: लिविंग में रह रही शादीशुदा महिला ने ट्रेन के आगे लगाई छलांग, खौफनाक दृश्य देख कांप गए लोग
Pragya News 24
Mon, May 27, 2024
आगरा। आगरा के राजा की मंडी रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरा तफरी मच गई, जब एक महिला ने अपने प्रेमी को डराने के लिए ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। इसी दौरान सामने से ट्रेन आ गई। वो खुद को बचाने के लिए दौड़ी, लेकिन तब तक ट्रेन बहुत नजदीक आ चुकी थी। ट्रेन की चपेट में आने से वो गंभीर रूप से घायल हो गई। उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
राजा मंडी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से कटकर महिला गंभीर घायल हो गई। सोमवार सुबह 11 बजे हादसा हुआ। लिव इन रिलेशन में 38 वर्षीय महिला लोहामंडी में किशोर नमक युवक के साथ पत्नी की तरह रहती थी। दोनों प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़े थे। दोनों में किसी बात पर झगड़ा हो गया। डराने के लिए महिला ट्रेन की पटरियों पर चली गई, तभी ट्रैक पर केरला एक्सप्रेस आ गई। बचने के लिए दौड़ी। ट्रेन चपेट में कटकर महिला गंभीर घायल है। इस हादसे के बाद 10 मिनट तक केरला एक्सप्रेस प्लेटफार्म पर खड़ी रही। रेल सुरक्षा कर्मियों ने महिला को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन