Thu 22 Oct 2026
Breaking News Exclusive
भरत-राम मिलन देख छलक उठीं आंखें, गले लगते ही मिट गया वर्षों का विरह लायंस क्लब कोनरॉय ने गौशाला में अर्पित किया छप्पन भोग, छह कुंतल सब्जियां कीं भेंट रणभूमि में लक्ष्मण के प्रहार से धराशायी हुआ मेघनाद, रामलीला मैदान गूंजा जय श्रीराम के जयघोषों से मां सिद्धिदात्री की भक्ति में झूमे श्रद्धालु, गूंजे जयकारे सोने की लंका में हनुमान जी ने लगाई आग, रामसेतु बांध लंका पहुंची वानर सेना विनय अग्रवाल के इनकार के बावजूद बने मुख्य संरक्षक, दिनेश पाठक संभालेंगे अध्यक्ष की जिम्मेदारी ‘मिशन 9000’ के तहत बांटे तुलसी के पौधे सीताराम मंदिर में जनकपुरी महोत्सव समिति का भव्य स्वागत रणभूमि में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, प्रभु श्रीराम के अमोघ अस्त्र से धराशायी हुआ कुंभकर्ण सूर्पणखा की कटी नाक, स्वर्ण मृग का छल और सीता हरण से सजी रामलीला

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: मथुरा बनेगा डेटा सेंटर हब, पीपीपी मॉडल पर संचालित होंगे स्मार्ट पार्किंग और इलेक्ट्रिकल व्हीकल चार्जिंग स्टेशन

Pragya News 24

Mon, Sep 18, 2023
Post views : 208
मथुरा। मण्डलायुक्त रितु माहेश्वरी ने मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण के सभागार में मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण की 98वीं बोर्ड बैठक ली। बैठक में निर्देश दिये कि पुरानी बोर्ड बैठकों में दिये गये निर्देशों का अनुपालन करवाते हुए एक माह में अधोहस्ताक्षरी के समक्ष रिपोर्ट प्रस्तुत करें। एक माह के अन्दर सभी प्रकार के लम्बित कार्यों की सूची तैयार कर उनकी टाइमलाइन तय करते हुए अवगत कराया जाये। मंडलायुक्त ने निर्देश दिये कि लक्ष्मी नगर से टैंक चैराहा के मार्ग की विभिन्न जमीनों को एनएचएआई से स्थानान्तरण करते हुए लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित किया जाये। रूपटॉप रेनवॉटर हार्वेस्टिंग के संबंध में जोर देते हुए कहा कि सभी निर्माणाधीन भवनों, कार्यालयों, निजी संस्थाओं, मकानों, शोरूम आदि में रेनवॉटर हार्वेस्टिंग की सुविधा जरूर हो। अनुपालन न करने वालों की सूची तैयार कर सभी को नोटिस भेजे जायें और जिन्हें नोटिस भेजे जा चुके हैं उनकी एफडी जब्त की जाए। बोर्ड बैठक में पुनरीक्षित बजट रखा गया। पूर्व में आवंटित बजट तथा गत वर्ष में आवंटित बजट के बारे में जानकारी ली। पूंजीगत एंव राजस्व के आय-व्यय पर विस्तृत रूप से चर्चा करने के बाद प्रस्तावित पुनरीक्षित बजट को मंडलायुक्त द्वारा पारित किया गया। बैलेंस सीट का भी अवलोकन किया। मंडलायुक्त ने निर्देश दिये कि पूर्व में अवशेष बजट जो काफी वर्षों से खर्च नहीं किया गया है, उसके संबंध में प्रस्ताव तैयार कर आगामी बोर्ड बैठक में प्रस्तुत करें। मथुरा के प्रमुख हैरिटेज क्षेत्रों एवं मार्गों का सौन्दर्यीकरण कराने एवं एकरूपी साइन बोर्ड लगाये जाने के निर्देश दिए। पीपीपी मॉडल पर गोल्फकार्ट चलाने, स्मार्ट पार्किंग संचालित करने एंव इलेक्ट्रिकल व्हीकल चार्जिगं स्टेशन की सुविधा से संबंधित प्रस्ताव मंडलायुक्त द्वारा स्वीकृत किए गए। लैंड बैंक बढ़ाने और डेटा सेंटर का प्रस्ताव पास लैण्ड बैंक/जमीन क्रय करने के संबंध में जानकारी ली। जिस पर चर्चा करने के बाद मंडलायुक्त ने लैंड बैंक बढ़ाने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए मथुरा में लगभग 350 हेक्टेअर भूमि खरीदने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी। मथुरा को डाटा सेन्टर हब बनाने हेतु चर्चा की गई, जिसमें मण्डलायुक्त ने निर्देश दिये कि हमें बड़ी बड़ी कम्पनियों को उत्कृष्ट सुविधायें प्रदान करनी होंगी, जिससे वे अपना डाटा सेन्टर मथुरा में स्थापित करें। मथुरा एनसीआर के सबसे नजदीक है, इसलिए यहां पर डाटा सेन्टर की संभावनाऐं अधिक हैं। संसोधन के साथ मास्टर प्लान 2031 मंजूर बैठक में मास्टर प्लान 2031 पर भी चर्चा की गयी। मास्टर प्लान में नक्शा अप्रूवल एवं विभिन्न प्रकार की जमीनें जैसे औद्योगिक क्षेत्र, आवासी क्षेत्र, नॉलेज पार्क, एग्रीकल्चर क्षेत्र आदि के विभाजन कार्यों में निरीक्षण करने के बाद संसोधन करते हुए मंडलायुक्त ने मास्टर प्लान को मंजूरी दी। अवैध निर्माणों पर सख्त रूख मण्डलायुक्त ने वीसी एमवीडीए को सख्त निर्देश दिये कि मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण के अन्तर्गत अवैध निर्माणों पर कार्यवाही करें। अवैध कॉलौनी, भवन, कॉम्पलेक्स, मार्केट, शौरूम, कारखाने आदि को तत्काल नोटिस दिया जाये और नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। उन्होंने 15 दिनों में सभी अवैध निर्माणों को चिन्हित करते हुए सूची प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। अवैध बड़ी कॉलोनियों पर कार्यवाही करें और कार्यवाही का प्रचार प्रसार करें, जिससे और लोग अवैध निर्माण न कर सकें। बोर्ड बैठक के पश्चात उन्होंने एनएचएआई एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक ली, जिसमें मण्डलायुक्त द्वारा नाराजगी जाहिर करते हुए एनएचएआई एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये कि राया कट से मथुरा तक आने वाली सड़क को एक सप्ताह के अन्दर गढ्ढामुक्त किया जाये। जनपद में चल रहे सभी निर्माण कार्यों की प्रगति में तेजी लायें और समय एवं गुणवत्ता के साथ कार्यों को पूर्ण करें। मडलायुक्त ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि अगर नियत समय तक सड़क निर्माण का कार्य पूरा नहीं हुआ तो जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। बैठक में जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह, मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नगेन्द्र प्रताप, मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना, सचिव राजेश कुमार, ओएसडी प्रसून्न द्विवेदी, लोक निर्माण के अधिशासी अभियंता अजय कुमार, अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन