतिथि संगठन के राष्ट्रीय संयोजक सूर्यकांत केलकर के भारत माता की भव्य आरती की। इस अवसर पर वातावरण "वंदे मातरम्" और "भारत माता की जय" के नारों से गूंज उठा।

आरती के उपरांत राष्ट्रीय संयोजक सूर्यकांत केलकर ने अपने संबोधन में कहा कि भारत माता की प्रतिमा हमारे राष्ट्रीय गौरव और अस्मिता की प्रतीक है। हमें केवल आरती ही नहीं करनी है, बल्कि राष्ट्र की रक्षा के लिए कर्म और त्याग का संकल्प भी लेना है। आज देश के सामने सबसे बड़ी चुनौती रोहिंग्या घुसपैठ है, जो हमारी सुरक्षा, संस्कृति और सामाजिक संतुलन के लिए गंभीर खतरा है। भारत रक्षा मंच का लक्ष्य है कि भारत की धरती से इन्हें पूरी तरह निकाला जाए। यह केवल संगठन का नहीं बल्कि राष्ट्र की आत्मा का आह्वान है। उन्होंने कहा कि आगरा में होने जा रहे तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन का उद्देश्य इसी संकल्प को सशक्त करना है। यह अधिवेशन केवल चर्चा का मंच नहीं होगा, बल्कि राष्ट्रहित में ठोस रणनीति और कार्ययोजना तय करेगा। 6 सितम्बर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अधिवेशन का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने बताया कि भारत रक्षा मंच का प्रत्येक कार्यकर्ता भारत माता का सच्चा सिपाही है। हम सबका जीवन एक ही ध्येय को समर्पित है – ‘राष्ट्र सर्वोपरि’।

राष्ट्रीय संयोजक सूर्यकांत केलकर ने बताया कि भारत रक्षा मंच का राष्ट्रीय अधिवेशन 5, 6 और 7 सितम्बर 2025 को आगरा स्थित गुरुद्वारा गुरु का ताल में आयोजित होगा। 6 सितम्बर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी अधिवेशन का औपचारिक उद्घाटन करेंगे।

इस अवसर पर संत बाबा प्रीतम सिंह, ब्रज प्रांत अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक श्रीनिवास ठाकुर, महानगर अध्यक्ष एवं कार्यक्रम प्रभारी राजीव जयराम राजू भैया, उमाकांत तिवारी, राष्ट्रीय मंत्री रिंकू पाराशर, जिला अध्यक्ष रवि गोयल, महानगर संगठन मंत्री आरबी शर्मा, महानगर प्रवक्ता नीरज अग्रवाल, महानगर कोषाध्यक्ष राजू पंडित, संदीप परमार, विजय कुमार गर्ग, सुषमा अग्रवाल, सुजल जैन, एकता जैन, प्रमोद सिंह राणा, मुकेश नेचुरल, जितेंद्र सिंह सिटी, सुमित राज आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन