Mon 26 Oct 2026
Breaking News Exclusive
गोवर्धन में सजेगा गिरिराज जी का दिव्य छप्पन भोग दरबार, तैयारियां तेज शरद पूर्णिमा पर भक्ति की बयार, पीताम्बरा महायज्ञ की सफलता के लिए गूंजे जयकारे डांडिया की धुन पर थिरके कदम, मारुति फॉरेस्ट में छाया दीपावली उत्सव का उल्लास शरद पूर्णिमा पर श्री प्रेमनिधि मंदिर में सजा महारास का अलौकिक दरबार शरद पूर्णिमा पर रजत अलंकरण और श्वेत पुष्पों से सजे खाटू श्याम बाबा, दर्शनों को उमड़े श्रद्धालु शतरंज-कैरम में दिमागी कौशल का प्रदर्शन, दौड़ में दिखाया दम; रचनात्मक प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने बिखेरे रंग श्री कृष्ण लीला महोत्सव समिति ने पार्वती घाट पर किया यमुना मैया का पूजन, चुनरी अर्पित कर की निर्मल धारा की कामना रमन वाटिका में आज सजेगी डांडिया की महफिल, ‘रास-ए-नवरात्रि नाइट्स’ में झूमेंगे शहरवासी चूड़ियों की खनक और डांडिया की थाप पर झूमीं महिलाएं, करवा चौथ उत्सव में बिखरी सोलह शृंगार की छटा ‘हेलो-हाय छोड़ो, भक्ति से नाता जोड़ो’ का संदेश देकर छाए छह वर्षीय बाल संत भक्त भागवत

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: श्रावण द्वादशी पर मन:कामेश्वर नाथ ने दिए रजत हिंडोले में दर्शन

Pragya News 24

Sun, Aug 18, 2024
Post views : 56

आगरा। शहर के प्राचीन शिवालय श्रीमन:कामेश्वर मंदिर में भोलेबाबा ने भक्तों को रजत हिंडोले में दर्शन दिए।श्रावण द्वादशी के अवसर पर बाबा को रजत (चाँदी) के हिन्डोला झूला में विराजमान कराया गया।
महंत योगेश पुरी ने बताया कि भोले बाबा ने सर्पों का मुकुट धारण कर नक्काशीदार हिन्डोले में दर्शन दिए। हिंडोले की विशेषता है कि इसमें नाचते हुए मोर, सर्प, बिच्छू, त्रिशूल, डमरू, कमंडल व सुंदर धोती पटका धारण करे बाबा के गण श्री कालभैरव व वीरभद्र जी पंखा चमर हवा करते हुए हैं।

मठ प्रशासक हरिहर पुरी ने बताया कि हर वर्ष श्रावण मास की एकादशी व द्वादशी को ही श्री मन:कामेश्वर नाथ अपने भक्तों को अलौकिक रूप में दर्शन देते हैं। सम्पूर्ण भारत व विश्व में मात्र आगरा नगर में ही बाबा मन:कामेश्वर नाथ जी भगवान श्रीकृष्ण की भांति ही स्वयं व अपने लाला श्रीनाथजी के साथ झूला झूलते हुए दर्शन देते हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन