Wed 24 Jun 2026
Breaking News Exclusive
ऑटिज्म ग्रसित बच्चों के लिए योग है वरदान, दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान ‘कफन’ फिल्म ने दिया मानवता, एकता और सामाजिक समरसता का सशक्त संदेश कमला नगर में वरिष्ठ नागरिकों को मिली बड़ी सौगात, बहुद्देश्यीय हॉल और ई-लाइब्रेरी का हुआ शिलान्यास ग्रीष्मकालीन अवकाश में भी नहीं थमा योग का उत्साह, प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रिकॉर्ड सहभागिता भारत विकास परिषद् नवज्योति शाखा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित किया विशाल योग शिविर डॉ. हेडगेवार महानाट्य में जीवंत हुआ संघ स्थापना का इतिहास, राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत रहा सूरसदन क्षत्रिय समाज की एकता का संकल्प, राजपुर चुंगी शाखा के पदाधिकारियों ने ली शपथ पिता के समर्पण को मिला सम्मान: बेस्ट फादर अवार्ड-2026 में आठ प्रेरणादायी पिताओं का अभिनंदन खाटू श्यामजी ग्लोबल सोसाइटी के रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर में 62 यूनिट रक्तदान जूता मार्केट में एनओसी की अंतिम तिथि बढ़कर 10 जुलाई, दलालों से सावधान रहने की अपील

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: विप्र चिन्तन शिविर में प्रदेश के एक हजार से अधिक लोग लेंगे भाग

Pragya News 24

Sun, Jun 16, 2024
Post views : 28
  • आमंत्रण पत्र विमोचन कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज ने एकजुट होकर सामाजिक कार्य करने का लिया संकल्प
  • अलीगढ़, झांसी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, मथुरा सहित विभिन्न जिलों से पहुंचेंगे लोग

आगरा। ब्राह्मण समाज एकजुट होकर समाज के विकास और उत्थान के लिए काम करेगा। समाज की कुरीतियों को दूर करने के लिए लोगों के बीच जाकर जागरूकता कार्यक्रम योजित किए जाएंगे। वहीं समाज में हो रहे विघटन को रोकने के लिए एक संरक मण्डल भी बनाया जाएगा। इन सभी उद्देश्यों को दिशा देने के लिए 23 जून को सूरसदन में विप्र चिन्तन कार्यक्रम का योजन किया जा रहा है। यह जानकारी होटल लेमन ट्री में आयोजित शिविर के आमंत्रण पत्र विमोचन कार्यक्रम में पदाधिकारियों द्वारा दी गई।

महर्षि परशुराम की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। दोनों हाथ ऊपर उठाकर महर्षि परशुराम के खूब जयकारे गूंजे। गजेन्द्र शर्मा, डॉ. तरुण शर्मा, प्रो. लवकुश मिश्रा व राहुल चतुर्वेदी ने कहा कि 23 जून को सूसदन में आयोजित होने जा रहे शिविर में एक हजार से अधिक लोग आगरा सहित अलीगढ़, हाथरस, एटा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, कासगंज, इटावा, झांसी से शिविर में भाग लेने पहुंचेंगे।

त्रयोदशी संस्कार को सूक्ष्म रूप से ही किया जाने के साथ विबिन्न बिन्दुओं पर चिन्तन व उन्हें अमल में लाने के लिए रणनीति तैयार की जाएगी। त्रयोदशी को सूक्ष्म रूप से मनाने के लिए जब अन्य समाज इसमें आगे आ रहे है तो हम लोगो को भी इस पर विचार करना चाहिए। शिक्षा के क्षेत्र में समाज पिछड़ता जा रहा है। घर की मजबूरी हो या कोई और संकट। हमको इसके बारे में भी चिंतन करना होगा जहां पहले 90 प्रतिशत समाज के बच्चे उच्च पदों पर रहते थे। आज की स्थिति किसी से छुपी नहीं है। बेरोजगारी पर भी हमे सोचना होगा जो भी समाज के व्यापारी है, उन लोगो को पहले समाज के बच्चो को रोजगार देना होगा। जहां भी समाज की परशुराम जयंती निकलती है या अन्य कोई कार्यक्रम हो बढ़ के हिस्सा लेना होगा। सख्या बल दिखना चाहिए।

ब्राह्मण समाज के लोगों पर पूरे प्रदेश में झूठे मुकदमे लग रहे है उनकी हत्याएं हो रही है। इस पर एक आंदोलन की रूप रेखा बने ताकि शासन प्रशासन तक इसकी गूंज हो सके। दहेज रहित विवाह पर भी हमें सोचना होगा हम कहते तो एक इसपे अमल नहीं करते और जहां विवाह विघटन समाज में हो रहे है इसका एक सरक्षक मंडल बने ताकि वो इस तरह के विवाद को सुलझा सके।

इस अवसर पर संजय शर्मा, शैलेन्द्र शर्मा, राहुल शर्मा, सुशील शर्मा, महेश शर्मा, राजेश शर्मा, संजय तिवारी, विक्रांत बरुआ, पवन समाधिया, कुलदीप शुक्ला, अभिनव दीक्षित, यतीश लवानिया आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन