Sun 09 Aug 2026
Breaking News Exclusive
पुष्पवर्षा और शंखनाद से हुआ सपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह महाकालेश्वर धाम में श्रीराम जन्मोत्सव की छाई भक्ति, श्रीराम कथा और महारुद्राभिषेक में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ 23 कला गुरुओं का हुआ भव्य सम्मान, 'गुरु शिल्पी सम्मान–2026' में गुरु-परंपरा को नमन डोला मार्ग का निरीक्षण, तैयारियां तेज; 6 अक्टूबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

सेवा भावना : लायंस क्लब संगिनी ने बुज़ुर्ग माताओं की सुरक्षा के लिए बढ़ाया कदम

Pragya News 24

Thu, Dec 11, 2025
Post views : 134

आगरा। लायंस क्लब संगिनी द्वारा न्यू राजामंडी स्थित अपना घर अन्नपूर्णा महिला आश्रम में सेवा कार्य सम्पन्न किया गया। सेवा भावना से ओतप्रोत इस कार्यक्रम में क्लब ने आश्रम की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने हेतु चार सीसीटीवी कैमरे पूर्ण सेटअप के साथ इंस्टॉल किए, जिससे बुज़ुर्ग महिलाओं की सुरक्षा एवं निगरानी और सुदृढ़ हो सकेगी। इसके साथ ही उपस्थित सभी बुज़ुर्ग माताओं को एक दिन का भोजन तथा सर्दियों को ध्यान में रखते हुए गजक, गुड़, मूंगफली, चना और रेवड़ी का वितरण किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वितीय अजय भार्गव, अल्पना भार्गव, शिखा जैन और रितु गोयल द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। अपने संबोधन में अजय भार्गव ने लायंस क्लब संगिनी के प्रयासों को समाज हित में प्रेरणादायी बताया और सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने की आवश्यकता पर बल दिया।

क्लब की अध्यक्ष सोनालिका अग्रवाल और सचिव मानसी अग्रवाल ने कहा कि लायंस क्लब सँगिनी समाज के जरूरतमंदों तक सेवा की निरंतर धारा पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी ऐसे मानवतावादी कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाते रहेंगे। इस अवसर पर मनीषा जैन, रूपल जैन, नेहा बंसल आदि उपस्थित रहीं।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

Social News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन