Mon 10 Aug 2026
Breaking News Exclusive
नर्वदेश्वर महादेव मंदिर में छाया कृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास, जयकारों से गूंजा परिसर सावन की फुहारों संग सजा हरियाली तीज उत्सव, हरे परिधानों में झलकी भारतीय परंपरा जिस शोध को मिला तिरस्कार, उसी ने प्रजनन चिकित्सा को दी नई दिशा बढ़ती उम्र में मातृत्व-पितृत्व की तैयारी, फर्टिलिटी प्रिजर्वेशन की आधुनिक तकनीकों पर मंथन रुद्राभिषेक से गूंजा शिवत्व, वैदिक मंत्रों और आध्यात्मिक चेतना से सराबोर हुआ वातावरण सावन उत्सव में संस्कृति और आधुनिकता का संगम, मल्हारों पर झूमीं महिलाएं शिक्षक नहीं, गुरु बनकर तय करें नई पीढ़ी की दिशा : योगेंद्र उपाध्याय तीजोत्सव मेले में सजेगा भारतीय संस्कृति का रंग, नारी प्रतिभाओं को मिलेगा मंच सूरसदन में उतरा कैलाश, डमरू की थाप पर गूंजा हर-हर महादेव पुष्पवर्षा और शंखनाद से हुआ सपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: एंडो-रोबो गायनी 2025 कार्यशाला में जुटेंगे देश विदेश के 400 से अधिक विशेषज्ञ

Pragya News 24

Wed, Sep 24, 2025
Post views : 134
  • 4-5 अक्टूबर को ताज होटल एंड कन्वेंशन सेंटर में किया जाएगा आयोजन
  • यूरोगायनेकोलॉजी व यूट्राइन एनोमलाइज विषय पर होगा मंथन
  • कार्यशाला स्थल से किए जाने वाले ऑपरेशनों का होगा लाइव प्रसारण
  • रोबोटिक टेली सर्जरी के साथ दी जाएगी ट्रेनिंग

आगरा। 4-5 अक्टूबर को ताज होटल एंड कन्वेंशन सेंटर, फतेहाबाद रोड, आगरा पर आयोजित होने जा रही दो दिवसीय एंडो रोबो गायनी 2025 कार्यशाला में देश विदेश के जाने माने 400 से अधिक विशेषज्ञ जुटेंगे। जो आगरा में पहली बार लाइव रोबोटिक, टेली सर्जरी करने के साथ ट्रेनिंग भी देंगे। लैप्रोस्कोपिक विधि से भी सर्जरी की जायेगी। रोबोटिक सर्जरी के लिए चिकित्सा क्षेत्र के नये आने वाले सर्जन को हैंड्स ऑन ट्रेनिंग दी जायेगी। इसके साथ ही बच्चेदानी में जन्मजात से बनावटी कमी व स्त्रियों में मूत्र रोग की समस्या (खांसने व छींकने में पेशाब का निकलना) के इलाज व नई तकनीकों पर विशेषज्ञ मंथन करेंगे।

आयोजन अध्यक्ष डॉ. अमित टंडन ने आज बाग फरजाना स्थित डॉ. कमलेश टंडन नर्सिंग होम में आयोजित ब्रोचर रिलीज कार्यक्रम में यह जानकारी देते हुए बताया कि आगरा में ऑब्स्ट्रेटिकल एंड गायनेकोलॉजी सोसायटी के नेशनल व यूपीचौप्टर द्वारा संयुक्त रूप से एंडो रोबो गायनी कार्यशाला 2025 का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें आपरेशन का लाइव प्रसारण कार्यशाला स्थल ताज होटल एंड कन्वेंशन सेंटर में किया जाएगा। अनियमित माहवारी की समस्या के साथ दर्द होना (एंडोमेट्रियोसिस) के आपरेशन की विशेषज्ञ बारीकियां बताएंगे, प्रश्नों के उत्तर देंगे। 4 अक्टूबर को ही सूचरिंग कॉम्पटीशन भी कराया जाएगा। दूसरे दिन 5 अक्टूबर को मास्टर क्लास के साथ ही महिलाओं से जुड़ी विभिन्न समस्याओं व बच्चेदानी में जन्मजात से बनावटी कमी, स्त्रियों में मूत्र रोग की समस्या (खांसने व छींकने में पेशाब का निकलना), बच्चेदानी का कैंसर, लिंग का परिवर्तन (जेंडर अश्योरिंग सर्जरी), बच्चेदानी में दीवार (यूट्राइन सेप्टम), पेशाब की थैली में छेद व लेट्रिन के रास्ते में छेद, आईवीएफ, इनफर्टिलिटि जैसे विभिन्न विषयों के कारण, इलाज व नई तकनीकों पर मंथन होगा।

इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ. वैशाली टंडन, डॉ. अनुपम गुप्ता, डॉ. निधि बंसल, डॉ. अदिति सारस्वत, डॉ. रजनी गुप्ता, डॉ. अल्पना श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।

आपरेशन के लिए सम्पर्क करें
कार्यशाला में रियायती दरों पर ऑपरेशन कराने के इच्छुक मरीज डॉ. कमलेश टंडन हॉस्पीटल एंड टेस्ट ट्यूब बेबी सेन्टर, लाजपतकुंज में सुबह 10 से सायं 7 बजे तक सम्पर्क कर सकते हैं। सभी मरीज अपने पुराने पर्चे व जांच की रिपोर्ट साथ लेकर आयें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन