Tue 27 Oct 2026
Breaking News Exclusive
रंग जुलूस में बिखरे भारतीय संस्कृति के रंग, आगरा की सड़कों पर दिखा ‘लघु भारत’ पीएमएमवीवाई बनी मातृत्व का सहारा, जिले में 28,488 गर्भवती महिलाओं ने कराया पंजीकरण ‘रास-ए-नवरात्रि नाइट्स’ में लाइव डीजे और गरबा की धूम, सिंगर काजल यादव व एंकर राशिद ने बांधा समां सामाजिक समरसता यात्रा से एक सूत्र में पिरोएंगे सभी समाज, 3 नवंबर से होगी शुरुआत धवल पोशाक में श्रीहरि के दिव्य दर्शन, 2100 दीपों से जगमगाया श्रीजगन्नाथ मंदिर सम्मान समारोह और डांडिया-गरबा के रंगों के साथ 139वें माथुर वैश्य जयंती महोत्सव का भव्य समापन गोवर्धन में सजेगा गिरिराज जी का दिव्य छप्पन भोग दरबार, तैयारियां तेज शरद पूर्णिमा पर भक्ति की बयार, पीताम्बरा महायज्ञ की सफलता के लिए गूंजे जयकारे डांडिया की धुन पर थिरके कदम, मारुति फॉरेस्ट में छाया दीपावली उत्सव का उल्लास शरद पूर्णिमा पर श्री प्रेमनिधि मंदिर में सजा महारास का अलौकिक दरबार

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: विश्वकर्मा जयंती पर लघु उद्योग भारती ने किया श्रमजीवियों का सम्मान

Pragya News 24

Tue, Oct 1, 2024
Post views : 53
  • 60 से अधिक श्रमजीवियों को परिश्रम, कर्मठता, समर्पण के लिए किया गया सम्मानित
  • अतिथि बोले, विश्वकर्मा जी ने रची दुनिया तो श्रमजीवी रचते हैं कारोबार की सफलता

आगरा। किसी भी उद्योग की नींव या आधार स्तंभ श्रमजीवी ही होते हैं। उनके परिश्रम और कर्मठता के कारण ही उद्योग साकार होकर सफल आकार लेता है..यह कहना था कार्यक्रम अध्यक्ष राकेश गर्ग(उप्र लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष, दर्जा राज्यमंत्री) का। मंगलवार को लघु उद्योग भारती द्वारा विश्वकर्मा जयंती एवं श्रमजीवी सम्मान समारोह नुनिहाई स्थित होटल मधु श्री में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मेयर हेमलता दिवाकर, उप्र लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राकेश गर्ग, लघु उद्योग भारती के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, प्रदेश सचिव मनीष अग्रवाल रावी, जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता और महासचिव राजीव बंसल ने विश्वकर्मा जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया।

मेयर हेमलता दिवाकर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि विश्वकर्मा जी सृष्टि के पहले वास्तुकार थे। उन्होंने ही दिव्य अस्त्रों का निर्माण किया था। उसी तरह श्रमजीवियों के कारण ही किसी भी उद्योग का विकास आगे बढ़ता है। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार श्रमजीवी परिवारों के हित के योजनाएं बना रही है।
जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता ने बताया कि लघु उद्योग भारती, जो देश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों को सशक्त बनाने में अग्रणी है, इस समारोह के माध्यम से आगरा के उद्योगपतियों के संस्थानों में कार्यरत कर्मठ, ईमानदार एवं समर्पित श्रमिकों को सम्मानित करने की परंपरा को पिछले 12 वर्षों से निभाया जा रहा है। परंपरा का निर्वहन करते हुए 60 से अधिक श्रमजीवियों का सम्मान किया गया। लघु उद्योग भारती का मानना है कि श्रमजीवी राष्ट्र निर्माता होते हैं।
प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने कहा कि श्रमजीवियों का कठिन परिश्रम और समर्पण किसी देश, राज्य या शहर के उद्योगों की सफलता का आधार है। यदि श्रमजीवी कर्मठता से कार्य न करें तो उद्योगों का संचालन कदापि सुगम न हो पाए।

आयोजन में शहर के औद्योगिक इकाइयों से जुड़े लोगों ने प्रमुखता से सहभागिता की। कार्यक्रम का संचालन सीए नीतेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष संजीव जैन, कार्यक्रम संयोजक अरविंद शुक्ला, कार्यक्रम प्रभारी शैलेष अग्रवाल, अभिनव रस्तोगी, अंकुर अग्रवाल, दिनेश गुप्ता, नवदीप अग्रवाल, वरुण जैन आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन