Mon 26 Oct 2026
Breaking News Exclusive
डांडिया की धुन पर थिरके कदम, मारुति फॉरेस्ट में छाया दीपावली उत्सव का उल्लास शरद पूर्णिमा पर श्री प्रेमनिधि मंदिर में सजा महारास का अलौकिक दरबार शरद पूर्णिमा पर रजत अलंकरण और श्वेत पुष्पों से सजे खाटू श्याम बाबा, दर्शनों को उमड़े श्रद्धालु शतरंज-कैरम में दिमागी कौशल का प्रदर्शन, दौड़ में दिखाया दम; रचनात्मक प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने बिखेरे रंग श्री कृष्ण लीला महोत्सव समिति ने पार्वती घाट पर किया यमुना मैया का पूजन, चुनरी अर्पित कर की निर्मल धारा की कामना रमन वाटिका में आज सजेगी डांडिया की महफिल, ‘रास-ए-नवरात्रि नाइट्स’ में झूमेंगे शहरवासी चूड़ियों की खनक और डांडिया की थाप पर झूमीं महिलाएं, करवा चौथ उत्सव में बिखरी सोलह शृंगार की छटा ‘हेलो-हाय छोड़ो, भक्ति से नाता जोड़ो’ का संदेश देकर छाए छह वर्षीय बाल संत भक्त भागवत एक माह तक गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, श्रीराम सहित अन्य स्वरूपों की विदाई पर भावुक हुए श्रद्धालु चुनरी मनोरथ से होगा श्रीकृष्ण लीला महोत्सव का शंखनाद, यमुना मैया को अर्पित होगी चुनरी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

जेसीकॉन-2025 में वृद्धावस्था की समस्याओं पर होगी चर्चा : जीरिएट्रिक सोसायटी ऑफ इंडिया की 38वीं वार्षिक कार्यशाला में जुटेंगे देश विदेश के 500 से अधिक विशेषज्ञ

Pragya News 24

Wed, Dec 10, 2025
Post views : 166

आगरा। वृद्धावस्था की स्वास्थ्य सम्बंधी अपनी अलग समस्याएं हैं। जीवन के अंतिम पड़ाव को मानसिक और शारीरिक रूप से कैसे स्वस्थ बनाएं रखें, इस विषय पर चर्चा के लिए आगरा शहर में देश विदेश के 500 से अधिक विशेषज्ञ एकत्र होंगे। वृद्धावस्था की बीमारियों (डिमेंशिया, डायबिटीज, हाइपरटेंशन, हार्माेन सम्बंधी, वैक्सीनेशन, श्वास व न्यूरो सम्बंधी, अस्थमा, थॉयरॉयड आदि) के कारण और निवारण पर मंथन करेंगे, जिससे निरोगी वृद्धावस्था को लोग न सिर्फ इंजॉय करें बल्कि देश के विकास और स्वास्थ सम्बंधी संसाधनों में भी सहयोग हो सके। यह जानकारी होटल क्लार्क शिराज में जेसीकॉन 2025 कार्यशाला के आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने आमंत्रण पत्र विमोचन कार्यक्रम में दी।

आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. सुनील बंसल ने बताया कि जीरिएट्रिक सोसायटी ऑफ इंडिया की 38वीं वार्षिक कार्यशाला 12 से 14 दिसम्बर तक फतेहाबाद रोड स्थित होटल क्लार्क शिराज में आयोजित की जा रही है। कार्यशाला की थीम न केवल आयु वरन खुशहाल दीर्घायु (एंडिंग ईयर्स टू लाइफ) रहेगी। कार्यशाला का शुभारम्भ उप्र के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय 13 दिसम्बर को करेंगे। अध्यक्षता पद्मश्री डॉ. जीके हाजरा करेंगे व एसएन मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. प्रशान्त गुप्ता भी मौजूद रहेंगे।

कार्यशाला में देश के लगभग 75 पोस्ट ग्रेजुएट विद्यार्थी जीरिएट्रिक कोर्स की प्रैक्टीकल ट्रैनिंग के बाद सर्टिफिकेट प्राप्त करेंगे। कार्यशाला में पांच साइंटिफिक सेशन के अलावा ओरेशन व चार वर्कशॉप भी आयोजित की जाएंगी। 12 दिसम्बर को सोसायटी की सारकोपीडिया (मांसपेशियों की कमजोरी) की इंडियन गाइड लाइन राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अतुल कुलश्रेष्ठ व सचिव डॉ.ओपी शर्मा जारी करेंगे। कार्यशाला में प्रतिनिधियों के लिए उप्र मेडिकल काउंसिल ने 6 क्रेडिट घंटे प्रदान किए हैं। आमंत्रण पत्र का विमोचन डॉ. एके गुप्ता ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यशाला के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अतुल कुलश्रेष्ठ ने की।

इस अवसर पर आयोजन समिति के सचिव डॉ. कैलाश विश्वानी, चेयरमैन डॉ. प्रभात अग्रवाल, साइंटिफिक सचिव डॉ. आशीष गौतम, संयुक्त सचिव डॉ. निखिल पुरसनानी, डॉ. प्रशान्त प्रकाश आदि उपस्थित थे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

Health

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन