Sat 11 Jul 2026
Breaking News Exclusive
टीबी मुक्त भारत अभियान में आगरा प्रदेश में अव्वल महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष बनीं गीता ठाकुर, किसानों के सम्मान और अधिकारों की लड़ाई का लिया संकल्प शिवहरे समाज के शिविर में 55 यूनिट रक्तदान इंटरनेशनल फैशन अब आगरा में, आइकॉनिक ब्रांड मेगा स्टोर का शुभारंभ पशु प्रेमी मां-बेटी पर जानलेवा हमला, अपर पुलिस आयुक्त ने दिए जांच के आदेश संस्कार, आत्मरक्षा और स्वास्थ्य जागरूकता का संगम बना नवज्योति का बाल संस्कार शिविर 50 वर्षों की विरासत, अब लेजर 4K तकनीक के साथ आधुनिकता की नई उड़ान भर रहा है मेहर सिनेमा गौ सेवा और छप्पन भोग के साथ लायंस क्लब फ्लेमिंगो ने किया नए सत्र का शुभारंभ सीएमओ ने निष्ठा और अक्षत को पोलियो खुराक पिलाकर किया अभियान का शुभारंभ ऑटिज्म ग्रसित बच्चों के लिए योग है वरदान, दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

छह वर्षों से निरंतर सेवा : त्रैमासिक चिकित्सा शिविर में 300 से अधिक विशेष बच्चों का निःशुल्क उपचार

• श्री गिरिराज जी सेवक मंडल परिवार आगरा ने रे ऑफ होप होम्योपैथिक वेलफेयर सोसाइटी के सहयोग से लगाया चिकित्सा शिविर

आगरा। श्री गिरिराज जी सेवक मंडल परिवार, आगरा द्वारा विशेष बच्चों के लिए संचालित निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा सेवा अपने छठे वर्ष में सफलतापूर्वक प्रवेश कर चुकी है। इसी सेवा परंपरा को आगे बढ़ाते हुए रे-ऑफ होम्योपैथिक वेलफेयर सोसाइटी के सहयोग से रविवार को बल्केश्वर स्थित श्री गणेश राम नागर सरस्वती शिशु बालिका विद्या मंदिर में त्रैमासिक निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 300 से अधिक शारीरिक एवं मानसिक रूप से विशेष बच्चों का निःशुल्क परीक्षण, परामर्श एवं उपचार किया गया।

शिविर में मानसिक पक्षाघात, शारीरिक पक्षाघात, अनुवांशिक रोग, भेंगापन, अविकसित बच्चे, डीएमडी, उदंड व्यवहार, अंधापन एवं बहरापन जैसे जटिल रोगों से पीड़ित बच्चों की विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा गहन जांच की गई। सभी रोगियों को निःशुल्क तीन माह की होम्योपैथिक दवाइयाँ भी वितरित की गईं, जिससे उन्हें दीर्घकालिक उपचार में सहायता मिल सके।

शिविर में आए सभी बच्चों एवं उनके परिजनों के लिए श्री गिरिराज जी सेवक मंडल परिवार की ओर से भोजन की समुचित व्यवस्था भी की गई। संस्था के सदस्यों अजय गोयल, श्याम सुंदर माहेश्वरी एवं पवन कुमार अग्रवाल ने बताया कि यह सेवा कार्य विगत छह वर्षों से निरंतर जारी है और इसका उद्देश्य विशेष बच्चों के जीवन में स्वास्थ्य के साथ-साथ आशा और आत्मविश्वास का संचार करना है।

चिकित्सा शिविर में डॉ. शिव शंकर मितवार, डॉ. नितिन वर्मा, डॉ. अंकित त्यागी, डॉ. ललित गोला, डॉ. रोहित वर्मा, डॉ. भूपेंद्र सिंह, डॉ. शिवा, डॉ. गौरव, डॉ. प्रतिभा शर्मा, डॉ. ज्योति चौधरी, डॉ. निशांत, डॉ. दिशा, डॉ. शुभम एवं डॉ. रेशमा सहित लगभग 80 सदस्यीय चिकित्सक एवं स्वयंसेवक टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

संस्था ने जानकारी दी कि अगला त्रैमासिक निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर 12 अप्रैल 2026 को आयोजित किया जाएगा, जिसमें पुनः विशेष बच्चों को निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।

इस अवसर पर संस्था के मनोज कुमार गर्ग, नीरज कुमार अग्रवाल, मनीष गोयल आदि उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन