Fri 19 Jun 2026
Breaking News Exclusive
दिव्य प्रेम का सर्वोच्च आदर्श है राधा-कृष्ण का मिलन : देवी माहेश्वरी श्रीजी फूड प्रोसेसिंग से लेकर मनोरंजन तक, बीएन ग्रुप ने जीता आगरा का दिल किसान गोष्ठी, वित्तीय जागरूकता एवं मेगा ऋण मुक्ति शिविर में बड़ी संख्या में ऋण खातों का हुआ निस्तारण यूएचएनडी दिवस पर पिलाई गई विटामिन-ए की खुराक किसान अब अन्नदाता ही नहीं, कृषि उद्यमी भी : संजय कुमार सिंह राधा नाम से ही मिलती है श्रीकृष्ण कृपा, वृषभान-कीर्ति के महल में गूंजी जन्मोत्सव की बधाइयां ईरान-अमेरिका युद्ध विराम से निर्यात व्यापार को मिलेगी नई गति : गोपाल गुप्ता 108 कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, राधा माधव रसामृत कथा का शुभारंभ फूड एक्सपो में दिखा भविष्य का भारत, 15 हजार से अधिक लोगों ने देखा उद्योग, नवाचार और आत्मनिर्भरता का संगम भव्य घटयात्रा के साथ गणधर वलय विधान का शुभारंभ, जयकारों से गूंजा आगरा

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

विश्व मधुमेह दिवस : इंडियन मेडिकल एसोशिएशन आगरा ने किया 25 से ज्यादा स्थानों पर जागरुकता कार्यक्रम

आगरा। विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन आगरा की ओर से शहर के अनेक प्रमुख स्थानों पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। आईएमए अध्यक्ष डा पंकज नगायच ने बताया इन कार्यक्रमों का उद्देश्य आमजन में मधुमेह के प्रति जागरूकता बढ़ाना, समय पर जांच, सही आहार, जीवनशैली एवं उपचार के महत्व को समझाना रहा। सुबह से ही चिकित्सक पार्कों एवं सार्वजनिक स्थानों पर पहुंच गए ।

सचिव डा रजनीश मिश्रा ने बताया कि ऐतिहासिक तरीके से, डॉक्यूमेंटेड 25 से ज्यादा स्थानों पर आई एम ए आगरा ने हजारों लोगों को लाभान्वित किया। कोषाध्यक्ष डॉ मुकेश भारद्वाज ने बताया सुबह से ही सैकड़ों चिकित्सकों ने मोर्चा संभालते हुए लोगों को जागरूक करना शुरू कर दिया।

आई.एम.ए., आगरा के अध्यक्ष डॉ. पंकज नगायच द्वारा जीनोम डायग्नोस्टिक्स, कारगिल पेट्रोल पंप, सिकंदरा पर निःशुल्क शुगर की जांच की गई। सचिव डॉ. रजनीश मिश्रा द्वारा सुश्रुत हॉस्पिटल, ताजगंज पर जनजागरूकता शिविर आयोजित किया गया। यहां उपस्थित लोगों को मधुमेह से बचाव, रोग की पहचान और समय पर उपचार के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

यहाँ हुए आयोजन

शहर के विभिन्न क्षेत्रों में निम्न चिकित्सकों ने कार्यक्रम आयोजित करवाए -

• सिनर्जी प्लस हॉस्पिटल, - डॉ. रनवीर त्यागी

• पाठक हॉस्पिटल - डॉ. सुरेन्द्र पाठक डॉ प्रीति पाठक

• कमला नगर - डॉ. मोहन भटनागर

• खेलगांव, दयालबाग - डॉ. अलोक मित्तल, डॉ अशोक शर्मा

• कंपनी गार्डन - डॉ. सुनील बंसल, डॉ कौशल, डॉ प्रभात अग्रवाल

• नेहरू नगर पार्क - डॉ. एन.बी.सक्सेना, डॉ साने

• अरुण चाइल्ड हॉस्पिटल, - डॉ. अरुण जैन

• श्री विनायक हॉस्पिटल - डॉ. सीमा सिंह

• शांतिवेद हॉस्पिटल - डॉ. दीप्तिमाला अग्रवाल, डॉ अनूप दीक्षित

• पदम प्राइड - डॉ अश्विनी यादव, डॉ उमेश गर्ग

• स्वदेशी बीमानगर - डॉ अनुपम गुप्ता, डॉ करन रावत

सभी स्थानों पर निःशुल्क रक्त शर्करा जांच, परामर्श, आहार मार्गदर्शन एवं जीवनशैली सुधार संबंधी सुझाव प्रदान किए गए। आगरा शहर के नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

इन चिकित्सकों का भी रहा योगदान

डॉ. वीरेन्द्र खंडेलवाल, डॉ, विभा भारद्वाज, डॉ विजय खुराना, डॉ. कैलाश विश्वानी, डॉ. मुकेश जैन, डॉ. अरविंद जैन, डॉ. आशीष अग्रवाल, डॉ. आशीष गर्ग, डॉ. वरुण गुप्ता, डॉ. शुभम जैन, डॉ. संजय गोयल, डॉ. सुनील अग्रवाल, डॉ. अमरकांत, डॉ. अतुल, डॉ. संजय गुप्ता, डॉ. मुकेश गोयल, डॉ. रजनी पचौरी, डॉ. कविता भटनागर, डॉ. गौरव राजपाल, डॉ. अंजना पाण्डेय, डॉ. सिम्पी राजपाल, डॉ. राकेश गुप्ता, डॉ. योगेश भार्गव, डॉ. शम्मी कालरा, डॉ. अमित माहेश्वरी, डॉ. पवन जैन

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

Health

UP News

Diabetic

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन