: लायंस क्लब विशाल ने चलाया विशाल पौधारोपण अभियान, लगाए 105 पौधे
Pragya News 24
Sun, Aug 3, 2025
आगरा। लायंस क्लब विशाल द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए आगरा क्लब परिसर में भव्य पौधारोपण अभियान आयोजित किया गया।
मुख्य अतिथि एड. केसी जैन, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर संजीव तोमर तथा वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वितीय अजय भार्गव का स्वागत चेयरपर्सन सुनील अग्रवाल, अध्यक्ष सुनील गुप्ता, सचिव अजय मनचंदा एवं कोषाध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल ने किया। अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने बताया कि "एक पौधा मां के नाम" अभियान के अंतर्गत क्लब के प्रत्येक सदस्य की ओर से कुल 105 पौधे फलदार, छायादार और औषधीय रोपित किए गए।
इस अवसर पर अजय बंसल, रविंद्र अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, विनय बंसल, प्रमोद अग्रवाल, किशन अग्रवाल, अनूप गुप्ता, सुनील बंसल, दिलीप गर्ग आदि उपस्थित रहे।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन