Tue 23 Jun 2026
Breaking News Exclusive
ऑटिज्म ग्रसित बच्चों के लिए योग है वरदान, दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान ‘कफन’ फिल्म ने दिया मानवता, एकता और सामाजिक समरसता का सशक्त संदेश कमला नगर में वरिष्ठ नागरिकों को मिली बड़ी सौगात, बहुद्देश्यीय हॉल और ई-लाइब्रेरी का हुआ शिलान्यास ग्रीष्मकालीन अवकाश में भी नहीं थमा योग का उत्साह, प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रिकॉर्ड सहभागिता भारत विकास परिषद् नवज्योति शाखा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित किया विशाल योग शिविर डॉ. हेडगेवार महानाट्य में जीवंत हुआ संघ स्थापना का इतिहास, राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत रहा सूरसदन क्षत्रिय समाज की एकता का संकल्प, राजपुर चुंगी शाखा के पदाधिकारियों ने ली शपथ पिता के समर्पण को मिला सम्मान: बेस्ट फादर अवार्ड-2026 में आठ प्रेरणादायी पिताओं का अभिनंदन खाटू श्यामजी ग्लोबल सोसाइटी के रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर में 62 यूनिट रक्तदान जूता मार्केट में एनओसी की अंतिम तिथि बढ़कर 10 जुलाई, दलालों से सावधान रहने की अपील

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: विवि कर्मचारी को नहीं मिला न्याय तो सपा-कांग्रेस करेगी उग्र आंदोलन

Pragya News 24

Wed, May 15, 2024
Post views : 27

आगरा। डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय एक बार फिर सुर्खियों में है। आपको बता दें एक पीड़ित कर्मचारी ने सुसाइड नोट लिखकर कैबिनेट मंत्री के बेटे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। विश्वविद्यालय कर्मचारी दिनेश कुशवाहा ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की।

पीड़ित कर्मचारी ने बताया कि वह पिछले 2 साल से दक्षिण विधानसभा के विधायक एवं शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के यहां माली का कार्य करता था। डेढ़ महीने पहले पीड़ित ने विश्वविद्यालय के अधिकारियों को अपनी पीड़ा से अवगत कराया लेकिन अधिकारियों ने कोई संज्ञान नहीं लिया। पीड़ित दिनेश कुशवाहा ने शिक्षा मंत्री और उनके बेटे के द्वारा पीड़ित किए जाने से विषैला पदार्थ खाकर अपनी जान देने की कोशिश की। पीड़ित को आगरा के जीजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों के इलाज के बाद उसकी जान बचाई जा सकी।

पीड़ित की पत्नी ने शिक्षा मंत्री व उनके बेटे पर आरोप लगाया। वहीं विश्वविद्यालय के कुलपति ने किसी भी तरह की जानकारी होने से किया मना किया है। अब सवाल यह उठता है कि विश्वविद्यालय में कार्यरत कर्मचारी क्यों 2 साल से शिक्षा मंत्री के यहां कार्य कर रहा था।

पीड़ित दिनेश कुशवाहा को न्याय दिलाने के लिए छात्र संगठन सपा और कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने एक संयुक्त प्रेस वार्ता का आयोजन किया। प्रेस वार्ता में विश्वविद्यालय के कुलपति के ऊपर लगाए गंभीर आरोप लगाए गए कि आखिर किसके आदेश से विश्वविद्यालय में कार्यरत कर्मचारी को शिक्षा मंत्री के यहां कार्य करने के लिए भेजा गया। उन्होंने कहा कि अगर पीड़ित को न्याय नहीं मिलता है तो समाजवादी पार्टी व कांग्रेस के पदाधिकारी उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन