Fri 19 Jun 2026
Breaking News Exclusive
दिव्य प्रेम का सर्वोच्च आदर्श है राधा-कृष्ण का मिलन : देवी माहेश्वरी श्रीजी फूड प्रोसेसिंग से लेकर मनोरंजन तक, बीएन ग्रुप ने जीता आगरा का दिल किसान गोष्ठी, वित्तीय जागरूकता एवं मेगा ऋण मुक्ति शिविर में बड़ी संख्या में ऋण खातों का हुआ निस्तारण यूएचएनडी दिवस पर पिलाई गई विटामिन-ए की खुराक किसान अब अन्नदाता ही नहीं, कृषि उद्यमी भी : संजय कुमार सिंह राधा नाम से ही मिलती है श्रीकृष्ण कृपा, वृषभान-कीर्ति के महल में गूंजी जन्मोत्सव की बधाइयां ईरान-अमेरिका युद्ध विराम से निर्यात व्यापार को मिलेगी नई गति : गोपाल गुप्ता 108 कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, राधा माधव रसामृत कथा का शुभारंभ फूड एक्सपो में दिखा भविष्य का भारत, 15 हजार से अधिक लोगों ने देखा उद्योग, नवाचार और आत्मनिर्भरता का संगम भव्य घटयात्रा के साथ गणधर वलय विधान का शुभारंभ, जयकारों से गूंजा आगरा

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

जेसीकॉन 2025 : वृद्धजनों को एजिंग ग्रेसफुली का संदेश देने के साथ हुआ जेसीकॉन 2025 का समापन

आगरा। उम्र को नहीं जीवन को बढ़ाएं। जितना भी जीएं स्वस्थ और खुशहाल जीवन जीएं। जीरीएट्रिक सोसायटी ऑफ इंडिया (जीएसआई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अतुल कुलश्रेष्ठ के इसी संदेश के साथ जेसीकॉन-2025 का समापन हा। होटल क्लार्क-शीराज में आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला में आज समापन समारोह में बोलते हुए डॉ. अतुल ने कहा कि सोसायटी का उद्देश्य देश के वृद्धजनों को स्वस्थ और बेहतर जीवन देना पर काम करना है। जिससे देश के वृद्धजन खुद को बोझ और बेकार समझने के बजाय देश के विकास में सहयोगी बनें और सरकार का मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर पर बढ़ता खर्चा भी सीमित रहे।

जीएसआई के पदाधिकारियों व आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. सुनील बंसल आयोजन समिति के सदस्यों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ. एमएम सिंह, डॉ. एके गुप्ता, डॉ. ओपी शर्मा सचिव, डॉ. अतुल कुलश्रेष्ठ आयोजन सचिव विश्वानी, डॉ. शम्मी कालरा, डॉ. निखिल पुरसनानी, डॉ. प्रभात अग्रवाल, डॉ. आशीष गौतम, डॉ. वीएन कौशल, विजय खुराना, डॉ. मुदित खुराना, प्रवीन गुप्ता, एसपी एस चौहान, आतिश शर्मा, डॉ. सुमित लवानिया आदि उपस्थित थे। ।

फ्री पेपर सेशन में 40 शोध पत्र व पोस्टर प्रस्तुत किए गए
आगरा। कार्यशाला के अंतिम दिन 40 शोध पत्र व पोस्टर प्रस्तुत किए गए। डॉ. सचिन देसाई ने डिमेंशिया, डॉ. साधना शर्मा टेली मेडिसन, डॉ. एके सिंह, डॉ. कैलाश विसश्वानी ने फैटी लिवर, डॉ. अंजना पांडे ने जोड़ों की बीमारी, डॉ. अरविन्द जैन डायबिटीज की दवाएं, अरविन्द यादव ने बुढ़ापे में मोटापा, डॉ. एमपी सिंह पार्किन्सन्न विषय पर व्याख्यान दिए।

डॉ. अरुण चतुर्वेदी ने करवाया योगासन
डॉ. अरुण चतुर्वेदी ने कार्यशाला में आमंत्रित शहर के वृद्धों को योगासन कराने के साथ महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। कहा खाना खाने से पहले तेज गति से चले और खाना खाने के बाद सिर्फ टहलें। तेज चलने से भूख बढञती है और काना खाने के बाद धीमी गति चलने पर पान अच्छा रहता है। उन्होंने अष्टांग योग के विस्तार में जानकारी दी, सुबह जागने से लेकर सोने तक रहना ही योग है। यदि दिमाग, शरीर और सांस का सामन्जस्य सही रखा जाए तो इससे बड़ा योग कोई नहीं।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

Health

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन