Tue 05 May 2026
Breaking News Exclusive
भाजपा की प्रचंड जीत पर कमला नगर में जश्न का माहौल, आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण कर मनाई खुशी नवजात शिशुओं के लिए जीवनदाई साबित होगा मदर मिल्क बैंक श्री मनःकामेश्वर मठ के श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ हेतु भूमि पूजन संपन्न अग्रवाल महासभा ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा की पूजन कर मनाया स्थापना दिवस शमसाबाद में भव्यता से निकली भगवान परशुराम शोभायात्रा, ढोल-नगाड़ों व जयकारों से गूंजा नगर सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएगा प्रचार रथ, भाजपा ध्वज फहराकर किया आगरा लोकसभा के विभिन्न क्षेत्रों के लिए रवाना शब्द स्वर वंदन में उठा आत्ममंथन का स्वर, युवा पीढ़ी को धर्म से जोड़ने पर जोर झूलेलाल मेले में सिंधी कला, संस्कृति और खान-पान के संगम संग बिखरे कला और संस्कृति के रंग नितेश अग्रवाल बने अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष और महामंत्री बने सतेन्द्र अग्रवाल गौ माता को राष्ट्र माता' बनाने के संकल्प के साथ तहसील पर उमड़ा आस्था का जन-सैलाब!

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: आमंत्रण यात्रा निकाल जनकपुरी महोत्सव के लिए किया आमंत्रित

Pragya News 24

Wed, Sep 25, 2024
Post views : 16

जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति कार्यालय से हुआ आमंत्रण यात्रा का शुभारम्भ
जगह-जगह पुष्प वर्षा कर हुआ स्वागत

आगरा। सियाराम के भजनों व रामायण की चैपाईयों पर संग झूमते गाते आज जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने आमंत्रण यात्रा निकाली। शहर के सभी श्रद्धालुओं को कोठी मीना बाजार में आयोजित होने वाले जनकपुरी महोत्सव के लिए आमंत्रित किया। जगह-जगह आमंत्रण यात्रा का स्वागत पुष्प वर्षा कर किया गया।
आमंत्रण यात्रा का शुभारम्भ जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के कार्यालय से आरएसएस के प्रांत प्रचार प्रमुख केशव शर्मा व अशोक कुलश्रेष्ठ ने झंडी दिखाकर किया। आचार्य राहुल रावत ने आमंत्रण रथ पर स्वास्तिक बनाकर विधि विधान से पूजन कराया। आमंत्रण यात्रा साकेत कालोनी चैराहा, मारुति एस्टेट, रामनगर की पुलिया, शंकरगढ़ की पुलिया, भोगीपुरा, रुई की मंडी, कलैक्ट्रेट, सैंट जोन्स चैराहा, हरीपर्वत चैराहा, मदिया कटरा, लोहामंडी चैराहा होते हुए आयोजन स्थल कोठी मीना बाजार पहुंची।
आमंत्रण यात्रा के प्रभारी अनुराग उपाध्याय व संचालन हेमन्त भोजवानी ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, संयोजक गौरव राजावत, निशान्त चतुर्वेदी, विवेक शर्मा, मुनेन्द्र जादौन, संजय अग्रवाल, दिलीप खण्डेलवाल, प्रमोद सिंह, महेश सारस्वत, अंकित पटेल, मनोज वर्मा, राहुल खंडेलवाल, अनुज खंडेलवाल, हरिओम शर्मा, विक्की बाबा, रवि गुप्ता आदि उपस्थित थे।

ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण करेगा आमंत्रण रथ
जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी राजीव शर्मा ने बताया कि आमंत्रण रथ जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी भ्रमण करेगा। श्रद्धालुओं को पांच दिवसीय जनकपुरी महोत्सव की विस्तृत जानकारी देने के साथ महोत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। श्रीहरि के भजनों व रामायण की चैपाईयों के भक्तिमय माहौल के साथ अलग-अलग दिन अलग-अलग क्षेत्रों में भ्रमण किया जाएगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन