Wed 24 Jun 2026
Breaking News Exclusive
ऑटिज्म ग्रसित बच्चों के लिए योग है वरदान, दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान ‘कफन’ फिल्म ने दिया मानवता, एकता और सामाजिक समरसता का सशक्त संदेश कमला नगर में वरिष्ठ नागरिकों को मिली बड़ी सौगात, बहुद्देश्यीय हॉल और ई-लाइब्रेरी का हुआ शिलान्यास ग्रीष्मकालीन अवकाश में भी नहीं थमा योग का उत्साह, प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रिकॉर्ड सहभागिता भारत विकास परिषद् नवज्योति शाखा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित किया विशाल योग शिविर डॉ. हेडगेवार महानाट्य में जीवंत हुआ संघ स्थापना का इतिहास, राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत रहा सूरसदन क्षत्रिय समाज की एकता का संकल्प, राजपुर चुंगी शाखा के पदाधिकारियों ने ली शपथ पिता के समर्पण को मिला सम्मान: बेस्ट फादर अवार्ड-2026 में आठ प्रेरणादायी पिताओं का अभिनंदन खाटू श्यामजी ग्लोबल सोसाइटी के रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर में 62 यूनिट रक्तदान जूता मार्केट में एनओसी की अंतिम तिथि बढ़कर 10 जुलाई, दलालों से सावधान रहने की अपील

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: समाज के सुरक्षा कवच पुलिसकर्मियों का माथुर वैश्य समाज ने किया सम्मान

Pragya News 24

Tue, Jun 25, 2024
Post views : 29
  • माथुर वैश्य मंडलीय परिषद ने 50 से अधिक पुलिस दल काे उनकी सेवाओं के लिए किया सम्मानित
  • विगत मई माह में दो लोगों की हत्या का दंश झेला था समाज ने, पुलिस ने चंद दिनों में किया खुलासा

आगरा। समाज के लोग यदि चैन की नींद सो पाते हैं तो समाज के प्रहरी खाकीवर्दी धारी पुलिस वालों की वजह से ही ये संभव हो पाता है। अपराध होने के चंद दिनों के भीतर अपराधी को गिरफ्त में लेने
वाले 50 से अधिक पुलिसकर्मियों का सम्मान कर माथुर वैश्य मंडलीय परिषद ने आभार व्यक्त किया।

सोमवार को संजय प्लेस स्थित होटल पीएल पैलेस में माथुर वैश्य मंडलीय परिषद, आगरा मंडल द्वारा आभार सभा एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मंडल अध्यक्ष अशाेक गुप्ता ने बताया कि विगत मई माह में समाज ने दो लोगों के हत्याकांड का दंश झेला था, जिसमें एक महिला एवं एक पुरुष की हत्या का अपराध शामिल था। दोनों मामलों में अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर माथुर वैश्य मंडलीय परिषद ने पुलिस के आला अफसरों से भेंट की थी। मामले का चंद दिनों के भीतर पुलिस ने खुलासा कर दिया और पीड़ित परिवार को राहत दी। इस पुनीत कार्य के लिए पुलिस कमिश्नर जे रविंद्र गौड़, डीसीपी सूरज रॉय, एसीपी मंयक तिवारी, एसीपी आदित्य, एसएचओ हरिपर्वत आलोक, एसएचओ लोहामंडी कुशल पाल, एसएचओ कमला नगर सोवेंद्र यादव सहित 50 पुलिसकर्मियों का सम्मान एवं आभार व्यक्त किया गया। नेशनल चैंबर आफ इंडस्ट्री एवं कामर्स के अध्यक्ष अतुल गुप्ता ने कहा कि भयमुक्त वातावरण प्रदान करने के लिए पुलिसकर्मी पूरे मनोयोग और कर्मठता से अपनी सेवाएं प्रदान करते हैं। खाकी खून पसीना बहाती है तभी हम सभी को चैन की नींद मिल पाती है।

सम्मान समारोह के अवसर पर मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता, सलाहाकार विनोद कुमार गुप्ता, नेशनल चैंबर आफ इंडस्ट्री एवं कामर्स के अध्यक्ष अतुल गुप्ता, मंत्री अचल गुप्ता, कोषाध्यक्ष मुकेश गुप्ता, मंडल प्रवक्ता विनय गुप्ता, डीजीसी एडवोकेट बसंत गुप्ता, नीरा दिनेश गुप्ता, बाबू रोशन लाल, मनोज गुप्ता, अनिल गुप्ता, ज्ञान गुप्ता, अवधेश, राकेश, कुलदीप, सुधीर, दिलीप गिंदौलिया, दिवाकर, संजय आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन