Sat 08 Aug 2026
Breaking News Exclusive
पुष्पवर्षा और शंखनाद से हुआ सपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह महाकालेश्वर धाम में श्रीराम जन्मोत्सव की छाई भक्ति, श्रीराम कथा और महारुद्राभिषेक में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ 23 कला गुरुओं का हुआ भव्य सम्मान, 'गुरु शिल्पी सम्मान–2026' में गुरु-परंपरा को नमन डोला मार्ग का निरीक्षण, तैयारियां तेज; 6 अक्टूबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

श्री मोतीगंज खाद्य व्यापार समिति : फूलों और गुलाल की बौछार में सजा मोतीगंज का होली मिलन समारोह

आगरा। श्री मोतीगंज खाद्य व्यापार समिति द्वारा मोतीगंज स्थित कार्यालय पर हर्षोल्लास के साथ फूलों और गुलाल संग होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ मुख्य अतिथि टीएन अग्रवाल (अध्यक्ष, आगरा व्यापार मंडल) ने किया।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश देता है। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा के इस दौर में ऐसे आयोजन समाज और व्यापारिक समुदाय को एक सूत्र में बांधने का कार्य करते हैं। उन्होंने सभी व्यापारियों से एकजुट होकर व्यापारिक हितों की रक्षा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने का आह्वान किया।

समिति अध्यक्ष महावीर प्रसाद मंगल ने आगरा व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, श्री भगवान बंसल, आगरा व्यापार समिति के जयप्रकाश अग्रवाल, नेशनल चैंबर के अध्यक्ष संजय गोयल, विवेक अग्रवाल, सीताराम अग्रवाल सहित सभी अतिथियों का पुष्पमालाओं से स्वागत किया।

समारोह के दौरान व्यापारियों ने एक-दूसरे पर फूलों और गुलाल की बौछार कर होली की शुभकामनाएं दीं तथा पारंपरिक ठंडाई का आनंद लिया। वातावरण रंग, उमंग और आत्मीयता से सराबोर रहा।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष श्रीनाथ बंसल, कृष्ण कुमार मित्तल, महामंत्री शैलेंद्र अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मयंक मंगल, अखिलेश गोयल, मोहित घर, प्रमोद गुप्ता, रविंद्र कुमार, पवन गोयल, अखिल मंगल आदि उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन