Sat 08 Aug 2026
Breaking News Exclusive
पुष्पवर्षा और शंखनाद से हुआ सपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह महाकालेश्वर धाम में श्रीराम जन्मोत्सव की छाई भक्ति, श्रीराम कथा और महारुद्राभिषेक में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ 23 कला गुरुओं का हुआ भव्य सम्मान, 'गुरु शिल्पी सम्मान–2026' में गुरु-परंपरा को नमन डोला मार्ग का निरीक्षण, तैयारियां तेज; 6 अक्टूबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

श्री गणगौर मेला : प्राचीन गोकुलपुरा गणगौर मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ बैठक, 21-22 मार्च को होगा दो दिवसीय आयोजन

आगरा। श्री गणगौर मेला कमेटी द्वारा आयोजित किए जाने वाले प्राचीन गोकुलपुरा गणगौर मेले की तैयारियों को लेकर मंगलवार को पंचकुइयां स्थित न्यू माथुर वैश्य सेवा सदन में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेले की व्यवस्थाओं, सुरक्षा प्रबंधों और आवश्यक सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए कमेटी के अध्यक्ष मनीष वर्मा ने बताया कि गणगौर दरवाजा, गोकुलपुरा में लगने वाला गणगौर मेला अति प्राचीन है और कई दशकों से लगातार मां पार्वती और भगवान शंकर को समर्पित इस मेले का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दो दिवसीय इस मेले में हजारों श्रद्धालु भाग लेते हैं और इसकी लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हालांकि अभी तक नगर निगम का अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पाया है। क्षेत्र के नालों-नालियों की सफाई के बाद निकाली गई सिल्ट सड़कों के किनारे पड़ी है तथा बिजली के तार भी ऊंचे नहीं किए गए हैं, जिससे व्यवस्थाओं में परेशानी हो सकती है।

बैठक में उपस्थित लोहामंडी थाना प्रभारी निरीक्षक उत्तम चंद्र पटेल ने सभी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनने के बाद सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मेले में किसी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए झूले खुले स्थानों पर ही लगाए जाएं और भस्मासुर दहन भी खुले क्षेत्र में किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

कमेटी के महामंत्री नरेंद्र वर्मा ने बताया कि चैत्र नवरात्र की तृतीया और चतुर्थी के अवसर पर 21 एवं 22 मार्च को प्राचीन श्री गणगौर मेला आयोजित किया जाएगा। मेले का शुभारंभ 21 मार्च को शाम 7:30 बजे दीप प्रज्वलन के साथ होगा। इसके बाद रात्रि 12:00 से 12:30 बजे तक शोभायात्रा निकाली जाएगी। 22 मार्च को भी विशाल और भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी तथा रात्रि 12:00 बजे भस्मासुर दहन के साथ कार्यक्रम का समापन प्रातः 4:00 बजे होगा।

मेला कमेटी के मुख्य संरक्षक पंडित दिनेश चंद्र शर्मा ने अधिकारियों को मेले की प्राचीन परंपरा के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि नवरात्र के तीसरे दिन, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की तीज को गणगौर माता की पूजा की जाती है। गणगौर माता को माता पार्वती का और ईश्वर को भगवान शंकर का स्वरूप मानकर पूजा की जाती है और उसी पावन परंपरा को समर्पित यह मेला वर्षों से आयोजित किया जा रहा है।

मेला प्रभारी ललित शर्मा ने बताया कि मेले में प्राचीन परंपरा के अनुसार सैकड़ों स्टॉल लगाए जाएंगे और पूरे क्षेत्र को आकर्षक रूप से सजाया जाएगा। इस अवसर पर मेला कमेटी की ओर से प्रभारी निरीक्षक लोहामंडी और चौकी प्रभारी गोकुलपुरा सिराज हुसैन को मेले में शामिल होने का आमंत्रण भी दिया गया।

बैठक में कोषाध्यक्ष गोविंद वर्मा, संयोजक नरेश करेरा, संरक्षक महेश चंद्र शर्मा, रमेश चंद्र वर्मा, सहसंयोजक ओमप्रकाश वर्मा, उपाध्यक्ष राजीव वर्मा, विष्णु वर्मा, प्रदीप गुप्ता, दीपक वर्मा, विजय वर्मा, गिरीश वर्मा, मंत्री विशाल वर्मा, गोपाल वर्मा, शुभम वर्मा, अनिल यादव, नरेश वर्मा, सहमंत्री अभिषेक जैन, पंकज यादव, नीरज वर्मा, गौरव शर्मा, राकेश वर्मा, अंकित वर्मा, राहुल वर्मा, मीडिया प्रभारी अमन वर्मा, रवि वर्मा, दीपक वर्मा, गौरव वर्मा, राज वर्मा आदि उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन