Sun 21 Jun 2026
Breaking News Exclusive
जूता मार्केट में एनओसी की अंतिम तिथि बढ़कर 10 जुलाई, दलालों से सावधान रहने की अपील विश्व योग दिवस पर रोटरी क्लब आगरा ग्रेस का विशेष योग एवं ध्यान सत्र, स्वास्थ्य और आत्मिक शांति का दिया संदेश रक्तदान के नए कीर्तिमान की तैयारी, आगरा व्यापार मंडल ने किया पोस्टर विमोचन महानाट्य के माध्यम से जीवंत होगा संघ स्थापना का इतिहास, आज रविवार को 50 से अधिक कलाकारों की टीम करेगी भव्य मंचन योग से उत्तम स्वास्थ्य का संदेश, अमृतम् ने मनाया अंतरराष्ट्रीय विश्व योग दिवस दिव्य प्रेम का सर्वोच्च आदर्श है राधा-कृष्ण का मिलन : देवी माहेश्वरी श्रीजी फूड प्रोसेसिंग से लेकर मनोरंजन तक, बीएन ग्रुप ने जीता आगरा का दिल किसान गोष्ठी, वित्तीय जागरूकता एवं मेगा ऋण मुक्ति शिविर में बड़ी संख्या में ऋण खातों का हुआ निस्तारण यूएचएनडी दिवस पर पिलाई गई विटामिन-ए की खुराक किसान अब अन्नदाता ही नहीं, कृषि उद्यमी भी : संजय कुमार सिंह

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: दशहरा शोभायात्रा मार्ग की मरम्मत व सफाई के लिए नगरायुक्त व महापौर को दिया ज्ञापन

Pragya News 24

Wed, Sep 24, 2025
Post views : 48
  • 400 वर्ष पुरानी है श्रीरामचंद्र जी महाराज के प्राचीन मंदिर खातीपाड़ा-जटपुरा की दशहरा शोभायात्रा
  • ढोल नगाड़ों संग 2 अक्टूबर को आकर्षक झांकियों संग निकलेगी शोभायात्रा

आगरा। लगभग 400 वर्ष पुरानी श्रीरामचंद्र जी महाराज के प्राचीन मंदिर खातीपाड़ा-जटपुरा की दशहरा शोभायात्रा मार्ग पर मरम्मत व सफाई के लिए आज आयोजन समिति ने महापौर हेमलता दिवाकर व नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल को ज्ञापन सौंपा। शोभायात्रा मार्ग की समस्याओं को अवगत कराया। बताया 2 अक्टूबर को शोभायात्रा निकलनी हैं।

शोभायात्रा मार्ग के गड्ढे, सड़क निर्माण व उफनने सीवर को ठीक करवाने के साथ साफ सफाई की व्यवस्था की भी मांग की। जहां स्ट्रीट लाइटें खराब हैं, उन्हें ठीक करने व चूना छिड़कवाने की मांग की गई। महापौर हेमलता दिवाकर व नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल ने आश्वासन देते हुए कहा शोभायात्रा मार्ग की सफाई, सीवर, लाइट, सड़क, जल भराव आदि सभी समस्याओं को नोट कर लिया गया है। जल्दी ही सभी समस्याएं दूर कर दी जाएंगी।

नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल ने जल्दी ही शोभायात्रा मार्ग का निरीक्षण करने को भी कहा। पदाधिकारियों ने कहा कि श्रीरामचंद्र मंदिर से आयोजित होने वाली शोभायात्रा बहुत प्राचीन है। सभी मिलजुल कर व्यवस्था करते हैं। शांतिप्रिय ढंग से भव्य शोभायात्रा निकालने का प्रयास है। नई पढ़ी को भी संदेश देना चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा जुड़े।

इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष विनय अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष तरुण सिंह, महामंत्री राजपाल यादव, संयोजक हेमंत प्रजापति, कोषाध्यक्ष संजय अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शरद चौहान, टीटू पंडित, विक्रांत सिंह, अमित पटेल आदि उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन