Wed 24 Jun 2026
Breaking News Exclusive
ऑटिज्म ग्रसित बच्चों के लिए योग है वरदान, दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान ‘कफन’ फिल्म ने दिया मानवता, एकता और सामाजिक समरसता का सशक्त संदेश कमला नगर में वरिष्ठ नागरिकों को मिली बड़ी सौगात, बहुद्देश्यीय हॉल और ई-लाइब्रेरी का हुआ शिलान्यास ग्रीष्मकालीन अवकाश में भी नहीं थमा योग का उत्साह, प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रिकॉर्ड सहभागिता भारत विकास परिषद् नवज्योति शाखा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित किया विशाल योग शिविर डॉ. हेडगेवार महानाट्य में जीवंत हुआ संघ स्थापना का इतिहास, राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत रहा सूरसदन क्षत्रिय समाज की एकता का संकल्प, राजपुर चुंगी शाखा के पदाधिकारियों ने ली शपथ पिता के समर्पण को मिला सम्मान: बेस्ट फादर अवार्ड-2026 में आठ प्रेरणादायी पिताओं का अभिनंदन खाटू श्यामजी ग्लोबल सोसाइटी के रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर में 62 यूनिट रक्तदान जूता मार्केट में एनओसी की अंतिम तिथि बढ़कर 10 जुलाई, दलालों से सावधान रहने की अपील

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: जल भराव की स्थिति में तुरंत निकासी के इंतजाम किये जाएं - नगरायुक्त

Pragya News 24

Thu, Jun 27, 2024
Post views : 27

आगरा। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि शहर में कहीं भी जलभराव की स्थिति उत्पन्न होने पर तुरंत पानी की निकासी के इंतजाम किये जाएं। नगर आयुक्त ने आज शाम शहर के विभिन्न इलाकों में स्थित संभावित जल भराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

नगर आयुक्त दोपहर बाद अधिकारियों के साथ शहर के निरीक्षण पर निकले। इस दौरान उन्होंने पालीवाल पार्क, हाथी घाट आरती स्थल मोक्ष धाम, ताजमहल मेट्रो स्टेशन, पीएससी गेट नंबर 2, हार्वर्ड प्लाजा, दीक्षित हॉस्पिटल चौराहा, मुगल होटल बेंडिंग जॉन शांति मांगलिक, डबल पेट्रोल पंप शमशाबाद रोड का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मानसून के मौसम में शहर के जिन जिन क्षेत्र में जलभराव की आशंका रहती है उस पर नजर रखी जाए। इस कार्य में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि सभी जेडएसओ और एसएफआई अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण कर स्थिति की जानकारी लेते रहें। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त के साथ अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र प्रसाद यादव और अधिशासी अभियंता आरके सिंह भी मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन